प्रदेश में आज से सभी यात्री और शैक्षणिक संस्था वाहनों की होगी चेकिंग, परिवहन विभाग ने जारी किये निर्देश....
Updated : May 13, 2025 09:26 AM

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रशासनिक
प्रदेश में यात्री बसों, शैक्षणिक संस्थानों की बसों और स्कूल बसों की सघन चेकिंग किये जाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष अभियान आज 13 मई से प्रदेश में एक साथ शुरू हो रहा है। अभियान में पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक और जिला परिवहन कार्यालय को निर्देश जारी किये गये हैं।
जाँच अभियान में जिन बिंदुओं को शामिल किया गया है। उनमें - सभी वाहनो में केन्द्रीय मोटरयान नियम, 1989 के नियम 118 अनुसार गति नियंत्रक लगा होना चाहिये। सभी यात्री बसों में सभी वीएलटीडी डिवाइस लगा होना आवश्यक है। शैक्षणिक वाहनों में AIS 140 अनुरूप व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस (VLTD), केमरे तथा पेनिक बटन लगे हों। VLTD का परिवहन विभाग के सेन्ट्रल सर्वर से एन्टीग्रेशन अनिवार्यतः हो तथा वाहन में परिवहन किये जाने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों एवं सम्बंधित शैक्षणिक संस्था को इसका ऐक्सेस प्रदान करना भी आवश्यक होगा। सभी वाहनो में प्रथम उपचार पेटी (फर्स्टएड बॉक्स) अनिवार्य रूप से रखा जाये। एक अक्टूबर 2023 के बाद निर्मित शैक्षणिक वाहनो में केन्द्रीय मोटरयान नियम, 1989 के नियम 1250 के प्रावधान अनुसार AIS-135 अनुरूप FAPS लगा होना चाहिए तथा शेष शैक्षणिक वाहनों में वाहन अनुसार उचित मात्रा का अग्निशमन यंत्र लगा होना चाहिए। वाहनों की खिड़कियों पर काले कॉच या परदे नहीं लगे होगें तथा वाहनो के अंदर की गतिविधि सदैव वाहन के बाहर से स्पष्ट रूप से दिखना चाहिये। वाहन के साथ वैध बीमा प्रमाण-पत्र, फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट होना अनिवार्य है। यदि वाहन फिटनेस प्रमाण-पत्र होने के उपरांत अनफिट पाई जाती है तो फिटनेस जारीकर्ता अधिकारी / ATS के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। वाहन चालक एवं परिचालक के पास वैध लाइसेंस होना चाहिए। बस के सभी प्रकार के कर (टैक्स) पूर्ण रूप से जमा होना चाहिए। बस के विरुद्ध पूर्व के चालान की जानकारी भी आवश्यक रूप से ली जाए। बस में किसी भी प्रकार के ओवरलोड अर्थात परमिट से अधिक यात्री न हो। बसों में माल ले जाने की परंपरा बहुत अधिक बढ़ रही है इसकी सघन चेकिंग की जायेगी। निर्धारित मात्रा से अधिक माल का परिवहन यात्री बसों द्वारा न किया जाए। दोषी वाहन चालकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
और खबरे
जिलों में हो रहे कार्यों को देखने जाएंगे अधिकारी, मनरेगा आयुक्त को देंगे अनुश्रवण रिपोर्ट पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अधिकारियों की लगाई ड्यूटी, जारी किए आदेश.....
May 14, 2025 08:33 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
May 14, 2025 08:19 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 14, 2025 08:17 AM

जिला प्रशासन द्वारा 14 मई से जिले में चार दिवसीय ईकेवायसी महाअभियान का आयोजन, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में जन सहयोग से कार्यक्रमों का आयेाजन....
May 13, 2025 07:58 PM

सेल्फी विथ ग्रीनरी में विजेता रहे योगेश दाधीच, घर की छत को बनाया हरा-भरा बगीचा, वेस्ट से बेस्ट की मिसाल बना परिवार....
May 13, 2025 07:50 PM

बारादरी में चल रहा है शिविर, आत्म रक्षा स्वयं करेंगे, 45 विधार्थियों व 20 महिलाओं ने दण्ड व मार्शल आर्ट सिखे, शिविर का समापन समारोह 15 को.....
May 13, 2025 02:14 PM

प्रदेश में आज से सभी यात्री और शैक्षणिक संस्था वाहनों की होगी चेकिंग, परिवहन विभाग ने जारी किये निर्देश....
May 13, 2025 09:26 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
May 13, 2025 09:14 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 13, 2025 09:09 AM

अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, गलत इंजेक्शन से मरीज की मृत्यु होना बता पांच लाख रुपये की मांग की...
May 12, 2025 09:37 PM

3 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त....
May 12, 2025 02:44 PM

श्री नवकार सेवा संस्थान ने गायत्री मंदिर परिसर में चल रहे नि:शुल्क सिलाई केंद्र को एक पायदान वाली सिलाई मशीन भेट की..
May 12, 2025 07:50 AM

अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर तासी शेरपा को 5 साल का कठोर कारावास, मध्यप्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स की ऐतिहासिक कार्रवाई...
May 12, 2025 07:49 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
May 12, 2025 07:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 12, 2025 07:34 AM

नीमच पुलिस द्वारा जारी एडवाईजरी का पालन करें जिले के नागरिक - एस.पी....
May 12, 2025 12:08 AM

सरवानिया महाराज में सर्व हिंदू समाज ने भारतीय सैनिकों की सुरक्षा को लेकर किया शौर्य हवन व सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ...
May 11, 2025 10:28 PM

एन आई एस डिप्लोमा ट्रेनी सीखा रहे है हमारे खिलाड़ियो को टेबल टेनिस कि बारीकिया...
May 11, 2025 05:29 PM

शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर ध्वजारोहण कल...
May 11, 2025 05:27 PM
