FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

लेसन प्लान विद्यार्थियों के साथ पूर्व से साझा करें, परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जबलपुर के छात्र आयुष के सवाल पर दिया जवाब, शासकीय सुभाष स्कूल में हुआ राज्य स्तरीय आयोजन....

  Updated : February 07, 2026 03:34 AM

DESK NEWS

  शिक्षा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम में विद्याथिर्यों से संवाद कर परीक्षा से जुड़े तनाव और शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालय, जबलपुर के छात्र श्री आयुष तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से प्रश्न किया कि कई बार वे शिक्षकों की पढ़ाने की गति से तालमेल नहीं बिठा पाते हैं, उसे कैसे मैच करें? इस पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विद्यार्थियों को समझाते हुए शिक्षकों से भी आग्रह किया कि अपने अध्‍यापन की स्‍पीड विद्यार्थियों के सीखने की गति के अनुरूप रखें। लेसन प्‍लान विद्याथिर्यों के साथ पूर्व से ही साझा करें। विद्यार्थी वह चेप्‍टर पहले से पढें, अध्‍ययन करें जो शिक्षक भविष्‍य में कक्षा में पढाने वाले हैं। उन्‍होंने कहा कि शिक्षकों की गति से सामंजस्‍य बैठाने का सबसे अच्‍छा तरीका यह है कि पहले मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो। उसके बाद पढाई के विषय शुरू करो। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मन को जोतने का अर्थ है, विषय की तमाम जानकारियां जुटाना और जोड़ने का अर्थ है, एकाग्रता बनाए रखना। इससे आपकी समझ मजबूत होगी और आप एक कदम आगे चलेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विद्यार्थियों के साथ आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में तनावमुक्त जीवन, समय प्रबंधन, अनुशासन, जीवन कौशल एवं व्यवसायिक विकास के महत्वपूर्ण मंत्र दिए। इसके साथ ही उन्‍होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
2018 से लगातार हो रहा आयोजन - प्रधानमंत्री श्री मोदी वर्ष 2018 से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान परीक्षाओं के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों से संवाद करते हैं। इस वर्ष यह कार्यक्रम का 9 वां संस्करण था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश भर से आये विद्यार्थियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्‍न संचार माध्‍यमों पर किया गया।
जिसने समय का सही प्रबंधन कर लिया, वह जीवन में कभी असफल नहीं होता - शिक्षा मंत्री श्री सिंह - परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के ग्राम तेंदूखेड़ा कन्या उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी के परीक्षा मंत्र सुने। मंत्री श्री सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए सूत्रों और विचारों को आत्‍मसात कर परीक्षाओं की तैयारी करने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, अनुशासन को मजबूत करने और विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। जिसने समय का सही प्रबंधन कर लिया, वह जीवन में कभी असफल नहीं होता। समय अनुशासन सिखाता है और अनुशासन के साथ जिया गया जीवन ही सफलता की सच्ची पहचान है। जब तक असंभव को करने का प्रयास नहीं किया जाएगा, तब तक असाधारण उपलब्धियां संभव नहीं हैं।
शासकीय सुभाष उत्‍कृष्‍ट विद्यालय भोपाल में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम - परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का भोपाल के शासकीय सुभाष उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम हुआ। यहां पर स्‍कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल ने विशिष्‍ट जनों, वरिष्‍ठ अधिकारी, अभिभावक और विद्यार्थियों के साथ सजीव प्रसारण में सहभागिता की। संचालक लोक शिक्षण श्री केके द्व‍िवेदी सहि‍त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संयुक्‍त संचालक श्री एच.एन. नेमा भी उपस्थित रहे। प्रदेश में राज्य शैक्षिक अनुसंधान, प्रशिक्षण परिषद (SCERTS), सभी जिला शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थानों (DIETS) और प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्‍त विद्यालयों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को समारोह पर्वूक आयोजित किया गया। उक्‍त कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में विद्यार्थियों ने उत्‍साहपूर्वक सहभागिता की। प्रदेश के स्‍कूलों में टीवी प्रसारण के अलावा, इंटरनेट एक्सेस डिवाइस (कंप्यूटर, लैपटॉप इत्यादि) पर भी कार्यक्रम देखने की सुविधा स्‍थापित की गई थी।
9 फरवरी को होगा अगला प्रसारण - परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का अगला प्रसारण 9 फरवरी 2026 को होगा। जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी देश के विभिन्‍न अंचलों के विद्यार्थियों के साथ चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम विभिन्‍न संचार माध्‍यमों पर सुबह 10 बजे से प्रसारित किया जायेगा। प्रदेश के विद्यालयों में उक्‍त कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती,7 जिलों में 35 कार्यों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, निलंबन व ब्लैकलिस्टि के निर्देश, अच्छे कार्यों की सराहना....

February 07, 2026 03:37 AM

लेसन प्लान विद्यार्थियों के साथ पूर्व से साझा करें, परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जबलपुर के छात्र आयुष के सवाल पर दिया जवाब, शासकीय सुभाष स्कूल में हुआ राज्य स्तरीय आयोजन....

February 07, 2026 03:34 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 07, 2026 03:31 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 07, 2026 03:30 AM

नीमच में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री जोन घोषित, डीएम ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश....

February 06, 2026 05:42 PM

नीमच के सगराना गोल्डक्रेस्ट प्लांट के पास मारपीट और लूट की वारदात, 7 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज...

February 06, 2026 04:44 PM

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त...

February 06, 2026 04:38 PM

जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर सख्ती, कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...

February 06, 2026 04:36 PM

डीकैन में जय भोले पेट्रोलियम का भव्य आगाज, उप-मुख्यमंत्री और संतों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा शुभारंभ...

February 06, 2026 04:07 PM

जिला पंचायत अध्यक्ष पर सत्ता का रौब जमाने का आरोप, सरपंच ने पति को फंसाने का आरोप लगाया, थाने पर बरसीं महिला सरपंच....

February 06, 2026 03:39 PM

बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों की बिक्री पर कार्रवाई, 6 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित....

February 06, 2026 03:15 PM

बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बुकलेट परीक्षा के पथ पर का विमोचन संपन्न...

February 06, 2026 02:55 PM

पशुपालक घर बैठे अपने पशुओं उपचार करवाएं, 1962 पशु संजीवनी सेवाओं का ले लाभ...

February 06, 2026 02:41 PM

जिले की सभी लाड़ली लक्ष्मियों को लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करें, जिले के दूरस्थ गांव झांतला में संकल्प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर, अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को दिए निर्देश...

February 06, 2026 02:40 PM

समर्थन मूल्‍य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन आज से प्रारंभ, गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित

February 06, 2026 02:40 PM

संकल्प से समाधान के तहत नीमच में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर कल...

February 06, 2026 02:39 PM

चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहनों पर कसा शिकंजा...

February 06, 2026 02:31 PM

फैक्ट्री परिसर के पास मारपीट, जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे सहित दो युवक घायल...

February 06, 2026 02:20 PM

कंटेनर से करीब 90 किलो डोडाचूरा व दो किलो अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

February 06, 2026 02:03 PM