FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सिंधी समाज के उच्च शिक्षार्थियों के लिए UPSC सेमिनार हुआ सम्पन्न, समाज के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित....

  Updated : June 20, 2025 09:35 PM

DESK NEWS

  सामाजिक

नीमच (लोकेंद्र फ़तनानी) सिंधी समाज के उच्च मेधावी शिक्षार्थियों के लिए पूज्य सिंधी पंचायत, नीमच के तत्वावधान में गत गुरुवार, 19 जून 2025 को सायं 5 बजे स्थानीय भाग्येश्वर महादेव मंदिर स्थित श्री गोविंदराम आलमचंद हाल में स्पेशल UPSC सेमिनार का आयोजन किया गया। UPSC सेमिनार में मुख्य वक्ता एवं आमंत्रित अतिथि श्री गोविन्द मेवलानी (अध्यक्ष, SSD UDY काउंसिल नागपुर राज्य) द्वारा सिंधी समाज के उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सिविल सर्विस हेतु मार्ग दर्शन दिया गया। सर्व प्रथम सेमिनार के मुख्य वक्ता एवं आमंत्रित अतिथि गोविंद मेवलानी, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष 'मुखी' ईश्वर आहूजा, कोषाध्यक्ष पुरन रामचंदानी, गोपाल मूलचंदानी, महासचिव महेश वर्धानी, सचिव किशन अंदानी, मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र फ़तनानी, प्रवक्ता गजेंद्र चावला, श्री भाग्येश्वर महादेव मंदिर के दिलीप लालवानी, इंटरनेशनल सिंधी सेवा संगठन की अध्यक्षा श्रीमती दिव्या लालवानी एवं लाजवंती अंदानी ने भगवान श्री झूलेलाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित किया।
तत्पश्चात पूज्य सिंधी पंचायत के उपस्थित पदाधिकारियों ने आमंत्रित अतिथि वक्ता श्री मेवलानी को पुष्प हार पहनाकर शाल श्रीफल से स्वागत कर सम्मान किया गया। तदोपरांत मुखी ईश्वर आहूजा ने स्वागत भाषण का दिया। उक्त सेमिनार में सिंधी समाज के उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों को उज्वल भविष्य बनाने के लिए यूपीएससी एवं शिक्षा में सिंधी भाषा का महत्व समझाया और सिविल सर्विस हेतु किस प्रकार तैयारी की जानी चाहिए ? कैसे आवेदन किया जाए...? यूपीएससी क्यों करना चाहिए ? आदि विषयों पर मार्ग दर्शन देकर उपस्थित बच्चों की जिज्ञासाओं को संतुष्ट कर मनोबल बढ़ाया। श्री मेवलानी ने यूपीएससी की तैयारी कर रही, स्थानीय सिंधी समाज की होनहार बालिका कु. भाविका राजकुमार मदनानी का सम्मान करते हुए कहा कि यह नीमच के सिंधी समाज के लिए गौरव की बात है कि समाज की सिंधी समाज की बालिका यूपीएससी की तैयारी कर रही है, समाज को इस बालिका पर गर्व है। समाज को एवं माता पिता को यूपीएससी की तैयारी के लिए बच्चों को प्रेरित कर हर संभव सहयोग करना चाहिए। सेमिनार के दौरान इस वर्ष 2025 में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले सिंधी समाज के 22 होनहार बच्चों को प्रसंशा पत्र एवं उपहार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अंत में आमंत्रित मुख्य वक्ता एवं अतिथि श्री मेवलानी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुखी ईश्वर आहूजा ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव महेश वर्धानी ने किया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के सभी पदाधिकारी, सदस्य, चंद्रप्रकाश मोमू लालवानी, पायल लालवानी, अंजली आसवानी, भारती मंगवानी, वैशाली परियानी, मीना फुलवानी, उषा पूर्सवानी, भावना रामानी, नीमा मेरवानी, साक्षी मेरवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के अध्ययनरत बच्चे एवं समाजजन उपस्थित थे।
इन होनहार बच्चों को किया सम्मानित - 01. हेतल परियानी -93% 10th 02. रिया मंगवानी 76% 10th। 03. दृष्टि मालानी - 80 % 10th । 04. तनीशा फुलवानी 86% 10th। 05. गर्व गंगवानी 81% 10th। 06. अंशुल प्रकाश नासा 87% 10th। 07. खुशी मंथरानी 80 %। 08. लविष्का मालानी- 83 %। 09. क्रिष लालवानी 93 % 12 th 10. सुमित पारवानी 90.4% 12th। 11. युक्ति मूलचंदानी 90.4%12 th12. जयेश रामनानी -- 89 % 12 th।13. हिमांशी लालवानी - 84.6 % 12 th 14. लक्षिता अंदानी - 83% 12 th 15. दिशा विजारिया 84 '2- 12 th 16. भूमिका दामेचा 75 % 12 th 17. पलक मालानी 86 % 12 th 18. भूमि लालवानी - 83 % 12 th 19. दक्ष गौतम दासानी 90% 12 th 20. नेहा करमचंदानी 88% 12th 21. लविशा बालानी 86% 12th 22. भूमिका सुरेश नचकानी 79% 12th



अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विद्युत लाईन के टूटे पोल एवं गिरे तारों से दुर्घटना की सम्‍भावना को देखते हुए आमजन सतर्कता एवं सावधानी बरते- श्री सेन....

June 20, 2025 09:43 PM

11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज 21 जून को सामुहिक योग के कार्यक्रम, होंगेजिला स्‍तरीय योग दिवस कार्यक्रम आज अग्रोहा भवन में....

June 20, 2025 09:41 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने मनासा में की ग्रामीण विकास कार्यो की प्रगति की विस्‍तार से समीक्षा पी.एम. आवास निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करवाने के दिए निर्देश…...

June 20, 2025 09:38 PM

सिंधी समाज के उच्च शिक्षार्थियों के लिए UPSC सेमिनार हुआ सम्पन्न, समाज के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित....

June 20, 2025 09:35 PM

चीताखेड़ा में बीएसएनएल और जियो कंपनी की तर्ज पर चल रहा है स्टेंट बैंक का एटीएम 15 दिनों से बंद पड़ा हुआ है....

June 20, 2025 09:28 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी निर्माण कार्य सात दिवस में पूर्ण करवाए - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने ग्रामीण विकास योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, पुराने अपूर्ण निर्माण कार्यों को भी जल्दी पूर्ण करवाए - कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा....

June 20, 2025 02:48 PM

दो दिवसी योग शिविर मैं प्रथम दिन योग गुरु ने दिया प्रशि्क्षण....

June 20, 2025 02:18 PM

महिला के साथ चाकू से मारपीट करने वाले आरोपी को 06 माह का सश्रम कारावास...

June 20, 2025 02:16 PM

रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने डोनेट किया 60 यूनिट ब्‍लड....

June 20, 2025 08:41 AM

5वीं और 8वीं पुन: परीक्षा के परिणाम आज होंगे घोषित, विद्यार्थी दोपहर 3 बजे से देख सकेंगे परिणाम...

June 20, 2025 08:36 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

June 20, 2025 08:35 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 20, 2025 08:34 AM

सभी नगरीय निकाय स्‍वीकृत निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करवाएं - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने की नगरीय निकायों के विभागीय कार्यो की प्रगति की समीक्षा...

June 19, 2025 10:10 PM

सोयाबीन की बुआई रिज़ फरो पद्धति से करने के लिए किसानों को जागरूक कर बुवाई करवाएं, 600 किसानों केा रिज़ फरो पद्धति से बुआई के लिए कृषि यंत्रों को अपडेट करवाए कलेक्‍टर ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश..

June 19, 2025 10:07 PM

पुलिस अधीक्षक ने सैलाना अनुभाग के थाना सरवन, चौकी बेड़दा, थाना बाजना, चौकी केलकच्छ का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध निराकरण के संबंध में दिए दिशा निर्देश, पुलिसकर्मियों की समस्याएं जानकर निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश....

June 19, 2025 10:04 PM

स्वास्थ्य सभापति श्री पुरोहित ने जलभराव वाले स्थानो का किया निरीक्षण, जल निकासी करवाई ..

June 19, 2025 10:00 PM

नवागत सीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया ने नीमच नपा का चार्ज ग्रहण किया...

June 19, 2025 09:58 PM

श्रीपाद धीर गौर प्रभु के अमृत प्रवचन व पर्यावरण संरक्षण हेतु कपड़ा थैली वितरण आज, रोटरी क्लब की अभिनव सौगात..

June 19, 2025 09:54 PM

दान का दिखावा कभी नहीं करना चाहिए- राज रत्न जी महाराज, नूतन आराधना भवन में अमृत प्रवचन श्रृंखला प्रवाहित...

June 19, 2025 09:51 PM