ग्राम केरी में हुई फायरिंग की घटना का 10 हजार रूपयें का इनामी आरोपी गिरफ्तार, सायबर सेल नीमच एवं पुलिस थाना जीरन की संयुक्त कार्यवाही....
Updated : August 24, 2025 01:07 PM

DESK NEWS

अपराध
नीमच :- पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव एवं सायबर सेल प्रभारी प्रआर प्रदीप षिन्दें के नेतृत्व में सायबर सेल एवं पुलिस थाना जीरन की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना जीरन के अपराध क्रमांक 198/2025 धारा 109,333,324(4),3(5) बीएनएस में 10 हजार रूपयें के फरार ईनामी आरोपी कारूलाल पिता शांतिलाल मीणा निवासी अमावली मोड़ थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 03.07.2025 को फरियादी दशरथ सिंह पिता बापुसिंह सौधिंया निवासी केरी द्वारा थाना जीरन उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 03.07.2025 को रात्रि 12ः30 बजे मुखबिरी की रंजीश की शंका को लेकर सुनील मीणा पिता कालुराम मीणा एवं उसके भाई ओमप्रकाश उर्फ गुड्डा पिता कालुराम मीणा, घनश्याम पिता कालुराम मीणा व उसके साथी के साथ आया व मेरे घर के सामने आकर मुझे जान से मारने की नियत से मेरे उपर फायरिंग की, मै दौड़कर अपने घर में घुसा तो सुनील के साथी ने गाड़ी उलटी दिशा मे तेज चलाकर मेरे घर के गेट पर टक्कर मार दी जिससे मेरे घर का गेट टुट गया, इसके बाद सुनील ओर उसका भाई ओमप्रकाश उर्फ गुड्डा दोनो मेरे घर के अंदर घुस आये, दोनो के हाथ में कट्टे थे दोनो मिलकर मेरे व मेरे परिवार के लोगो पर हत्या करने के ईरादे से कट्टो से फायरिंग करने लगे। रिपोर्ट पर से थाना जीरन पर अपराध क्रमांक 198/2025 धारा 109,333,324(4),3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल द्वारा प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सायबर सेल नीमच एवं पुलिस थाना जीरन की टीम बनाई जाकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये, साथ ही प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रूपयें का ईनाम भी उद्घोषित किया गया। उक्त अपराध में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। दिनांक 23.08.25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी कारूलाल पिता शांतिलाल मीणा निवासी अमावली मोड़ थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ़ का उसके घर पर छुपा हुआ है यदि तत्काल दबीश दी जाये तो कारूलाल मीणा को पकडने में सफलता मिल सकती है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी कारूलाल मीणा के ग्राम अमावली मोड़ स्थित घर पर दबिश देते आरोपी कारूलाल पुलिस वाहनों को देखकर घर से भागा, जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से अपराध सदर के संबंध में पूछताछ करते घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगणों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया करने पर विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर आरोपी की निशादेही से घटना में प्रयुक्त एक 32 बोर की देशी पिस्टल मय 01 जिन्दा कारतूस जप्त किये गये। प्रकरण में आरोपी कारूलाल पिता शांतिलाल मीणा निवासी अमावली मोड़ थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ़ को माननीय न्यायालय नीमच पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण - आरोपी कारूलाल पिता शांतिलाल मीणा उम्र 32 वर्ष निवासी अमावली मोड़ थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ़
जप्त मश्रुका - एक 32 बोर की देशी पिस्टल मय 01 जिन्दा कारतूस
सराहनीय कार्य - उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक उमेश यादव, उनि जाकीर मंसुरी, सउनि कप्तान सिंह, प्रआर. प्रदीप शिन्दें, प्रआर. सौरभ सिंह, प्रआर. आदित्य गौड़, प्रआर. अजीत सिंह, आर. कुलदीप सिंह, आर. लखन प्रताप सिंह, आर. विश्वेन्द्र सिंह, आर. हितेश, आर. अक्षय, आर. प्रहलाद, आर. अर्जुन, आर. राहुल एवं महिला आर. सुनिता का सराहनीय योगदान रहा।
और खबरे
छोटीसादड़ी में मूंगफली खरीद केंद्र खोलने को लेकर सहकारिता मंत्री से मिले आंजना....
August 24, 2025 02:11 PM

विशाल जैन बने अशासकीय शिक्षण संस्थानों के जिलाध्यक्ष, जिलेभर से ईष्ट मित्रों ने दी बधाई शुभकामनाएं....
August 24, 2025 02:06 PM

भादवि बीज पर बाबा रामदेव जी की निकलेगी भव्य शोभायात्रा, रात्रि में होगी भक्त मण्डल द्वारा भजन संध्या...
August 24, 2025 02:05 PM

क्षेत्र में खनिज विभाग की दूसरी बड़ी कार्यवाही, एक दर्जन से ज्यादा ट्रेक्टर किए जब्त....
August 24, 2025 02:03 PM

सरवानिया महाराज पुलिस चौकी पर आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न....
August 24, 2025 01:59 PM

किसानो को सिखाया जैविक खाद वर्मी कम्पोस्ट बनाना....
August 24, 2025 01:12 PM

प्रदेश छात्रनेता सम्मेलन वन नेशन - वन इलेक्शन....
August 24, 2025 01:10 PM

ग्राम केरी में हुई फायरिंग की घटना का 10 हजार रूपयें का इनामी आरोपी गिरफ्तार, सायबर सेल नीमच एवं पुलिस थाना जीरन की संयुक्त कार्यवाही....
August 24, 2025 01:07 PM

मारुति सुजुकी कम्पनी की शिफ्ट डिजायर कार में 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 01 आरोपी को पकडने में चौकी नयागाॅव पुलिस को मिली सफलता....
August 24, 2025 01:03 PM

आगामी त्यौहारों के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों एवं जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन, त्यौहारों के दौरान सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी, त्यौहारो को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें - एस.पी. श्री जायसवाल.....
August 24, 2025 01:00 PM

रतनगढ़ बरेखन गौशाला के नजदीक 15 दिनों से मदद के लिए तड़प रहे बेजुबान बीमार प्राणी ऊंट को आखिरकार रतनगढ़ के समाज सेवियों की मदद से पहुंचाया गया ऊंट उपचार केंद्र सिरोही....
August 24, 2025 12:50 PM

जन्मोत्सव, त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की, जयकारों से गूंजा जिनालय,बैण्ड बाजों से निकाला प्रभु का वरघोड़ा ...
August 24, 2025 12:48 PM

पर्यावरण सहित पंच प्रण समाज के आचरण का हिस्सा बने श्री देवेंद्र प्रजापति..
August 24, 2025 07:50 AM

रतलाम पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को डीजीसीआर सम्मान....
August 24, 2025 07:28 AM

श्री शान्तिसागर जी महाराज ने दिगंबर परंपराओं को बनाये रखने में बहुत योगदान दिया, आर्यिका प्रशममति माताजी, जीवन चारित्र पर वक्ताओं ने दिया उद्वोधन...
August 24, 2025 07:15 AM

मध्य प्रदेश के 31 जिलों में आज और कल होगी अच्छी बारिश, कुछ इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल....
August 24, 2025 05:33 AM

पुलिस ने किया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन...
August 24, 2025 05:31 AM

भारतीय जनता पार्टी मंन की बात के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के संयोजक बने विनोद सुखवाल....
August 24, 2025 05:26 AM

प्रधानमंत्री मोदी के एक घंटा खेल के मैदान में आहवान पर 29 से 31 अगस्त तक होगी, प्रदेश में खेल गतिविधियां मंत्री श्री सारंग ने की तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, प्रदेश के सभी 313 विकासखण्ड में हो विविध खेल व फिटनेस कार्यक्रम....
August 24, 2025 03:38 AM
