FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शारीरिक शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर रखी मांगें....

  Updated : June 19, 2025 09:39 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  शिक्षा

बड़ीसादड़ी। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल से मुलाकात की। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चन्द्र जोशी ने बताया कि शिक्षामंत्री को तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षकों के स्थानांतरण और पदोन्नति सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में हुई। इसमें मुख्य अतिथि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा रहे। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापु राम चौधरी ने की। बैठक में शारीरिक शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। शिक्षा सचिव को शिक्षा संकुल में ज्ञापन देकर समाधान की मांग की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतलाल जैन ने बताया कि प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के बाद शारीरिक शिक्षक का पद स्वीकृत किया जाए। छात्र संख्या की बाध्यता हटाई जाए। दो से अधिक फैकल्टी वाले विद्यालयों में व्याख्याता शारीरिक शिक्षा और एक तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक पद स्वीकृत हो। तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग की गई। राइट टू प्ले कानून बनाने, कक्षा 6 से 10 तक निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें देने की बात रखी गई। नवगठित जिलों में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के शारीरिक शिक्षा के पद सृजित करने और उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा का नाम बदलकर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी करने की मांग भी की गई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष हापुराम चौधरी, प्रदेश मुख्य महामंत्री गंभीर सिंह, महामंत्री भैरू सिंह राठौड़, प्रदेश संरक्षक हीरालाल सुथार, हनुमान बिश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र गोदारा, अमृतलाल जैन बाड़मेर, लक्ष्मण दास, हरीश जोशी, प्रवीण सिंह, रतीराम, शिवराज यादव, सुरेश चाहर, किशोर सुंडा, राम किशोर, रलिया रणवीर सिंह, विजय मेनारिया, कमल किशोर सारण, मुत्रा राम चौधरी शामिल रहे। बाड़मेर से जिला अध्यक्ष टीकमाराम चौधरी और महामंत्री देवी सिंह भाटी सहित कई शारीरिक शिक्षक नेता मौजूद रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

महिला के साथ चाकू से मारपीट करने वाले आरोपी को 06 माह का सश्रम कारावास...

June 20, 2025 02:16 PM

रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने डोनेट किया 60 यूनिट ब्‍लड....

June 20, 2025 08:41 AM

5वीं और 8वीं पुन: परीक्षा के परिणाम आज होंगे घोषित, विद्यार्थी दोपहर 3 बजे से देख सकेंगे परिणाम...

June 20, 2025 08:36 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 20, 2025 08:35 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 20, 2025 08:34 AM

सभी नगरीय निकाय स्‍वीकृत निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करवाएं - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने की नगरीय निकायों के विभागीय कार्यो की प्रगति की समीक्षा...

June 19, 2025 10:10 PM

सोयाबीन की बुआई रिज़ फरो पद्धति से करने के लिए किसानों को जागरूक कर बुवाई करवाएं, 600 किसानों केा रिज़ फरो पद्धति से बुआई के लिए कृषि यंत्रों को अपडेट करवाए कलेक्‍टर ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश..

June 19, 2025 10:07 PM

पुलिस अधीक्षक ने सैलाना अनुभाग के थाना सरवन, चौकी बेड़दा, थाना बाजना, चौकी केलकच्छ का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध निराकरण के संबंध में दिए दिशा निर्देश, पुलिसकर्मियों की समस्याएं जानकर निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश....

June 19, 2025 10:04 PM

स्वास्थ्य सभापति श्री पुरोहित ने जलभराव वाले स्थानो का किया निरीक्षण, जल निकासी करवाई ..

June 19, 2025 10:00 PM

नवागत सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया ने नीमच नपा का चार्ज ग्रहण किया...

June 19, 2025 09:58 PM

श्रीपाद धीर गौर प्रभु के अमृत प्रवचन व पर्यावरण संरक्षण हेतु कपड़ा थैली वितरण आज, रोटरी क्लब की अभिनव सौगात..

June 19, 2025 09:54 PM

दान का दिखावा कभी नहीं करना चाहिए- राज रत्न जी महाराज, नूतन आराधना भवन में अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित...

June 19, 2025 09:51 PM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम...

June 19, 2025 09:50 PM

आचार्य निपुण रत्न विजय सुरीश्वर जी महाराज की प्रेरणा से श्रीध्यान कीर्ति महाराज का ऐतिहासिक प्रथम चातुर्मास का मंगल प्रवेशआज 20 को.....

June 19, 2025 09:47 PM

हरवार के पास ट्राला सड़क किनारे धंसा बड़ी दुर्घटना होते-होते बची....

June 19, 2025 09:44 PM

अफीम किसानों के लिए सलाहकार समिति की बैठक कोटा में संपन्न...

June 19, 2025 09:42 PM

शारीरिक शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर रखी मांगें....

June 19, 2025 09:39 PM

जैन पाठशाला में स्पीच कंपटीशन का आयोजन....

June 19, 2025 11:53 AM

प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन 20 जून को मुख्यमंत्री डॉ. यादव और पशु पालन राज्य मंत्री श्री पटेल होंगे शामिल...

June 19, 2025 10:01 AM