FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अवध में आनंद भयो जय रघुवर लाल की, जय-जय सियाराम जयघोष से गूंज उठा जीरन,जीरन नगर बना अयोध्या धाम...

  Updated : May 29, 2025 06:02 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- जो नहीं करें राम गुणगान गाना जीहं सो दादूर (मेंढक) समाना। माता-पिता और गुरु व अपनों से बड़ों से सेवा करवाता है वही निशाचर है। सत्संग अगर नहीं मिल पा रहा है तो कोई बात नहीं लेकिन कुसंगत से डरना चाहिए, यह भी सत्संग है। क्षमता हो तो भगवान को अपना लो, अगर क्षमता नहीं है तो, उनके बन जाओ उसी में सब भलाई है। कथा पंडाल में अयोध्या के नाथ कौशल्या नंदन भगवान श्री राम जी का बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया जन्मोत्सव। बंटी पंजेरी और चरनामृत,लूटाए चोक लेट- पिपरमेंट और खिलोने। उक्त अमृतवाणी जीरन में अयोध्या धाम से आई कथा मर्मज्ञ व प्रवक्ता पूजा लक्ष्मी प्रिया जी पांडे श्री धाम ने गुरुवार को श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव में कथा के तीसरे दिन अपने मुखारविंद से पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को श्री राम ज्ञान गंगा रस पान करवाते हुए कही। उन्होंने कहा कि जीवन में अगर किसी को आगे बढ़ना है तो उसे व्यक्ति को कभी दूसरों पर आश्रित नहीं रहना चाहिए। पता नहीं प्रभु का बुलावा कब आ जाए, छोड़कर सब कुछ जाना पड़ेगा, समय रहते पहले प्रभु का स्मरण कर लेना चाहिए। भगवान तत्व है ,निराकार हैं, भक्त की भक्ति के अनुरूप किसी भी रूप में आकर लेकर पहुंच जाते हैं। जीरन के श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में जन सहयोग से नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव में पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी पांडे के मुखारविंद से श्री राम ज्ञान गंगा प्रवाहित की जा रही है। कथा में प्रसंग आया अयोध्या के नाथ कौशल्या नंदन भगवान श्री राम जी का प्राकट्य उत्सव पर बजी थाली कटोरी और चम्मच तथा ढोल ढोलक, आर्गनाइज आदि और जय-जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा कथा पंडाल और फिर... अवध में आनंद भयो - जय रघुवर लाल की.........., आज डगर -डगर अयोध्या में बंट रही हे बधाइयां......, मेरा तो खुशीयों का रहा न ठिकाना........आदि अत्याधुनिक वाद्य यंत्रों की मधुर स्वर लहरियों के साथ पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी पांडे के द्वारा सुमधुर भजनों की धुन पर पंडाल में उपस्थित युवा ,बुजुर्ग महिला -पुरुष सभी श्रद्धालु अपने आपको रोक नहीं पाए और पूरे मनोभाव के साथ नृत्य करने पर मजबूर हो गए। श्री राम प्राकट्य उत्सव पर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। चोक लेट , पिपरमेंट और खिलोने लूटाए गए। और पंचामृत,पंजेरी की प्रसाद वितरण की गई। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो जीरन नगर में अयोध्या धाम ही साक्षात उतर आया हो। कथा प्रसंग में जालंधर, वृदामैया, नारद मुनि,भगवान विष्णु- लक्ष्मी जी का विवाह ,कौशल्या, सतरूपा, मनु महाराज ,रावण ,श्रृंगी ऋषि, केकैई और सुमित्रा ,राजा दशरथ का प्रसंग बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाया गया । प्रतिदिन कथा महोत्सव में प्रवचन ज्ञान गंगा प्रवचन प्रातः 11:00 बजे से शाम 3 तक कथा प्रवक्ता पूजा लक्ष्मी प्रिया जी पांडे के मुखारविंद से प्रवाहित किया जा रहे हैं। श्री श्याम मित्र मंडल जीरन के समस्त पदाधिकारी ने क्षेत्र की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर श्री राम कथा ज्ञान गंगा में डूबकियां लगाए।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

इंटरनेशनल सिंधी सेवा संगठन ने जेठ का चंड्र पर्व धूमधाम से मनाया, हिंदी पत्रकारिता दिवस पर लोकेंद्र फ़तनानी का किया सम्मान.....

May 31, 2025 09:25 AM

विशेष ग्रुप की मांग पर रक्तदान करने पहुंचे 23 रक्तवीर, ए व बी पॉजीटिव ग्रुप की कमी के चलते रक्तदान शिविर आयोजित...

May 31, 2025 09:05 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 31, 2025 09:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 31, 2025 08:58 AM

एक देश एक चुनाव अभियान का बसेड़ा में महिलाओं ने किया समर्थन....

May 31, 2025 08:55 AM

साइबर अपराधों से कैसे बचें गोगूंदा मे हुई जागरूकता कार्यशाला...

May 31, 2025 08:53 AM

45 छात्राओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ 20 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया....

May 30, 2025 06:39 PM

माननीय सांसद सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में मंदसौर जिले के पर्वतारोही छात्र-छात्राओं ने दूसरी बार 17,346 फीट ऊंचाई पर तिरंगा फहराया, कनौजिया के नेतृत्व में मंदसौर माउंटेनियरिंग टीम हिमाचल प्रदेश की फ्रेंडशिप चोटी पर तिरंगा लहराकर अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस मनाया....

May 30, 2025 06:37 PM

सुखानंदजी में वीरांगना मॉं पूरीबाई कीर की प्रतिमा होगी स्थापित, कीर समाज का प्रतिनिधि मण्डल मिला पूर्व मंत्री सकलेचा से, तैयारियां प्रारंभ

May 30, 2025 06:32 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी निर्माण कार्य मिशन मोड में पूरा करवाएं - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने की जल गंगा संवर्धन कार्यो की प्रगति की समीक्षा...

May 30, 2025 06:29 PM

नीमच जिले में 918 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर एक लाख से अधिकट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली....

May 30, 2025 06:27 PM

नीमच में राजपूत समाज का महासम्मेलन एवं ऐतिहासिक शौर्ययात्रा 2 जून को, महाराणा विश्वराज सिंहजी मेवाड़ होंगे विशेष अतिथि....

May 30, 2025 06:22 PM

लुट तथा चोरी की 6 वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद...

May 30, 2025 06:19 PM

इन दिनों जीरन की पावन नगरी अयोध्या धाम बनी हुई है, श्री राम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पंडाल पड़ गया छोटा….

May 30, 2025 05:29 PM

संस्‍था कृति ने मनाया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्‍मोत्‍सव, माल्‍यार्पण किया.....

May 30, 2025 08:29 AM

प्रदेश में 83 हजार से अधिक बच्चों को मिला नि:शुल्‍क प्रवेश, शिक्षा का अधिकार अधिनियम में प्रायवेट स्‍कूलों में प्रवेश के लिये ऑनलाइन लॉटरी....

May 30, 2025 08:21 AM

लाड़ली लक्ष्मी योजना सर्टिफिकेट से रुका बाल विवाह....

May 30, 2025 08:19 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

May 30, 2025 08:17 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 30, 2025 08:16 AM