सोयाबीन की बुआई रिज़ फरो पद्धति से करने के लिए किसानों को जागरूक कर बुवाई करवाएं, 600 किसानों केा रिज़ फरो पद्धति से बुआई के लिए कृषि यंत्रों को अपडेट करवाए कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश..
Updated : June 19, 2025 10:07 PM

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रशासनिक
नीमच :- जिले में इस खरीफ सीजन में अधिकाधिक किसानों को रिज़ फरों (मेड़-नाली) पद्धति से सोयाबीन की बुआई करने के लिए जागरूक कर, बुवाई करवाए।प्रत्येक विकासखण्ड में 200-200 कुल 600 किसानों के कृषि यंत्रों को रिज़ फरों पद्धति से बुवाई के लिए अपडेट करवाकर, बुवाई करवाएं। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कृषि विभाग के जिला विकासखण्ड एवं मैदानी अधिकारी कर्मचारियों की बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, उप संचालक कृषि श्री भगवान सिह अर्गल भी उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर ने जे.फार्म एप्प पर किसानों का पंजीयन करवाने के लिए क्षैत्रीय अमले को प्रशिक्षित कर, सभी किसानों के कृषि यंत्रों का भी पंजीयन करवाने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली कृषि संगोष्ठी में भी जे.फार्म एप्प के बारें में किसानों को जागरूक कर पंजीयन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गये। बैठक में नैनो यूरिया की 50 हजार बाटल किसानों को वितरण का लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने ए.आई.एफ.के तहत 200 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित कर उसकी पूर्ति की कार्ययोजना बनाने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। पशुचारे के लिए 1000 किसानों को ज्वार बीज वितरण का लक्ष्य तय कर बीज वितरण के करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में इस वर्ष 20 हजार हेक्टेयर में किसानों की ड्रीप व स्प्रींक्लर उपलब्ध करवाने और इसके लिए प्रकरण तैयार करवाने के निर्देश दिए। हेप्पीसीडर व सुपर सीडर प्रदान करने के लिए 25-25 किसानों का जिले में कुल 75 किसानों का लक्ष्य निर्धारित कर 30 जून तक पात्र किसानों के प्रकरण तैयार करवाने के निर्देश भी उप संचालक कृषि को दिए। कृषि टर्म लोन के लिए जिले में 750 किसानों को ड्रीप, स्प्रींक्लर व कृषि यंत्रों के लिए ऋण उपलब्ध कराने के लिए प्रकरण तैयार कर जिला सहकारी बैंक को प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि को नरवाई प्रबंधन के लिए स्ट्रा रीपर पर अनुदान का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।
और खबरे
महिला के साथ चाकू से मारपीट करने वाले आरोपी को 06 माह का सश्रम कारावास...
June 20, 2025 02:16 PM

रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने डोनेट किया 60 यूनिट ब्लड....
June 20, 2025 08:41 AM

5वीं और 8वीं पुन: परीक्षा के परिणाम आज होंगे घोषित, विद्यार्थी दोपहर 3 बजे से देख सकेंगे परिणाम...
June 20, 2025 08:36 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
June 20, 2025 08:35 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 20, 2025 08:34 AM

सभी नगरीय निकाय स्वीकृत निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करवाएं - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने की नगरीय निकायों के विभागीय कार्यो की प्रगति की समीक्षा...
June 19, 2025 10:10 PM

सोयाबीन की बुआई रिज़ फरो पद्धति से करने के लिए किसानों को जागरूक कर बुवाई करवाएं, 600 किसानों केा रिज़ फरो पद्धति से बुआई के लिए कृषि यंत्रों को अपडेट करवाए कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश..
June 19, 2025 10:07 PM

पुलिस अधीक्षक ने सैलाना अनुभाग के थाना सरवन, चौकी बेड़दा, थाना बाजना, चौकी केलकच्छ का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध निराकरण के संबंध में दिए दिशा निर्देश, पुलिसकर्मियों की समस्याएं जानकर निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश....
June 19, 2025 10:04 PM

स्वास्थ्य सभापति श्री पुरोहित ने जलभराव वाले स्थानो का किया निरीक्षण, जल निकासी करवाई ..
June 19, 2025 10:00 PM

नवागत सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया ने नीमच नपा का चार्ज ग्रहण किया...
June 19, 2025 09:58 PM

श्रीपाद धीर गौर प्रभु के अमृत प्रवचन व पर्यावरण संरक्षण हेतु कपड़ा थैली वितरण आज, रोटरी क्लब की अभिनव सौगात..
June 19, 2025 09:54 PM

दान का दिखावा कभी नहीं करना चाहिए- राज रत्न जी महाराज, नूतन आराधना भवन में अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित...
June 19, 2025 09:51 PM

शुभ प्रभात योग मित्र मंडल द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम...
June 19, 2025 09:50 PM

आचार्य निपुण रत्न विजय सुरीश्वर जी महाराज की प्रेरणा से श्रीध्यान कीर्ति महाराज का ऐतिहासिक प्रथम चातुर्मास का मंगल प्रवेशआज 20 को.....
June 19, 2025 09:47 PM

हरवार के पास ट्राला सड़क किनारे धंसा बड़ी दुर्घटना होते-होते बची....
June 19, 2025 09:44 PM

अफीम किसानों के लिए सलाहकार समिति की बैठक कोटा में संपन्न...
June 19, 2025 09:42 PM

शारीरिक शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर रखी मांगें....
June 19, 2025 09:39 PM

जैन पाठशाला में स्पीच कंपटीशन का आयोजन....
June 19, 2025 11:53 AM

प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन 20 जून को मुख्यमंत्री डॉ. यादव और पशु पालन राज्य मंत्री श्री पटेल होंगे शामिल...
June 19, 2025 10:01 AM
