FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चीताखेड़ा में कांग्रेस ने देवड़ा मुर्दाबाद, भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस मैदान में नारेबाजी करते हुए एम पी डिप्टी सीएम देवड़ा का फूंका पुतला....

  Updated : May 19, 2025 07:49 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  राजनीति

चीताखेड़ा :- कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताने और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना को प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक बताकर सेना का अपमान किया है। प्रदेश की हाईकोर्ट ने विजय शाह के बयान को शर्मनाक बताया है, इसके बावजूद इसके दोनों मंत्रियों के खिलाफ अब तक कोई सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई। क्या बीजेपी सरकार ऐसे देशद्रोही बयान देने वालों को संरक्षण दे रही है। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने सोमवार को चीताखेड़ा बस स्टैंड पर एम पी डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा दिए बेतूके बयान ने एक बार फिर राजनीतिक भूचाल खड़ा कर दिया है, इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस नीमच के मार्गदर्शन में व जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मौजूदगी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद, जगदीश देवड़ा मुर्दाबाद ,भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस मैदान में आदि नारेबाजी करते हुए जगदीश देवड़ा का पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। श्री चोरसिया ने कहा कि इन भाजपाईयों कि यही है क्या राष्ट्रवाद । भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने नेताओं पर कार्यवाई करने की जगह उन्हें बचाने का पूरा जोर लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने उद्धबोधन में कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी अब अंतर्राष्ट्रीय विवाद का रूप ले चुकी है। विजय शाह ने एक वफादार देशभक्त मुस्लिम महिला अफसर को दहशतगर्दों की कतार में खड़ा कर दिया है। मोदी के भारत में मुसलमानों के प्रति नफरत इस हद तक बढ़ चुकी है कि अब सेना के उच्च अधिकारी और महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने कहा कि ने कहां की भारतीय सेना का अपमान, पुलिस की निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं होंगी। इन भाजपाईयों कि यही है क्या राष्ट्रवाद। मंडी समिति पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि विजय शाह और जगदीश देवड़ा को सरकार से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। विजय शाह और जगदीश देवड़ा को सरकार से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। चीताखेड़ा बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चतुर पुलिस को छकाने के लिए तीन-तीन पुतले लेकर जलाने का प्रयास किया पर पुलिस की चतुराई के सामने सिर्फ एक ही पुतला जला पाएं वो भी फायरब्रिगेड की बौछार के सामने अधजले पुतले को पुलिस ले भागी। अलग-अलग दो पुतलों को भी कार्यकर्ता लेकर आए पर आग लगाने से पूर्व ही पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पूर्व सरपंच मोहन सिंह तोमर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर उपाध्यक्ष अकबर खां पठान, कमलेश मांगरिया,राकेश परमार , नवीन जुणी, पिंटू जैन, लियाकत मंसूरी,नागेश्वर राठौर, राकेश रावत चैनपुरा, मुबारिक मंसूरी, शंकर लाल खिंची,नकूल मांगरिया, रमेश तंवर सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सामाजिक एकता ही राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार-आईजी दत्ता, आईजी की मौजूदगी से बढ़ी खण्डेलवाल स्मृति काव्य संध्या की गरिमा...

May 19, 2025 09:16 PM

कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा मंडल की कार्यकारिणी घोषित....

May 19, 2025 09:08 PM

चीताखेड़ा में कांग्रेस ने देवड़ा मुर्दाबाद, भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस मैदान में नारेबाजी करते हुए एम पी डिप्टी सीएम देवड़ा का फूंका पुतला....

May 19, 2025 07:49 PM

वार्ड क्रमांक 22 में डामरीकरण रोड का भूमि पूजन कल...

May 19, 2025 07:27 PM

श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू हो रहा है, रोजगारोन्मुखी AEDP पाठ्यक्रम बी.एससी. इन हेल्थकेयर मैनेजमेन्ट....

May 19, 2025 05:24 PM

दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने, विशेष शिविर 21 मई को मनासा में....

May 19, 2025 05:02 PM

उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ लेने ऑनलाइन पंजीयन करवाए....

May 19, 2025 04:57 PM

जिला प्रशासन ने की जनसहयोग से जल संवर्धन की सार्थक पहल, नीमच जिले में 274 जल संरचनाओं का गहरीकरण कार्य प्रारंभ, 43668 ट्रेक्‍टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली...

May 19, 2025 04:00 PM

उपनगर पुर के वार्ड नंबर 2 एवं 4 में सड़क एवं नाली की सफाई के लिए स्थाई कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए - आबिद शेख...

May 19, 2025 03:47 PM

माह मई में फ्रॉड संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये 09 शिकायतों में राशि फरियादियों को वापस कराने की सफल कार्यवाही सायबर सेल द्वारा 01 शिकायत एवं 08 शिकायतों में राशि, रिफंड हेतु माननीय न्यायालय से आदेश जारी, 50 गुम मोबाईल किमती 10 लाख 15 हजार रूपये के मूल आवेदकों को वितरीत....

May 19, 2025 03:42 PM

चार साल से फरार 15 हजार रु. का ईनामी अपराधी गिरफ्तार, मादक पदार्थों की तस्करी के तीन मामलों में था वांछित....

May 19, 2025 03:34 PM

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने चलाया अभियान, गर्मियों में पक्षियों के पानी पीने के लिए पुराने मटको को काट कर बनाया पशु घर, जीव जीवन सुरक्षा का दिया संदेश....

May 19, 2025 09:31 AM

नवाचार से गतिमान हुआ सहकारी आंदोलन, एक वर्ष की उपलब्धियाँ

May 19, 2025 07:38 AM

प्रदेश की नगरीय निकाय प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिये शहरी सुधार कार्यक्रम, राजस्व संग्रहण के लिये प्रोत्साहन योजना....

May 19, 2025 07:37 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 19, 2025 07:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 19, 2025 07:34 AM

भोपाल, उज्जैन के बाद अब इंदौर में हिंदू लड़कियों को झांसे में लेकर मुस्लिम युवकों ने किया दुष्कर्म.….

May 18, 2025 09:40 PM

जिला में ईकेवायसी महाभियान के तहत 33 हज़ार 877 हितग्राहियों की ईकेवायसी की गई...

May 18, 2025 08:46 PM

नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, एक नामजद....

May 18, 2025 07:22 PM