FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया महाराज पुलिस चौकी पर आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न....

  Updated : August 24, 2025 01:59 PM

बबलु माली

  प्रशासनिक

सरवानिया महाराज :- आगामी त्यौहारों गणपति स्थापना, डोल ग्यारस, ईद ए मिलाद उन नबी, अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर पुलिस चौकी परिसर पर रविवार शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा व नायब तहसीलदार कमलेश डुडवे, चौकी प्रभारी श्याम कुमावत व मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली उपस्थित रहे। बैठक में थाना प्रभारी ने बताया कि गणेश प्रतिमा एवं पांडाल स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगावें, गणेश प्रतिमा एवं पांडाल पर पर्याप्त मात्रा में पानी, रेती तथा अन्य ज्वलनशील रोकने वाली सामग्री रखी जावे ताकि आपात स्थिति में उपयोग की जा सके। गणेश प्रतिमा को स्थापित करने हेतु बनाये गये स्टेज को मजबूत बनाये एवं उसकी उंचाई कम रखी जावे ताकि स्टेज के नीचे कोई मवेशी या अन्य जानवर नहीं बैठ पाये । गणेश प्रतिमा एवं पांडाल स्थल की सुरक्षा को लेकर रात्रि के दौरान पांडाल को चारो तरफ से कवर किया जावें । गणेश प्रतिमा एवं पांडाल स्थापित करने के दौरान आसपास विद्युत डीपी एवं खुले बिजली के तार न हो इसका विशेष ध्यान रखा जावें। सुरक्षा की दृष्टि से स्थापित गणेश प्रतिमा एवं पांडाल पर आयोजक 24x7 (मुख्यतः रात्रि 12.00 बजे से प्रातः 08.00 बजे तक) नामजद वॉयलेटियर रखा जाकर वॉयलेटियर की उपस्थिति का एक इन्द्राज रजिस्टर रखे। नायब तहसीलदार कमलेश डुडवे ने शांति समिति के सदस्यों को आपसी भाईचारें एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाने व गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी, पर्व पर शहर की प्रत्येक आयोजन समिति को अपने अपने पांडालों में कैमरे लगाने व मूर्ति विसर्जन सहित रात्रि में पांडालों में सोने की पूर्ण व्यवस्था करने की कहा। जिससे कोई अनहोनी ना हो। बेठक में चौकी प्रभारी श्याम कुमावत ने अफवाहों से बचने का निवेदन किया। किसी प्रकार की सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही। सभी आयोजन समितियां अपने पंडालों में कैमरे जरूर लगवाएं, सभी आयोजन समितियां परमिशन लेकर ही आयोजन करे। बेठक के दौरान जनप्रतिनिधियों व आयोजन समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखें जिसका पुलिस प्रशासन ने पूर्ण सहयोग करने की कहा। बैठक में जनप्रतिनिधि, कोटवार, विद्युत विभाग सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

छोटीसादड़ी में मूंगफली खरीद केंद्र खोलने को लेकर सहकारिता मंत्री से मिले आंजना....

August 24, 2025 02:11 PM

विशाल जैन बने अशासकीय शिक्षण संस्थानों के जिलाध्यक्ष, जिलेभर से ईष्ट मित्रों ने दी बधाई शुभकामनाएं....

August 24, 2025 02:06 PM

भादवि बीज पर बाबा रामदेव जी की निकलेगी भव्य शोभायात्रा, रात्रि में होगी भक्त मण्डल द्वारा भजन संध्या...

August 24, 2025 02:05 PM

क्षेत्र में खनिज विभाग की दूसरी बड़ी कार्यवाही, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेक्टर किए जब्त....

August 24, 2025 02:03 PM

सरवानिया महाराज पुलिस चौकी पर आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न....

August 24, 2025 01:59 PM

किसानो को सिखाया जैविक खाद वर्मी कम्पोस्ट बनाना....

August 24, 2025 01:12 PM

प्रदेश छात्रनेता सम्मेलन वन नेशन - वन इलेक्शन....

August 24, 2025 01:10 PM

ग्राम केरी में हुई फायरिंग की घटना का 10 हजार रूपयें का इनामी आरोपी गिरफ्तार, सायबर सेल नीमच एवं पुलिस थाना जीरन की संयुक्त कार्यवाही....

August 24, 2025 01:07 PM

मारुति सुजुकी कम्पनी की शिफ्ट डिजायर कार में 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 01 आरोपी को पकडने में चौकी नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता....

August 24, 2025 01:03 PM

आगामी त्यौहारों के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन, त्यौहारों के दौरान सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी, त्यौहारो को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें - एस.पी. श्री जायसवाल.....

August 24, 2025 01:00 PM

रतनगढ़ बरेखन गौशाला के नजदीक 15 दिनों से मदद के लिए तड़प रहे बेजुबान बीमार प्राणी ऊंट को आखिरकार रतनगढ़ के समाज सेवियों की मदद से पहुंचाया गया ऊंट उपचार केंद्र सिरोही....

August 24, 2025 12:50 PM

जन्मोत्सव, त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की, जयकारों से गूंजा जिनालय,बैण्ड बाजों से निकाला प्रभु का वरघोड़ा ...

August 24, 2025 12:48 PM

पर्यावरण सहित पंच प्रण समाज के आचरण का हिस्सा बने श्री देवेंद्र प्रजापति..

August 24, 2025 07:50 AM

रतलाम पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को डीजीसीआर सम्मान....

August 24, 2025 07:28 AM

श्री शान्तिसागर जी महाराज ने दिगंबर परंपराओं को बनाये रखने में बहुत योगदान दिया, आर्यिका प्रशममति माताजी, जीवन चारित्र पर वक्ताओं ने दिया उद्वोधन...

August 24, 2025 07:15 AM

मध्य प्रदेश के 31 जिलों में आज और कल होगी अच्छी बारिश, कुछ इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल....

August 24, 2025 05:33 AM

पुलिस ने किया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन...

August 24, 2025 05:31 AM

भारतीय जनता पार्टी मंन की बात के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक बने विनोद सुखवाल....

August 24, 2025 05:26 AM

प्रधानमंत्री मोदी के एक घंटा खेल के मैदान में आहवान पर 29 से 31 अगस्त तक होगी, प्रदेश में खेल गतिविधियां मंत्री श्री सारंग ने की तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, प्रदेश के सभी 313 विकासखण्ड में हो विविध खेल व फिटनेस कार्यक्रम....

August 24, 2025 03:38 AM