FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भक्तो को कभी निराश नहीं करते हैं भगवान, तुलसी विवाह एवं सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में श्री राम कथा प्रवाहित....

  Updated : May 29, 2025 03:34 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  आयोजन

नीमच :- धैर्य और इच्छा शक्ति का प्रबल होना मनुष्य के जीवन में बहुत आवश्यक है ।भगवान की पूजा सभी करते हैं। सबकी अपनी-अपनी अपेक्षाएं होती है और भगवान सभी की सुनते हैं क्योंकि उनके यहां देर है मगर अंधेर नहीं, शास्त्रों में भी इसका उल्लेख है ।भगवान अपने भक्त को कभी निराश नहीं करते हैं लेकिन इसके लिए मनुष्य को जीवन में धैर्य रखना बहुत जरूरी है।यह बात श्री श्री महा मण्डलेश्वर 1008 परम पूज्य गुरुदेव अनंत विभूषित ईश्वरानंद ब्रह्मचारी ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी जी महाराज साहब के शिष्य नरेश शर्मा ने कहीं।वे शुकदेव मुनि की तपोस्थली सुखानंद तीर्थ के समीप श्री गोपाल कृष्ण गौशाला एवं कल्पवृक्ष धाम अनोपपुरा, कनेरा घाटा क्षेत्र के तत्वाधान मेंश्री राम कथा, तुलसी विवाह एवं सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि ऐसे कई ऐसे कई उदाहरण है जब भगवान ने अपने भक्तों को इतना दिया है जिसे वे सम्भाल भी नहीं सके हैं। हमारे पूर्वज सालों कठोर तपस्या किया करते थे तब ईश्वर प्रसन्न होकर उन्हें वर प्रदान करते है। आज भी ईश्वर अपने भक्तों की परीक्षा जरूर लेते हैं लेकिन उन्हें कभी निराश नहीं करते।इसलिए हमेशा ईश्वर पर भरोसा रखो।और उनकी शरण में रहो, ऐसी कोई आपत्ति विपदा नहीं जो उनसे बड़ी हो लेकिन वह सुनते हैं उसी की है जो सच्चे भाव से उनसे कामना करता है। जिनकी परमात्मा के प्रति सच्ची भक्ति होती है भगवान हमसे दूर नहीं रहता है उनकी जल्दी कामना पूरी करता है। श्री राम तो स्वयं नारायण थे लेकिन फिर भी उन्होंने शिक्षा प्राप्त कर संसार को ही संदेश दिया कि शिक्षा के बिना हर प्राणी अधूरा रहता है। विधा का धन व अनमोल चोरी नहीं होता है।जो माता-पिता अपनी संतान को पढ़ाते नहीं वे उनके शत्रु कहलाते हैं। अल्पाहारी गृह त्यागी, कोवा की भांति एकाग्र रहने वाला, कुत्ते की जैसे नींद लेने वाला सजग 5गुणों वाला प्राणी ही शिक्षा के क्षेत्र में सफल होता है।बुरे व्यक्ति समूह में रहते हैं। विद्वान और अच्छा व्यक्ति अकेला रहता है। चाहे वह कड़वी हो लेकिन सत्य वाणी ही बोलना चाहिए। सज्जन व्यक्ति हमेशा एकांत में ही रह पाते हैं। समूह में नहीं रह पाते हैं। गौ माता की रक्षा के लिए सभी को संगठित रहना चाहिए। सभी सुखी रहे यही प्रार्थना है। स्वयंवर में राम सीता विवाह में बधाइयां गाई। श्री राम सीता विवाह का प्रसंग हुआ। जहां विधि विधान से विवाह भगवान श्री राम माता सीता के विवाह हुआ। लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न विवाह का प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया।जिसमें घराती और बाराती दोनों अपने शामिल होकर विवाह का की सभी परंपरा का निर्वहन किया।इस अवसर पर सीता राम... दुलारे राम सिया राम जय जय राम सिया राम.. आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई इसके बाद दोनों पक्षों ने विवाह की खुशियां मनाई।श्री राम जानकी विवाह में कन्यादान का विस्तार से वर्णन किया। ये थे धार्मिक प्रसंग....कथा के मध्य महाराज श्री ने पत्थर अहिल्या नारी, श्री राम बाल लीला, विश्वकर्मा, श्री राम सीता स्वयंवर, राम की शिक्षा,।सीता जी,जनक, श्रीराम विवाह, परशुराम,सुरदास, आदि धार्मिक प्रसंगों का वर्तमान परिपेक्ष महत्व प्रतिपादित किया। कथा के दौरान गौशाला अध्यक्ष पुष्कर कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सतीश चंद्र राठी, सचिव गीता लाल पचोरिया,सह सचिव रामनारायण बीर,चंद्रशेखर व्यास, बंशीलाल धंधोलिया हीरालाल गाजी फूलचंद धंधोलिया कन्हैया लाल धाकड़ जगदीश खेड़ी,आसन दरिया नाथ मंहत लाल नाथ,नारायण सोमानी,कृष्णपाल सिंह, जगपाल सिंह निर्भयसिंह,महंत हरिदास सुखानंद,नाथूसिंह, भोली राम धाकड़, पप्पू सोनी सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित थे। आरती के बाद महा प्रसादी का वितरण किया गया। 1 जुन को 11 जोडो का निःशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन, कार्यक्रम की श्रृंखला में विगत 24 मई से रविवार 1 जून तक प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे नवाहन पारायण पाठ प्रवाहित हो रहा है। कथा कार्यक्रम के अंतर्गत अभियान की श्रृंखला में कार्यक्रम में अभी तक विवाह योग्य युवक युवतियों के11 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। अभियान में महिला मंडल की नर्मदा बाई सेन व शीला व्यास विगत डेढ़ माह से निरंतर क्षेत्र में घर-घर द्वार पहुंचकर जनसंपर्क अभियान में नागरिकों से संपर्क कर रही है। । गौशाला सह सचिव रामनारायण बीर ने बताया कि कार्यक्रम की श्रृंखला में तुलसी विवाह एवं सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 1 जून को सुबह 7 बजे जोड़ों का आगमन होगा। वर निकासी एवं तोरण सुबह 8 बजे होगा, पाणी ग्रहण संस्कार 8:30 बजे और दोपहर 3 बजे विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, नवीन टीन शेड का लोकार्पण,गौपालक एवं भामाशाह सम्मान समारोह, " गोमय वसते लक्ष्मी "पत्रिका का विमोचन पूज्य संतों के पावन सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज मेरे श्री राम की शादी है लगता है कि सारे ब्रह्माण्ड की शादी है, श्री राम - जानकी विवाह में हजारों श्रद्धालुओं झुम उठे, जीरन नगर बना अयोध्या धाम....

May 31, 2025 05:18 PM

दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने शव मार्ग पर रख किया चक्काजाम...

May 31, 2025 02:31 PM

रतलाम के तीन मंदिरों मे चोरी करने वाले दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी गये चाँदी के पात्र, नगदी एवं ताला तोडने के लिए प्रयुक्त टामी व अन्य औजार जप्त....

May 31, 2025 09:43 AM

इंटरनेशनल सिंधी सेवा संगठन ने जेठ का चंड्र पर्व धूमधाम से मनाया, हिंदी पत्रकारिता दिवस पर लोकेंद्र फ़तनानी का किया सम्मान.....

May 31, 2025 09:25 AM

विशेष ग्रुप की मांग पर रक्तदान करने पहुंचे 23 रक्तवीर, ए व बी पॉजीटिव ग्रुप की कमी के चलते रक्तदान शिविर आयोजित...

May 31, 2025 09:05 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 31, 2025 09:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 31, 2025 08:58 AM

एक देश एक चुनाव अभियान का बसेड़ा में महिलाओं ने किया समर्थन....

May 31, 2025 08:55 AM

साइबर अपराधों से कैसे बचें गोगूंदा मे हुई जागरूकता कार्यशाला...

May 31, 2025 08:53 AM

45 छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ 20 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया....

May 30, 2025 06:39 PM

माननीय सांसद सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में मंदसौर जिले के पर्वतारोही छात्र-छात्राओं ने दूसरी बार 17,346 फीट ऊंचाई पर तिरंगा फहराया, कनौजिया के नेतृत्व में मंदसौर माउंटेनियरिंग टीम हिमाचल प्रदेश की फ्रेंडशिप चोटी पर तिरंगा लहराकर अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस मनाया....

May 30, 2025 06:37 PM

सुखानंदजी में वीरांगना मॉं पूरीबाई कीर की प्रतिमा होगी स्थापित, कीर समाज का प्रतिनिधि मण्डल मिला पूर्व मंत्री सकलेचा से, तैयारियां प्रारंभ

May 30, 2025 06:32 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी निर्माण कार्य मिशन मोड में पूरा करवाएं - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की प्रगति की समीक्षा...

May 30, 2025 06:29 PM

नीमच जिले में 918 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर एक लाख से अधिकट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली....

May 30, 2025 06:27 PM

नीमच में राजपूत समाज का महासम्मेलन एवं ऐतिहासिक शौर्ययात्रा 2 जून को, महाराणा विश्वराज सिंहजी मेवाड़ होंगे विशेष अतिथि....

May 30, 2025 06:22 PM

लुट तथा चोरी की 6 वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद...

May 30, 2025 06:19 PM

इन दिनों जीरन की पावन नगरी अयोध्या धाम बनी हुई है, श्री राम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पंडाल पड़ गया छोटा….

May 30, 2025 05:29 PM

संस्‍था कृति ने मनाया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्‍मोत्‍सव, माल्‍यार्पण किया.....

May 30, 2025 08:29 AM

प्रदेश में 83 हजार से अधिक बच्चों को मिला नि:शुल्‍क प्रवेश, शिक्षा का अधिकार अधिनियम में प्रायवेट स्‍कूलों में प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी....

May 30, 2025 08:21 AM