श्री वासु पूज्य स्वामी जैन मंदिर पर 23वां ध्वजा महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु भक्त,...
Updated : April 13, 2025 08:07 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

धार्मिक
नीमच :- श्री वासु पूज्य स्वामी जैन मंदिर इंदिरा नगर ट्रस्ट के तत्वाधान एवं शासन सम्राट श्री समुदाय के मुनिवर्य न्याय आचार्य श्री ध्यान किर्ति विजय जी महाराज साहब पंडित महाराज की पावन निश्रा में ध्वजारोहण महोत्सव 13अप्रेल रविवार सुबह 7:30 बजे सत्ररभेदी पूजन कार्यक्रम के साथ शंखनाद हुआ । ध्वजा महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए ध्यान किर्ति विजय जी महाराज श्री ने कहा कि दूर से जब ध्वजा के दर्शन होते हैं तो मन में प्रसन्नता होती है कि मंदिर पहुंचकर परमात्मा के दर्शन होंगे। मंदिर की ध्वजा दर्शन से आत्मा को एक नई शांति का अनुभव होता है। मंदिर की ध्वजा पूरे विश्व को शांति का संदेश देती है। साधु संतों के दर्शन दुर्लभ होते है। मंदिर की ध्वजा के दर्शन कर सभी धर्म अध्यात्म की ओर प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर जमुनिया श्री संघ व इंदिरा नगर श्री संघ द्वारा महाराज श्री से चातुर्मास के लिए विनती की गई। महाराज श्री से उपस्थित सभी ने मांगलिक श्रवण कर आशीर्वाद ग्रहण किया। महोत्सव का शुभारंभ महिला मंडल की महिलाओं द्वारा स्वागत गीत से किया गया। महोत्सव में मुक प्राणियों के लिए जीव दया, मंदिर में प्रक्षाल पूजन ,चंदन पूजन ,केसर पूजा, पुष्प पूजा, दीपक व धूप पूजा ,अंग रचना व मंदिर व्यवस्था सभी विभिन्न धार्मिक चढ़ावे की बोलियां लगाई गई जिसमें समाज जनों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। श्री संघ पदाधिकारीयों द्वारा लाभार्थी परिवारों के सदस्यों का मोती माला शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष चंद्रराज कोटिफोड़ा , सचिव चंचल श्रीमाल मनोहर सिंह लोढ़ा ,मिश्रीलाल बंबोरिया, अख्खे सिंह कोठारी, श्रीमती उषा गुप्ता सहित विभिन्न समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में सुबह 9:30 बजे मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया । ध्वजा महोत्सव का जुलूस श्रीमती रंजना देवी, विनोद, निलेश नलवाया परिवार के निवास क्राउन सिटी कॉलोनी इंदिरा नगर से गाजे बाजे के साथ सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ। सामेया जुलूस इंदिरा नगर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ वासु पुज्य स्वामी मंदिर पर पहुंचकर ध्वजा महोत्सव कार्यक्रम में परिवर्तित हो गया। मुख्य ध्वजा के धर्म लाभार्थी श्रीमती रंजना देवी स्वर्गीय सोहनलाल जी विनोद कुसुम निलेश प्रियल ईशिका हितार्च नेमी नलवाया परिवार थे। नाकोड़ा भैरव की ध्वजा के लाभार्थी विमला देवी, ललिता देवी ,गजेंद्र, संजय, सुनील ,धर्मेंद्र, संदीप, सिद्धार्थ, यश, रिषभ चंडालिया परिवार थे। मणिभद्र दादा की ध्वजा के लाभार्थी मिश्रीलाल सुलोचना देवी बंबोरिया परिवार जावी वाले थे। नवकारसी और मांगलिक कार्यक्रम ध्वजा पश्चात प्रवचन मांगलिक भवन इंदिरा नगर नीमच पर सुबह 11:30 बजे आयोजित किये गये।
और खबरे
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 15, 2025 08:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 15, 2025 08:54 AM

माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव के रतलाम आगमन के पूर्व रतलाम पुलिस द्वारा चलाया चेकिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम स्थल सहित शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया…
April 14, 2025 10:44 PM

1 करोड 74 लाख की लागत से निर्मित होने वाले भंवरासा-जेतपुरा सडक मार्ग का भूमिपूजन
April 14, 2025 09:40 PM

आंबेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत - श्री परिहार, भाजपा कार्यालय से आंबेडकर सर्किल तक निकाली वाहन रैली....
April 14, 2025 09:39 PM

जैन संतों के हमलावरों पर त्वरित कार्यवाही के लिए विधायक परिहार ने दिया एसपी को धन्यवाद...
April 14, 2025 09:37 PM

जैन मुनि पर प्राण घातक हमले के विरोध में सकल जैन समाज आक्रोश रैली निकालकर मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को कल ज्ञापन सौंपगा, बैठक में जैन संत पर हमले की घटना की सामूहिक निंदा का प्रस्ताव पारित किया, और भविष्य में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की.....
April 14, 2025 09:18 PM

वाल्मीकि समाज ने मनाई संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती....
April 14, 2025 09:14 PM

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धरियावद विधानसभा के चमतिया भेरूजी स्थल पर मनाई गई...
April 14, 2025 08:43 PM

सेवादल ने मनाई डॉक्टर अंबेडकर की जयंती, एकता कॉलोनी में बच्चों को फल एवं स्कूली सामग्री वितरित.....
April 14, 2025 07:42 PM

हाटकेश्वर जयंती पर पुस्तक समग्र मंथन का विमोचन, ईश्वर को उपहार देेने की क्षमता साहित्यकार ही कर सकता है - श्री दवे....
April 14, 2025 07:40 PM

नरवाई जलाने के 21 प्रकरणों में 55 हजार रूपये का अर्थ दंड आरोपित...
April 14, 2025 07:39 PM

बाबा साहेब ने समाजोद्वार के लिए व्यक्ति परिवर्तन का पथ प्रशस्त किया - पर्वत सिंह जाट....
April 14, 2025 07:31 PM

कनावटी में भारतरत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयन्ति मनाई गई.....
April 14, 2025 07:21 PM

जैन मुनियों पर जानलेवा हमला, बर्बरता पूर्वक लाठी-डंडों से की मारपीट, घटना को लेकर सिंगोली सहित पुरे जिले में आक्रोश, पुलिस ने देर रात लिया बड़ा एक्शन, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, जिला कलेक्टर, एसपी, पहुंचे सिंगोली...
April 14, 2025 06:58 PM

अवैध उत्खनन करते हुए 01 जेसीबी 01 ट्राला जप्त...
April 14, 2025 06:41 PM

मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपी पप्पुलाल धाकड़ की चल अचल सम्पत्ति के विरुद्ध सफेमा न्यायालय मुम्बई द्वारा फ्रीजिंग आदेश जारी....
April 14, 2025 04:34 PM

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के 16 एवं 17 अप्रेल को प्रस्तावित नीमच के कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर जिला अधिकारियों को सौपें दायित्व.....
April 14, 2025 03:40 PM

कलेक्टर एवं एस.पी.ने सिंगोली में जैन संतो से भेट कर कुशलक्षेम पूछी, जैन समाज के प्रबुद्धजनों से की चर्चा कलेक्टर ने कहा दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी....
April 14, 2025 03:39 PM
