FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मृत्यु शाश्वत सत्य है - चंद्र देव महाराज, राधा कृष्ण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा प्रवाहित....

  Updated : May 19, 2025 09:19 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- संसार में जो भी जन्मा है। उसकी एक न एक दिन मृत्यु अवश्य होती है। संसार में सदगुरु की शरण में रहते हुए जीते जी पुण्य कर्म करते रहना चाहिए ।मृत्यु का कोई भरोसा नहीं मृत्यु कब आ जाए।मृत्यु शाश्वत सत्य होती है।यह बात भागवत आचार्य पंडित चन्द्र देव महाराज (सोनियाना वाले )ने कही।वे श्री चंद्र वंशी ग्वाला गवली समाज के तत्वावधान में राधा कृष्ण मंदिर में तृतीय सामूहिक गंग भोज कार्यक्रमों की पावन उपलक्ष्य में स्व.मनीराम बिजोबाई दिवान की पावन स्मृति में आयोजित श्री मद् भागवत कथा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण दया प्रतीक है। श्री कृष्ण ने उत्तरा के गर्भ में भी शिशु की रक्षा की थी। मनुष्य का जैसा नाम हो वैसा काम भी होना चाहिए।मन को एकाग्र कर ध्यान पूर्वक कथा का श्रवण करें तो जीवन सफल हो सकता है। कलयुग में पाप बहुत बढ़ गया है इससे बचने के लिए भक्ति और तपस्या ही एकमात्र साधन है। कलयुग में संस्कार कम हो रहे हैं इसीलिए गौ माता पर अत्याचार बढ़ रहा है। अधिक धन संग्रह करते हैं तो हमारी गति अलग हो जाती है सद्गति नहीं होती है इसलिए समय-समय पर धन का दान कर धन को पवित्र करते रहना चाहिए। सच्चा पुत्र वही होता है जो पिता के हर कष्ट में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए सजग रहता है। संसार में रहते हुए व्यक्ति को सदैव विनम्र रहना चाहिए क्योंकि अभिमान पतन का प्रमुख कारण होता है। मन को निर्मल करने के लिए परमात्मा की भक्ति और तपस्या करें तभी जीवन में कल्याण हो सकता है। विचारों का सही आदान-प्रदान नहीं होता है तभी विवाद और युद्ध होते हैं उनसे बचना चाहिए तभी हमारा विकास हो सकता है।
शरीर देह मात्र है। मंदिर में साक्षात दंडवत प्रणाम करना चाहिए तभी हमें आशीर्वाद मिल सकता है। 84 लाख योनि के बाद मनुष्य जन्म मिलता है विश्वास के साथ भक्ति और तपस्या करनी चाहिए तभी हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। परमात्मा को प्रतिदिन प्रणाम कर भोग लगाकर ही भोजन प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। भक्ति तपस्या जब भी कर तो नियम के साथ करें। रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम का सांसारीक अर्थ यही है कि जब कभी पति धर्म के मार्ग से भटक जाए तो पत्नी का कर्तव्य है कि उसे धर्म के मार्ग पर चलाएं इसीलिए लोग पत्नी को धर्मपत्नी कहते हैं।हरि अनंत हरि कथा अनन्त है। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।ये थे धार्मिक प्रसंग ...श्रीमद्भागवत कथा में पंडित चंद्र देव महाराज ने अत्रीमुनि, सतीअनुसुइया, लक्ष्मी जी, सरस्वती पूजा, उतानपाद, सनकादि ऋषि नारद, गौमाता, कपिल नारायण मुनि,सुतजी महाराज, द्रोपदी,उतरा, परिक्षित,पांडव, अभिमन्यु, कर्दम ऋषि की 9कन्या , नारद मुनि ,ब्रह्मांड, जय विजय, कश्यप ऋषि, दीति, दधीचि, राजा हरिश्चंद्र, विष्णु, हिरण्यकशिपु, हिरणक्श्,आदि धार्मिक विषयों के वर्तमान परिपेक्ष्य के महत्व पर प्रकाश डाला।श्रीमद् भागवत कथा पोथी पूजन आरती में रमेश चंद्र मुन्नी बाई दिवान परिवार व क्षेत्र के श्रद्धालुओं
सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 20, 2025 07:47 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 20, 2025 07:46 AM

मृत्यु शाश्वत सत्य है - चंद्र देव महाराज, राधा कृष्ण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा प्रवाहित....

May 19, 2025 09:19 PM

सामाजिक एकता ही राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार-आईजी दत्ता, आईजी की मौजूदगी से बढ़ी खण्डेलवाल स्मृति काव्य संध्या की गरिमा...

May 19, 2025 09:16 PM

कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा मंडल की कार्यकारिणी घोषित....

May 19, 2025 09:08 PM

चीताखेड़ा में कांग्रेस ने देवड़ा मुर्दाबाद, भारतीय सेना के सम्मान में कांग्रेस मैदान में नारेबाजी करते हुए एम पी डिप्टी सीएम देवड़ा का फूंका पुतला....

May 19, 2025 07:49 PM

वार्ड क्रमांक 22 में डामरीकरण रोड का भूमि पूजन कल...

May 19, 2025 07:27 PM

श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू हो रहा है, रोजगारोन्मुखी AEDP पाठ्यक्रम बी.एससी. इन हेल्थकेयर मैनेजमेन्ट....

May 19, 2025 05:24 PM

दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने, विशेष शिविर 21 मई को मनासा में....

May 19, 2025 05:02 PM

उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ लेने ऑनलाइन पंजीयन करवाए....

May 19, 2025 04:57 PM

जिला प्रशासन ने की जनसहयोग से जल संवर्धन की सार्थक पहल, नीमच जिले में 274 जल संरचनाओं का गहरीकरण कार्य प्रारंभ, 43668 ट्रेक्‍टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली...

May 19, 2025 04:00 PM

उपनगर पुर के वार्ड नंबर 2 एवं 4 में सड़क एवं नाली की सफाई के लिए स्थाई कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए - आबिद शेख...

May 19, 2025 03:47 PM

माह मई में फ्रॉड संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये 09 शिकायतों में राशि फरियादियों को वापस कराने की सफल कार्यवाही सायबर सेल द्वारा 01 शिकायत एवं 08 शिकायतों में राशि, रिफंड हेतु माननीय न्यायालय से आदेश जारी, 50 गुम मोबाईल किमती 10 लाख 15 हजार रूपये के मूल आवेदकों को वितरीत....

May 19, 2025 03:42 PM

चार साल से फरार 15 हजार रु. का ईनामी अपराधी गिरफ्तार, मादक पदार्थों की तस्करी के तीन मामलों में था वांछित....

May 19, 2025 03:34 PM

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने चलाया अभियान, गर्मियों में पक्षियों के पानी पीने के लिए पुराने मटको को काट कर बनाया पशु घर, जीव जीवन सुरक्षा का दिया संदेश....

May 19, 2025 09:31 AM

नवाचार से गतिमान हुआ सहकारी आंदोलन, एक वर्ष की उपलब्धियाँ

May 19, 2025 07:38 AM

प्रदेश की नगरीय निकाय प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिये शहरी सुधार कार्यक्रम, राजस्व संग्रहण के लिये प्रोत्साहन योजना....

May 19, 2025 07:37 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 19, 2025 07:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 19, 2025 07:34 AM