सरवानिया में राजमहल पर शोक सभा में डा. सी.एस राणावत को दी श्रद्धाजंलि, भारत का नाम विश्व में उकेरकर राणावत समाज को गौरवान्वित कराया - श्री सखलेचा...
Updated : September 27, 2025 12:02 PM
DESK NEWS
शोक-समाचार
सरवानिया महाराज। चलें गये तों हर सदा पुकारेंगी आपको ना जाने कितनी जुबानो में बंया होंगे , यह कहते हुए विश्व प्रसिद्ध भारतीय मूल के डा. चित्तरंजन सिंह राणावत को भावभीनी श्रद्धाजंलि देने हेतु सभा संचालक पूर्व मंडी निरिक्षक चंन्द्रनारायण पालीवाल ने शोक सभा में उपस्थित हुए गणमान्यजन को आमंत्रित किया। राजमहल सरवानिया पर शनिवार प्रात 9:00 बजे महाराज साहब कृष्णराज सिंह राणावत , अनुज श्रीधरराज सिंह राणावत ने विश्व प्रसिद्ध अस्थी रोग विशेषज्ञ एवं अस्थी रोग इंजेक्शन राणावत कोकटेल, राणावत प्लांट सहित राणावत फाउंडेशन के जनक सरवानिया महाराज में जन्मे अमेरिका निवासी पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित श्री डा. सी .एस राणावत की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर सुमन भेंट कर श्रृद्धाजंलि दी । इसके बाद सभा में मौजूद सभी शहर सहित आसपास क्षेत्र से आयें स्वजातीय बंधुओं तथा नगर सरवानियां महाराज के वासियों ने श्री राणावत को फूल चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी। शोक सभा को पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री राणावत जी के निधन से देश दुनिया को बड़ी क्षती हुई है न केवल सरवानिया महाराज वरन विश्व में भारत देश का नाम उकेरकर राणावत समाज को गौरवान्वित कराने वाले तथा भारत रत्न प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी के घुटनों का सफल आपरेशन कर वो सुर्खियों में आयें थे मैं उनसे दो तीन बार मिला था। इस अवसर पर शोक सभा में भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली , करणी सेना परिवार एवं नीमच चिकित्सा परिषद प्रतिनिधि गिरिराज सिंह चुण्डावत रुपपुरा, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ प्रांतिय महामंत्री हिम्मत सिंह जैन (समता स्कूल) , गजेन्द्र सिंह चौहान जिला अध्यक्ष राजपूत करणी सेना, वीरेंद्र प्रताप सिंह,राजेश प्रताप सिंह, हेमंत पुरोहित, पत्रकार दिनेश वीरवाल, सुरेश मालू , गोविंद पाल, शिवम पुरोहित, भूपेश देवड़ा, सहित अन्य कई लोगों ने संबोधित कर श्री राणावत को श्रृद्धाजंलि दी। इस दौरान राणावत समाजजन महिलाएं पुरुष युवक एवं अन्य शहरवासी गणमान्यजन उपस्थित रहे।
और खबरे
सुश्री वनीषा जुणी का निधन, परिवार में शोक, शवयात्रा कल...
February 18, 2026 03:11 PM
जावद की उम्मीदों पर खरा उतरा बजट, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की मेहनत लाई रंग, 12 नई सड़कों और शिक्षा के लिए मिली बड़ी सौगात, क्षेत्र में विकास की नई रफ्तार...
February 18, 2026 03:06 PM
कहीं अमृत, कहीं आफत, डीकैन में अफीम की फसल को मिली संजीवनी, ओलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता....
February 18, 2026 02:30 PM
अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...
February 18, 2026 02:25 PM
बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....
February 18, 2026 02:22 PM
आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....
February 18, 2026 02:19 PM
सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...
February 18, 2026 02:07 PM
स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
February 18, 2026 01:13 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ली किसान उत्पादक संगठनों की बैठक....
February 18, 2026 01:05 PM
जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...
February 18, 2026 12:55 PM
पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....
February 18, 2026 12:54 PM
हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....
February 18, 2026 12:51 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
February 18, 2026 12:50 PM
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...
February 18, 2026 12:38 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....
February 18, 2026 12:37 PM
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
February 18, 2026 10:43 AM
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM
आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...
February 18, 2026 09:39 AM