गेंहू,अलसी, रायड़ा, चना का उत्पादन अच्छा होगा, तीन मावठा, दो पाला और दो ओलावृष्टि होगी, श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में महानवमी पर पाती विसर्जन के बाद हुई छमाही भविष्यवाणी....
Updated : September 30, 2025 03:40 PM
बबलु माली
धार्मिक
जावी :- नीमच जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमल सरोवर की नगरी जावी के जावी - सरवानिया महाराज मार्ग पर स्थित दीन दुखियों के शरण स्थल श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां नवदुर्गा के आराधना पर्व शारदीय नवरात्री के पावन अवसर पर महानवमी को पाती विसर्जन एवं छमाही भविष्यवाणी हुई। उक्त सन्दर्भ में जानकारी देते हुए श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर प्रबंध समिति एवं सेवादार समिति सदस्यों ने बताया कि प्रातः से ही मन्दिर पर स्थापित देवों का श्रृंगार सहित पं.घनश्याम शास्त्री (त्रिवेदी) पालसोड़ा द्वारा वैदिक मंत्रोंपचार से पूजन, अर्चन, हवन, कन्या पूजन हुआ ओर महाआरती हुई। ततपश्चात पंडाजी घनश्याम लौहार के तन में श्री गुर्जरखेड़ा सरकार पधारें और अन्य देवताओं के आह्वान के बाद मन्दिर की एक परिक्रमा कर वटवृक्ष के नीचे स्थित नाग बामी का पूजन, अर्चन कर आरती की। ततपश्चात जलकुंभ में पाती का विसर्जन कर श्री गुर्जरखेड़ा सरकार पंडाजी के श्रीमुख से छमाही भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आने वाले 10 से 15 दिन और बारिश होगी कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश होगी आने वाले 6 माह में तीन मावठे गिरेंगे, दो पाला गिरेगा और पाला कहीं कम तो कहीं ज्यादा गिरेगा जिससे नुकसान होगा। दो ओलावृष्टि होगी पहली ओलावृष्टि में ओले छोटे आकार के गिरेंगे और दूसरी ओलावृष्टि में ओले बड़े आकार के गिरेंगे जिससे नुकसान होगा। आगामी 6 माह में कोई भी भयंकर बीमारी नहीं आएगी सामान्य बीमारियां चलेगी। आने वाले 6 माह में कोई भी बड़ी विकराल समस्या नहीं होगी सामान्य स्तिथि बनी रहेगी कही कही विवाद की स्थिति पैदा होगी हम सभी को अपने धर्म पर रहना चाहिए धार्मिक आयोजनों में खींचतान की स्तिथि निर्मित नही हो इसलिए सभी को संयम में रहना चाहिये जिससे आपसी मनमुटाव नहीं होगा और सभी अपना कर्म करते रहें। राजनीति में जोरदार खींचतान व उठापटक होगी जिन्हें राजनीति का ज्ञान नहीं है उन्हें हस्तक्षेप नहीं करना है नहीं तो स्वयं का नुकसान कर लेंगे। आगामी छमाह में दो बार खेड़ा देवता पूजना है जहां धर्म की निष्ठा रहेगी वहां फसलों का उत्पादन भी अच्छा होगा और किसी प्रकार का रोग दोष भी नहीं आएगा जहां दो खेड़ा देवता पूजे जाएंगे उस गांव में सुख समृद्धि और शांति बनी रहेगी। श्री गुर्जर खेड़ा सरकार ने आगामी छमाही भविष्यवाणी करते हुए कहा कि गेहूं, अलसी, रायडा का उत्पादन अच्छा होगा चने की पैदावार भी अच्छी होगी परंतु पाला गिरने से आंशिक नुकसान होगा परंतु पैदावार अच्छी होगी। लहसुन का उत्पादन कहीं-कहीं 75 प्रतिशत तो कहीं 50 प्रतिशत ही होगा रोग ज्यादा आएगा। मेथी में पौधे सूखने का रोग आएगा जिससे उत्पादन प्रभावित होगा परंतु स्थिति सन्तुष्टि पूर्ण रहेगी। आने वाले छमाह में दुर्घटनाएं अधिक होगी वाहनों को सावधानी से चलाएं। जो सावधानी और सतर्कता बरतेंगे और संयम में रहेंगे उन्हें दुख झेलना नहीं पड़ेगा। श्री गुर्जरखेड़ा सरकार ने कहा कि मैं यह जो सुना रहा हूं यह देव वाणी है जो एक आसरा मात्र है सभी को अपनी बुद्धि ओर विवेक का उपयोग करना है। आने वाले समय में सोयाबीन 4500 से 4800 और थोड़े समय बाद 4800 से 5300 और आंशिक तेजी के भाव रहेंगे, लहसुन 5000 से 7000 और थोड़ी बढ़त लिये रहेगी दीपावली के आसपास 7000 से 11000 और 11500 के भाव रहेंगे जैसी जिसकी उपज होगी उसे वैसा भाव मिलेगा, प्याज के भाव मे तेजी के आसार नही है 1200 से 1600 के भाव रहेंगे बड़ी मुश्किल से 2000 तक के भाव रहेगें। चना 5500 से 6000 और 6500 के भाव रहेंगे, डॉलर चना 8000 से 10000 और 10500 के भाव रहेंगे अपनी बुद्धि का उपयोग करना है ज्यादा तेजी नहीं आएगी। मूंगफली 4500 से 5000 और 6000 के आसपास के भाव रहेंगे, तिल 8000 से 12000 और आंशिक तेजी मंदी रहेगी, करंजी 18000 से 22000 और 22500 के भाव रहेंगे, चीया 18000 से 21000 और 21500 के भाव रहेंगे आशिक उतार चढ़ाव की स्थिति बनेगी, असगंध 28000 से 29000 और 32000 तक के भाव रहेंगे, ग्वार में थोड़े समय और मंदी रहेगी उसके बाद 5000 से 5500 और उसके और उससे भी अधिक बढ़त की स्थिति रहेगी, धनिया 7000 से 9500 और बढ़त के भाव रहेंगे, अजवाइन में वर्तमान स्थिति से 200 से 500 की तेजी रहेगी भारी तेजी मंडी अजवाइन में नहीं आएगी, इशोकगुल में वर्तमान स्थिति में थोड़े समय और तेजी रहेगी उसके बाद वर्तमान स्थिति से आंशिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी, किनोवा 3000 से 3500 के भाव रहेंगे ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, गेहूं 2600 से 3000 और 3200 से 3400 के भाव रहेंगे, मक्का 1800 से 2200 और आंशिक बढ़त रहेगी, जौ 2200 से 2700 के भाव रहेंगे, मसूर 6500 से 7000 और आशिक बढ़त रहेगी, अलसी 7000 से 7500 और 8000 के भाव रहेंगे आशिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी, मूंग 6500 से 7000 और आंशिक बढ़त रहेगी। श्री गुर्जरखेड़ा सरकार ने कहा कि देववाणी से तालमेल होना शुरू हो जाए तो अपनी बुद्धि का उपयोग करना और अपनी उपज को अच्छे दामों में विक्रय करना, आने वाले समय में सोना चांदी और बढ़त में रहेगा उतार की स्थिति नजर नहीं आ रही है, लौह व्यापार सामान्य रहेगा, वस्त्र व्यापार में सामान्य उतार-चढ़ाव रहेगा, किराना व्यापार सामान्य रहेगा जो मंदी होना थी वह हो चुकी है। श्री गुर्जरखेड़ा सरकार ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि संसार में कर्म और धर्म दोनों को एक साथ लेकर चलना चलेंगे तो आनंद में रहेंगे धर्म और कर्म जैसे तन और श्वास जैसा है, कर्म करते रहना और धर्म की राह पर चलना, अपने माता-पिता की सेवा करना, गौ माता की शरण में रहना उनकी सेवा करना उनकी रक्षा करना, साधु, संत, अतिथि का आदर सत्कार करना, प्रकृति की रक्षा करना, पेड़ पौधे लगाना क्योंकि मनुष्य भगवान को खोज रहा है और भगवान मनुष्य की खोज कर रहा है कि कौन मेरे बताएं मार्ग पर चलता है। उक्त जानकारी श्री गुर्जरखेड़ा धाम मन्दिर समिति संरक्षक/प्रवक्ता दिलीप पाटीदार जावी ने दी।
और खबरे
आरक्षक (जी.डी.) भर्ती वर्ष 2025 के द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 फरवरी से 10 मार्च तक....
February 08, 2026 03:08 AM
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया हर्ष व्यक्त...
February 08, 2026 02:51 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 08, 2026 02:34 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 08, 2026 02:31 AM
प्रभारी सचिव ने की बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा....
February 07, 2026 07:13 PM
टी20 वर्ल्ड कप : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी से भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया...
February 07, 2026 07:11 PM
नीमच में खेल क्रांति की नई शुरुआत, पत्रकार संजय जैन बने IYGSF के जिलाध्यक्ष, युवाओं को मिलेगा नया मंच...
February 07, 2026 02:45 PM
सफाई व्यवस्था निरीक्षण के दौरान - सीएमओ श्रीमती बामनिया ने सड़क किनारे बंधे पशुओं को हटवाया,नर्सरी वालों को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी....
February 07, 2026 02:17 PM
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नपा की तैयारियां प्रारंभ - सीएमओ ने स्वास्थ्य अमले की बैठक मैं की कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता गैंग करेगी सिर्फ बड़े नालों की सफाई, कचरा प्वाइंटों से कचरा समय से उठाने के दिए निर्देश...
February 07, 2026 02:15 PM
हिंगोरिया बालाजी से नीमच सिटी मठ मार्ग का भूमिपूजन कल, सिटी वासियों को मिलेगी बडी सौगात, मिलेगा वैकल्पिक मार्ग, 297.87 लाख की लागत से होगा 2.55 किमी मार्ग का निर्माण...
February 07, 2026 02:12 PM
साँसद अग्रवाल ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का किया समाधान, बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...
February 07, 2026 01:41 PM
मरता क्या न करता, आत्मदाह की अनुमति या न्याय? भीलवाड़ा से जयपुर तक महासंग्राम की तैयारी में जुटे प्रताड़ित किसान...
February 07, 2026 01:38 PM
प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य - स्व. नंदू सेठ की स्मृति में धमोतर बस स्टैंड पर बना जनसेवा जल मंदिर...
February 07, 2026 01:32 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत नीमच में विशाल नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद जांच शिविर 423 नेत्र रोगी लाभान्वित, कलेक्टर ने शिविर का निरीक्षण कर लिया जायजा....
February 07, 2026 12:30 PM
पिकअप-बाइक की टक्कर में एक घायल, चालक पर मामला दर्ज...
February 07, 2026 11:49 AM
सीबीएन नीमच की कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 111 ग्राम मेफेड्रोन जब्त....
February 07, 2026 03:46 AM
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती,7 जिलों में 35 कार्यों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, निलंबन व ब्लैकलिस्टि के निर्देश, अच्छे कार्यों की सराहना....
February 07, 2026 03:37 AM
लेसन प्लान विद्यार्थियों के साथ पूर्व से साझा करें, परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जबलपुर के छात्र आयुष के सवाल पर दिया जवाब, शासकीय सुभाष स्कूल में हुआ राज्य स्तरीय आयोजन....
February 07, 2026 03:34 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 07, 2026 03:31 AM