युवा वर्ग शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र विकास में सहयोगी बने- विधायक दिलीप सिंह परिहार, राजस्थानी लोक कलाकारों ने देश भक्ति का रंग जमाया.....
Updated : June 04, 2025 09:03 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

सामाजिक
नीमच :- युवा वर्ग शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र विकास में सहयोगी बने, 1857 में स्वतंत्रता की पहली गोली मध्य प्रदेश में अंग्रेजों के खिलाफ नीमच की पावन धरती पर चली थी जिससे देश की स्वतंत्रता में नई क्रांति का सूत्रपात हुआ और सभी देशवासी संगठित होकर अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने के लिए अग्रसर हो गए थे। नीमच के अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए और अपने प्राण देश के लिए कुर्बान कर दिए थे जो आज भी युवा वर्ग के लिए एक आदर्श प्रेरणादायक कदम है। यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहीं। वे नीमच नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा टाउन हॉल सभागार में मंगलवार रात्रि को आयोजित गौरव दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नीमच सीआरपीएफ की जन्मस्थली है, 3 जून 1857 को शहीदों के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई के सूत्रपात को गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जो सभी देशवासियों के लिए गौरव की बात है। नृत्य कलाकारों ने किलो की नोक पर देश के लिए बलिदान हुए शहीदों को याद करने के लिए अपनी कला शक्ति का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। नीमच की क्रांति में प्रथम गोली चलाने वाले मोहम्मद अली बैग और स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वाले रतन खत्री, रूप सिंह राजपूत, केसर सिंह बैंस को याद किए बिना स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई अधूरी रहती है। नीमच विकसित हो रहा है देश की सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है। हम सभी मिलकर गौरव दिवस मना रहे हैं ।मध्य प्रदेश भारत का हृदय स्थल है। नीमच के विकास के लिए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। गांधी सागर का जल नीमच वासियो को मिलेगा। नीमच को भी इंदौर की तरह स्वच्छता अभियान में नंबर 1 बनाने के लिए सभी नागरिक सहयोग करेंगे। नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा ने कहा कि जब जब अनीति के साथ अधर्म बढ़ता है तो क्रांतिकारी लोग देश की रक्षा के लिए आगे आते हैं। अंग्रेजों के विरोध के लिए भी सभी देशवासी संगठित हो गए थे। नीमच मालवा की लाल माटी की धरा वीरों की रत्नगर्भा माटी है। आजादी मुश्किलों से मिली है युवा वर्ग देश की शान बढ़ाएं ।नीमच को सुंदर और स्वच्छ बनाएं। जब नीमच नगर में प्रवेश करते हैं तो हमारा स्वागत नीम के पेड़ करते हैं यह हरियाली नीमच की सुंदरता को बढ़ाती है। नीमच के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए योजना और इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा होगा ।नीमच के विकास के लिए 50 से 60 सडके चौड़ी बनाई जा रही है ।शहर स्मार्ट सिटी बनेगा। आजादी की लड़ाई में नीमच के लोगों का भी बलिदान अविस्मरणीय रहा है। आतंक को हम स्वीकार नहीं करेंगे एक राष्ट्र और विश्व कल्याण की प्रार्थना भारत में होती है ।सभी अच्छे नागरिक अपने कर्तव्य का निर्वहन कर राष्ट्र विकास में सहयोगी बनेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में समाज सेवा और नगर विकास के विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जल सेवा समिति,पर्यावरण संकल्प संस्था,इनर व्हील क्लब, जीतो क्लब,कैंट संस्था, नगर समस्या सुझाव ग्रुप सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शहर के टाउन हॉल सभागार में मंगलवार रात नीमच नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा युवा पीढ़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के बलिदान तथा राष्ट्र प्रेम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नीमच गौरव दिवस पर विभिन्न शहिदों के बलिदान को याद करते हुए गीत संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा, जिला अनुविभागीय अधिकारी संजीव साहू,अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़,
श्री धार्वे, सीआरपीएफ के आईजी संदीप दत्ता और श्रीमती रजनी दत्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना कुंवर करण सिंह परमाल, नगर पालिका सभापति छाया जायसवाल ,दारा सिंह यादव , संगीता जारोली,आशा साम्भर, नन्ही 6 वर्षीय बालिका सुश्री प्राप्ती जायसवाल बाबु लाल गौड़, गोयल जल सेवक, नवीन अग्रवाल पर्यावरण सेवक जगदीश शर्मा, विवेक खंडेलवाल, आदि बड़ी संख्या में पार्षद एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों सहित अनेक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में नाइस नाइट किंग आर्केस्ट्रा के विभिन्न कलाकारों ने पारिवारिक माहौल में राजस्थानी संस्कृति के परिधानों में प्रस्तुति दी। इसमें राजस्थानी लोक नृत्य, घूमर, नृत्य, कामेडी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। जो कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रही,देश भक्ति गीतों पर दी गई प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ गीत गायिका मेघा चौहान ने वंदे मातरम गान से किया और इसके बाद उन्होंने ए मेरे वतन के लोगों गीत भी प्रस्तुत किया।आईबीएम नृत्य समूह के युवाओं द्वारा तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर ए वतन तू ही मेरी मंजिल पहचान तुझी से हम जियेंगे और मरेंगे ए वतन तेरे लिए हर करम अपना करेंगे गीत प्रस्तुत किया। बशीर पहलवान जावद द्वारा वतन पर जो फिदा होगा अमर वह नौजवां होगा गीत प्रस्तुत किया। हास्य कलाकार अमित सोनी जूनियर रैंचो द्वारा विभिन्न हास्य के घटना सुना कर सभी को खूब हंसाया और और दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने तथा चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट लगाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश पप्पू मंगल, प्रवीण आर्य, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन जाबिर खान ने किया आभार नगर पालिका परिषद के कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा ने व्यक्त किया। तलवार की धार और किलो की नोक पर 351 कलश सिरोधार्य नृत्य को देखकर आश्चर्यचकित हुए दर्शक...नपा परिषद नीमच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जब भीलवाड़ा की राजस्थानी लोक कलाकार सोनू सोलंकी द्वारा अपने सिर पर 351 कलश धारण कर तलवार की धार एवं किलो की नुकिली नोक पर संतुलन बनाकर नृत्य प्रस्तुत किया तो सभी दर्शक हैरत अंगेज प्रदर्शन को देखकर आश्चर्य चकित हो गए थे।
और खबरे
4 वन्य-जीव के शिकार में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार….
June 06, 2025 08:45 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 06, 2025 08:44 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 06, 2025 08:42 AM

विश्व पर्यावरण दिवस पर पालसोडा मे हुआ वृक्षारोपण एक पोधा मां के नाम, मोदी सरकार के 11 साल, संकल्प से सिद्धि तक आयोजन के अंतर्गत....
June 05, 2025 10:08 PM

आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन, पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी, ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें - एस.पी. जायसवाल....
June 05, 2025 08:29 PM

नीमच जिला शाखा, सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का सफल आयोजन....
June 05, 2025 08:20 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक व नपा अध्यक्ष ने किया अमृतगार्डन मैं पौधारोपण - भाजपा जिला अध्यक्ष, डिप्टी कलेक्टर व एसडीएम की उपस्थिती मैं 90 फलदार पौधे रोपे गये....
June 05, 2025 08:16 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर कट्स इंटरनेशनल द्वारा प्लॉगिंग अभियान, एक प्लास्टिक मुक्त विश्व की ओर कदम...
June 05, 2025 08:13 PM

टीबी कैसे बचें, दिया स्वास्थ्य जागरूकता का मार्ग दर्शन...
June 05, 2025 07:55 PM

पंख अभियान - बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं रोजगार का मार्गदर्शन प्रदान किया....
June 05, 2025 07:52 PM

कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारियो ने अभियान में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं प्राकृतिक खेती के बारे में दी जानकारी....
June 05, 2025 07:49 PM

बसपा चित्तौड़गढ़ की नई जिला टीम घोषित, प्रदेश सचिव - मेघवाल ने भरी हुंकार, अब गांव-गांव गूंजेगा बसपा का बिगुल, हर मोर्चे पर होगी जीत.....
June 05, 2025 05:30 PM

एडीएम श्रीमती गामड़ ने कलेक्टर कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति का लिया जायजा...
June 05, 2025 05:16 PM

खनिज विभाग ने कुंडला खानखेड़ी में की कार्रवाई पांच ट्रैक्टर ट्राली जप्त...
June 05, 2025 05:15 PM

वृक्ष बुलाते मेघ को,तब होती है बरसात, पर्यावरण मित्रों ने शहर में निकाली साइकिल रैली, पर्यावरण की कमी से वायुमंडल हो रहा है दुषित - दिलीप सिंह परिहार विधायक...
June 05, 2025 05:04 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण, छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश...
June 05, 2025 04:32 PM

वन विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पौध लगाये....
June 05, 2025 04:26 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था बी.आर. फाउण्डेशन द्वारा आम लोगों में वितरित किए पाैधे एवं सकाेरे....
June 05, 2025 04:18 PM

मुख्यमंत्री की पहल पर ग्राम पंचायत बरडिया में 5 जून से 20 जून तक चलेगा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान.....
June 05, 2025 04:15 PM
