FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जन्मोत्सव, त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की, जयकारों से गूंजा जिनालय,बैण्ड बाजों से निकाला प्रभु का वरघोड़ा ...

  Updated : August 24, 2025 12:48 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- त्रिशला नंदन वीर की- जय बोलो महावीर की......., एक-दो-तीन-चार जैन धर्म की जय जयकार........,महावीर का अमर संदेश -जियो और जीने दो,अहिंसा परमो धर्म की जय-जयकार ......के साथ चीताखेड़ा में बड़ी संख्या में जैनअनुयायियों ने भगवान त्रिशला नंदन के अपने बालस्वरूप मुखोटे को संचित पालने में विराजमान कर श्राविकाओं ने शिरोधार्य कर बैण्ड बाजों के साथ श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय से कल्प सूत्र का नगर भ्रमण हेतु भव्य वरघोडा निकाला। वरघोड़े में राजा की अगवानी के लिए जैन अनुयाई पलक पांवड़े बिछाए गए थे, जिस मार्ग से भव्य वरघोड़ा गुजरा पूरे भक्ति भाव से उनकी अगवानी करी। चीताखेड़ा के राजा त्रिशला नंदन ने पालने में विराजमान कर उन्हें सिरोधार्य कर नगर भ्रमण करवाया और अपनी प्रजा का हाल जाना। आध्यात्मिक पर्व 8 दिवसीय पर्वों के राजा पर्यूषण महापर्व के अवसर पर भगवान महावीर स्वामी के जन्म वाचन पर रविवार को पूरा गांव महावीरमय हो गया। पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के अवसर पर दिनभर अहिंसा परमो धर्म के नारे गूंजते रहे। गांव के मध्य स्थित श्री चंद्र प्रभ जी बड़ा जिनालय पर दोपहर 1:30 बजे त्रिशला नंदन भगवान महावीर का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित जैन अनुयायियों के केसर के छापें लगाए गए। तत्पश्चात भगवान के बाल स्वरूप को पालने में झुला झुलाने की बोली के लाभार्थी रजनीश दक ने लिया और भगवान को पालना झुलाया गया। श्री चंद्रप्रभ जी जिनालय से सभी जैन अनुयाई बैंड बाजों के साथ वरघोड़े के रूप में श्री मुनीसुव्रत स्वामी जिनालय पहुंचे। जहां पर जिन शासन के सर्व प्रमुख शास्त्र कल्पसूत्र का वचन सम सत श्री संघ के समक्ष विधिवत राजू खिमेसरा ने अपने मुखारविंद से प्रारंभ किया , माता त्रिशला के 14 स्वप्न को कल्पसूत्र वाचन में भगवान महावीर का जन्म का वर्णन सुनाया गया। भगवान महावीर के जन्म का वर्णन आते ही उपस्थित जैन अनुयाई ,श्रावक -श्राविकाओं ने खुशी का इजहार करते हुए बैण्ड बजो,ढोल,ढोलक घंटी -घड़ियाल और शंख की स्वरलहरियों एवं तालियों की ध्वनि के साथ भगवान की जय जयकार के साथ श्रीफल (वदारे ) फोड़े गए और एक दूसरे ने हाथ मिलाकर व गले मिलकर और बड़ों के पैर छूकर बधाइयां दी।इस अवसर पर केसर के छापे भी लगाएं गए। जिसके बाद में बैंड बाजे, ढोल -ढमाकों के साथ त्रिशला नंदन भगवान महावीर के बाल स्वरूप को पालने में विराजमान कर गांव के मुख्य मार्गो से भव्य वरघोड़ा निकला। त्रिशला नंदन महावीर का भव्य वरघोड़ा नीम चौक से शाम 4:30 बजे प्रारंभ हुआ गांव के मुख्य मार्गो से परिभ्रमण करता हुआ शाम 5:30 बजे श्री मुनीसुव्रत स्वामी जिनालय पहुंचा। तत्पश्चात पालना जी को घर बुलाने की बोली का लाभार्थी शैलेन्द्र कुमार सगरावत के घर पहुंचे।जिस मार्ग से प्रभु का भव्य वरघोड़ा निकला जगह जगह भक्तों द्वारा अक्षत व पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। भव्य वरघोड़े में श्रावक-श्राविकाएं नाचते झूमते डांडिया खेलते हुए महावीर की जय जयकार करते हुए चल रहे थे। भव्य वरघोड़ा श्री मुनीसुव्रत स्वामी जिनालय पहुंचा,जहां तेरा सपना जी की बोलियां,पालना जी की आरती में पालना झूलाने की बोलियां, मंगल दीपक, मंगल केशर छापे आदि पूरे साल भर की मंदिर जी में चढ़ावे की बोलियां हुई और जन्मवाचन की आरती का लाभ कई लाभार्थी परिवारों ने लिय। केसर के छापे लगाने की बोली का लाभ सगरावत परिवार ने लिया। बाल स्वरुप भगवान महावीर स्वामी जी को पालना झुलाने की बोलीं का लाभ रजनीश दक ने लेकर प्रभु जी को झुला झुलाया। राजेश कंकरेचा,चिराग कंकरेचा ने कल्पसुत्र जी को वरघोड़े में शिरोधार्य कर चलने की बोली का लाभ लिया। सुरज मल ,पंकज (छोटू)कंकरेचा ने भगवान का पालना जी को शिरोधार्य कर वरघोड़े में चलने की बोली का लाभ लिया, वहीं शैलेन्द्र कुमार सगरावत ने पालना जी को घर बुलाने की बोली का लाभ लिया। भव्य वरघोडा के समापन के पश्चात् प्रकाश चन्द्र -शेषमल महात्मा की ओर से प्रभावना वितरण की गई।
*श्री चंद्र प्रभ जी जिनालय पर मनाया जन्मोत्सव-*
श्री चंद्र प्रभ जी जिनालय और दोपहर 1:30 बजे राजू खिमेसरा द्वारा कल्पसूत्र का वाचन किया गया। कल्पसूत्र वाचन के दौरान जैसे ही त्रिशला नंदन के जन्म का वृतांत सुनाया जिनालय में उपस्थित जैनसमुदाय खुशियों से झुम उठे अक्षत और पुष्प वर्षा कर घंटी घड़ियाल बजाते हुए महावीर की जय घोष कर एक दूसरे को बधाइयां दीं। त्रिशला नंदन भगवान महावीर के बाल स्वरूप को पालने में विराजमान कर सभी ने बारी बारी से झूला झुलाया। भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर जैन समुदाय ने अपने घरों में विशेष पकवान खीर -पुरी और पकोड़ी बनाकर भगवान को नैवेद्य अर्पित कर अपने इष्ट मित्रों को आमंत्रित किया।पर्यूषण पर्व पांचवें दिन प्रारंभ हुए कल्पसूत्र वाचन के भव्य वरघोड़े में श्री चंद्र प्रभ जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील सगरावत, सचिव शांतीलाल सगरावत,विजय कुमार झातरिया, कारुलाल झातरिया, रजनीश दक, मुकेश बोहरा, राजेश चौधरी, अशोक झातरिया, राजकुमार चौरड़िया, अक्षय बोहरा,अजीत चौरड़िया, दिलीप गोदावत ,राजा बाबू,अशोक चपलोत, चंद्रशेखर जैन, राजेश कंकरेचा,अरुण खिमेसरा, सुनील पटेल एडवोकेट,सहित कई वरिष्ठ जैन बंधु विशेष रूप से मौजूद थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

छोटीसादड़ी में मूंगफली खरीद केंद्र खोलने को लेकर सहकारिता मंत्री से मिले आंजना....

August 24, 2025 02:11 PM

विशाल जैन बने अशासकीय शिक्षण संस्थानों के जिलाध्यक्ष, जिलेभर से ईष्ट मित्रों ने दी बधाई शुभकामनाएं....

August 24, 2025 02:06 PM

भादवि बीज पर बाबा रामदेव जी की निकलेगी भव्य शोभायात्रा, रात्रि में होगी भक्त मण्डल द्वारा भजन संध्या...

August 24, 2025 02:05 PM

क्षेत्र में खनिज विभाग की दूसरी बड़ी कार्यवाही, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेक्टर किए जब्त....

August 24, 2025 02:03 PM

सरवानिया महाराज पुलिस चौकी पर आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न....

August 24, 2025 01:59 PM

किसानो को सिखाया जैविक खाद वर्मी कम्पोस्ट बनाना....

August 24, 2025 01:12 PM

प्रदेश छात्रनेता सम्मेलन वन नेशन - वन इलेक्शन....

August 24, 2025 01:10 PM

ग्राम केरी में हुई फायरिंग की घटना का 10 हजार रूपयें का इनामी आरोपी गिरफ्तार, सायबर सेल नीमच एवं पुलिस थाना जीरन की संयुक्त कार्यवाही....

August 24, 2025 01:07 PM

मारुति सुजुकी कम्पनी की शिफ्ट डिजायर कार में 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 01 आरोपी को पकडने में चौकी नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता....

August 24, 2025 01:03 PM

आगामी त्यौहारों के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन, त्यौहारों के दौरान सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी, त्यौहारो को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें - एस.पी. श्री जायसवाल.....

August 24, 2025 01:00 PM

रतनगढ़ बरेखन गौशाला के नजदीक 15 दिनों से मदद के लिए तड़प रहे बेजुबान बीमार प्राणी ऊंट को आखिरकार रतनगढ़ के समाज सेवियों की मदद से पहुंचाया गया ऊंट उपचार केंद्र सिरोही....

August 24, 2025 12:50 PM

जन्मोत्सव, त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की, जयकारों से गूंजा जिनालय,बैण्ड बाजों से निकाला प्रभु का वरघोड़ा ...

August 24, 2025 12:48 PM

पर्यावरण सहित पंच प्रण समाज के आचरण का हिस्सा बने श्री देवेंद्र प्रजापति..

August 24, 2025 07:50 AM

रतलाम पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को डीजीसीआर सम्मान....

August 24, 2025 07:28 AM

श्री शान्तिसागर जी महाराज ने दिगंबर परंपराओं को बनाये रखने में बहुत योगदान दिया, आर्यिका प्रशममति माताजी, जीवन चारित्र पर वक्ताओं ने दिया उद्वोधन...

August 24, 2025 07:15 AM

मध्य प्रदेश के 31 जिलों में आज और कल होगी अच्छी बारिश, कुछ इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल....

August 24, 2025 05:33 AM

पुलिस ने किया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन...

August 24, 2025 05:31 AM

भारतीय जनता पार्टी मंन की बात के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक बने विनोद सुखवाल....

August 24, 2025 05:26 AM

प्रधानमंत्री मोदी के एक घंटा खेल के मैदान में आहवान पर 29 से 31 अगस्त तक होगी, प्रदेश में खेल गतिविधियां मंत्री श्री सारंग ने की तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, प्रदेश के सभी 313 विकासखण्ड में हो विविध खेल व फिटनेस कार्यक्रम....

August 24, 2025 03:38 AM