पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी, पेंडिंग प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अपराध पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पर की चर्चा…..
Updated : August 05, 2025 10:53 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

अपराध
चित्तौड़गढ़ :- मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप अधीक्षक एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्टी ली। अपराध गोष्टी पुलिस लाईन स्थित अन्वेषण भवन में आयोजित की गई। विशेषकर आगामी महत्वपूर्ण त्यौहारों में पुलिस व्यवस्था, पेंडिंग प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, अपराध पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों पर चर्चा की। बैठक में जिले में नव पदस्थापित वृत्ताधिकारी व थानाधिकारीयों से परिचय प्राप्त किया।गोष्ठी के आरंभ में पुलिस अधीक्षक श्री त्रिपाठी ने जिले में नव पदस्थापन के पश्चात वृत्ताधिकारी व थानाधिकारीयों से परिचय प्राप्त कर गोष्ठी के दौरान पिछले वर्षों की तुलना में जिले में अपराध प्रबंधन एवं इन्हें रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए, गंभीर प्रकृति के अपराधों को शीघ्र पंजीबद्ध कर खुलासा करने, पुलिस हिरासत में अपराधी की मौत को गंभीरता से लेते हुए उस पर सजगता रखने, आगामी मेला त्योहारों पर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की अपराधियों से संलिप्तता पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एसपी मनीष ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों एवं न्यायालय से घोषित स्थाई वारंटीयों की गिरफ्तारी पर विशेष ध्यान देकर अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में महिला अत्याचार व कमजोर वर्ग के खिलाफ अपराधों में कमी लाने, सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाने की बात कही। वहीं संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाने व वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर गोष्ठी में एसपी श्री मनीष त्रिपाठी के अलावा, एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह, रावतभाटा भगवत सिंह, महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल मुकेश सांखला सहित जिले के समस्त वृत्ताधिकारी व थानाधिकारी व कार्यालय स्टॉफ उपस्थित थे।
और खबरे
रतनगढ़ बरेखन गौशाला के नजदीक 15 दिनों से मदद के लिए तड़प रहे बेजुबान बीमार प्राणी ऊंट को आखिरकार रतनगढ़ के समाज सेवियों की मदद से पहुंचाया गया ऊंट उपचार केंद्र सिरोही....
August 24, 2025 12:50 PM

जन्मोत्सव, त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की, जयकारों से गूंजा जिनालय,बैण्ड बाजों से निकाला प्रभु का वरघोड़ा ...
August 24, 2025 12:48 PM

पर्यावरण सहित पंच प्रण समाज के आचरण का हिस्सा बने श्री देवेंद्र प्रजापति..
August 24, 2025 07:50 AM

रतलाम पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को डीजीसीआर सम्मान....
August 24, 2025 07:28 AM

श्री शान्तिसागर जी महाराज ने दिगंबर परंपराओं को बनाये रखने में बहुत योगदान दिया, आर्यिका प्रशममति माताजी, जीवन चारित्र पर वक्ताओं ने दिया उद्वोधन...
August 24, 2025 07:15 AM

मध्य प्रदेश के 31 जिलों में आज और कल होगी अच्छी बारिश, कुछ इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल....
August 24, 2025 05:33 AM

पुलिस ने किया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन...
August 24, 2025 05:31 AM

भारतीय जनता पार्टी मंन की बात के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक बने विनोद सुखवाल....
August 24, 2025 05:26 AM

प्रधानमंत्री मोदी के एक घंटा खेल के मैदान में आहवान पर 29 से 31 अगस्त तक होगी, प्रदेश में खेल गतिविधियां मंत्री श्री सारंग ने की तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, प्रदेश के सभी 313 विकासखण्ड में हो विविध खेल व फिटनेस कार्यक्रम....
August 24, 2025 03:38 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
August 24, 2025 02:21 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
August 24, 2025 02:19 AM

सत्यवीर तेजाजी महाराज धर्म ध्वजा के साथ निकले नगर भ्रमण पर, तेजा दशमी पर होगी घोड़े पर विराजित तेजाजी की प्रतिमा लगेगा मेला....
August 23, 2025 04:40 PM

स्वच्छता विभाग की बैठक में सीएमओ श्रीमती बामनिया ने की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा, दिए निर्देश, 16 निराश्रित पशुओं को सड़क से हटाकर गौशाला भेजा...
August 23, 2025 02:35 PM

श्रीकृष्ण लीलाओं को सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु, लगा 56 भोग, कनावटी में चल रही भागवत कथा के छठवे दिन पं. शास्त्री ने धार्मिक प्रसंगों के साथ दिया देशभक्ति का संदेश...
August 23, 2025 02:33 PM

रुणीजा के नाथ बाबा रामदेव के भव्य मेले की सारी तैयारियां पूर्ण,किए प्लाट वितरण....
August 23, 2025 02:10 PM

इन दिनों पर्युषण महापर्व पर अहिंसा परमो धर्म की गूंज रही जयकार, कल्प सूत्र वाचन में आज होगा भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म वाचन...
August 23, 2025 11:36 AM

कैंसर पीड़िता ने एक लाख रूपये शिव महापुराण कथा के लिए समर्पित किए....
August 23, 2025 10:28 AM

अंतरराज्यीय मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार, चार बाईक बरामद...
August 23, 2025 10:24 AM

माटी के गणेश सिद्ध गणेश जी की कार्यशाला का आयोजन...
August 23, 2025 10:21 AM
