कंटेनर से अंग्रेजी शराब की 196 पेटियां जब्त, कपड़ो के कार्टून के बीच शराब तस्करी करते हरियाणा के तीन आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से गुजरात होनी थी सप्लाई....
Updated : March 12, 2025 12:21 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- जिले की भदेसर थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए एक कंटेनर से अंग्रेजी शराब की अलग अलग ब्रांड की 196 पेटियां जब्त की है। हरियाणा के तीन आरोपी कंटेनर में कपड़ो के कार्टून की आड़ में शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किये गए हैं। आरोपी अवैध शराब को हरियाणा से गुजरात ले जा रहे थे जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले मे अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारियो का दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी भदेसर धर्मराज मीना उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाना भदेसर के एएसआई निहाल चंद, सुभाष, गोपाल व सुनील, कानि. विकास, विजय, रतन सिंह, नरेन्द्र, मुरलीधर, धर्मेंद्र, रामफूल व रामेश्वर द्वारा बुधवार को अवैध शराब तस्करी की सूचना पर चितौडगढ- उदयपुर हाइवे पर सुखवाडा पुलिया के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली तो उसमे कपड़ो के कार्टून भरे हुए थे, जिनको हटाकर देखा गया तो कपड़ो के कार्टून के नीचे अवैध हरियाणा मेक की अग्रेजी शराब की अलग अलग ब्राड रायल स्टेग, मेक्डोनल्ड, रॉयल चैलेन्जर, ऑल सीजन की कुल 196 पेटियाँ मिली, जिनको नियमानुसार जब्त किया गया व परिवहन मे प्रयुक्त वाहन कंटेनर को जब्त किया गया। कंटेनर के अदर कपड़ो के कार्टून भरे हुए थे जिनके बीच मे रखकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी जो हरियाणा से गुजरात सप्लाई की जानी थी। अवैध शराब व कंटेनर को जब्त कर आरोपी हरियाणा के नांगल मुबारिकपुर थाना नगीना जिला नूह निवासी 23 वर्षीय नसीम पुत्र अब्बास मेव, साकरस थाना फिरोजपुर झिरका जिला नूह निवासी 24 वर्षीय यायाहा पुत्र दीनू मेव व नांगल मुबारिकपुर थाना नगीना जिला नूह निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद साद पुत्र नजीम मेव को गिरफतार किये गये। उक्त पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। उक्त कार्यवाही मे भदेसर थाने के कानि. रतन सिह की विशेष भूमिका रही।
और खबरे
तड़पती गौमाता को मिली नई जिंदगी, दो घंटे के ऑपरेशन में निकाला सड़ा हुआ सींग...
June 13, 2026 04:46 PM
तड़पती गौमाता को मिली नई जिंदगी, दो घंटे के ऑपरेशन में निकाला सड़ा हुआ सींग...
June 13, 2026 04:45 PM
29 करोड़ की सड़क, लापरवाही अपार- धूल के गुबार में घुट रहा राहगीरों का दम, PWDअधिकारी बोले- दिखवाते है, रतनगढ़-जाट-लक्ष्मीपुर-विजयपुर मार्ग पर नियमों की उड़ रही धज्जियां-धूल से हादसे की आशंका और गम्भीर बिमारियों का खतरा बढ़ा, जिम्मेदार मौन...
June 13, 2026 04:44 PM
हवन में आहुतियां देकर सर्व मंगल एवं सुख शांति की कामना, रासलीला में छाया श्याम सगाई का उल्लास, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति कल..
June 13, 2026 03:13 PM
भगवान प्रेम पवित्र भाव के भूखे होते हैं धन संपत्ति के नहीं, श्री मद्भगवत कथा पंडित शंकर शास्त्री ने राधा चरित्र की भगवत ज्ञान गंगा में कहा, मीरा चरित्र प्रसंग कथा कल...
June 13, 2026 03:06 PM
चार करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न निर्माण कार्य प्रस्तावित, भादवामाता में लेंडस्केपिंग, विद्युतीकरण, दुकानों का निर्माण, महिला सुविधा घर का निर्माण होगा...
June 13, 2026 02:39 PM
श्रीमती चोपड़ा ने किया इको फ्रेंडली शीतल प्रतीक्षालय का निरीक्षण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रेडिट कार्ड भी वितरीत किये
June 13, 2026 02:29 PM
भादवामाता में चार करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न पांच निर्माण कार्य प्रस्तावित, कलेक्टर ने किया भादवामाता में कार्यो का निरीक्षण, प्रगति का लिया जायजा, नियमित पर्याप्त साफ-सफाई के दिए निर्देश...
June 13, 2026 02:23 PM
जल जीवन मिशन, शासन शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश जल निगम नीमच द्वारा संचालित गांधी सागर द्वितीय ग्रामीण जलप्रदाय समूह योजना के अंतर्गत ग्राम मोखमपुरा बना नीमच जिले का पहला 24 घंटे पेयजल आपूर्ति वाला ग्राम में हर घर पहुंचा पानी, भोपाल से आए जल निगम के प्रबंध संचालक ने किया निरीक्षण...
June 13, 2026 02:19 PM
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें...
June 13, 2026 02:15 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कल....
June 13, 2026 02:13 PM
7 वर्ष पुराने एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार....
June 13, 2026 02:02 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एमडीएमए पाउडर, गांजा व कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार.….
June 13, 2026 02:00 PM
दिनदहाड़े घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी की वारदात का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख रुपये के आभूषण बरामद….
June 13, 2026 01:56 PM
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष समरथ बागवान का भव्य स्वागत, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल का किया दौरा...
June 13, 2026 01:52 PM
रक्तदान से होगा डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन का आगाज, 15 दिवसीय श्रृंखला आज से शुरू, IMA नीमच का डी-लाइफ ब्लड बैंक में शिविर, कई चिकित्सकों ने कराया पंजीयन...
June 13, 2026 01:26 PM
चीताखेड़ा में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवाह शुरू, माता-पिता का दर्जा ब्रह्म , विष्णु और महेश से भी ऊपर है - पंडित कुलदीप शर्मा….
June 13, 2026 12:34 PM
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर किया जागरूकता शिविर का आयोजन...
June 13, 2026 11:19 AM
TET प्रकरण : लाखों शिक्षकों के भविष्य पर संकट, 18 जून को देशभर में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम सौंपे जाएंगे ज्ञापन....
June 13, 2026 10:06 AM