FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

  Updated : February 07, 2026 03:31 AM

FIRST NEEMUCH NEWS

  जीवन शैली

7 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ -
1792 - आस्ट्रेलिया एवं प्रुशिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1831 - बेल्जियम में संविधान लागू।
1856 - नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।
1904 - अमेरिका के बाल्टिमोर में जबरदस्त आग लगने से पन्द्रह सौ इमारतें जल कर खाक।
1915 - चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।
1935 - आज ही के दिन मशहूर बोर्ड गेम मोनोपोली को कॉपीराइट किया गया था। इसे अमेरिकी आविष्कारक चार्ल्स डैरो ने बनाया था। मोनोपोली गेम को भारत में बिजनेस या व्यापार के नाम से जाना जाता है। मोनोपोली को 100 से ज्यादा देशों में खेला जाता है और ये गेम 40 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है। मोनोपोली काफी लंबे समय तक चलता है। सबसे लंबा मोनोपोली खेल 70 दिनों तक खेला गया था।
1940 - ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
1942 - यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 - ब्रिटेन, अमेरिका और रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम चरण पर चर्चा की।
1947 - अरब और यहूदियों ने फिलीस्तीन को विभाजित करने के ब्रिटेन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1959 - फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा के नये संविधान की घोषणा की।
1962 - अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।
जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मज़दूरों की मौत।
1965 - अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम में लगातार हवाई हमले शुरु किये।
1983 - कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1987 - जापान द्वारा अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।
1992 - स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।
1997 - सं.रा. अमेरिका के स्टीफ़न स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।
1999 - जार्डन के शाह हुसैन की मृत्यु, अब्दुला नये शाह बने।
2000 - भारत व सं.रा. अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की प्रथम बैठक वाशिंगटन में शुरू।
2001 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।
2003 - फ़्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां पियरे रैफ़रिन भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2006 - नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।
2008 - केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया।
इक्वेडोर का तंगुराही ज्वालामुखी फटा।
2009 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी॰ लिट् की उपाधि से नवाजा।
2010- दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 19वाँ अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला समाप्त हो गया। नौ दिनों तक चले इस पुस्तक मेले में लगभग दो हज़ार प्रकाशकों ने भाग लिया।

7 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति -
1997 - अर्जुन लाल जाट - भारतीय नौकायन खिलाड़ी हैं।
1993 - किदम्बी श्रीकान्त - भारत के प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
1938 - एस. रामचंद्रन पिल्लै - मार्क्सवादी नेता
1934 - सुजीत कुमार - भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1908- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक
1898 - रमाबाई आम्बेडकर - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
1865 - कोंडा वेंकटप्पय्या - आंध्र प्रदेश के समाज सुधारक और अधिवक्ता थे।

7 फ़रवरी को हुए निधन -
2022 - प्रवीण कुमार सोबती - भारतीय फ़िल्म तथा छोटे परदे के अभिनेता थे।
2014 - सैयद मुज़फ़्फ़र हुसैन बर्नी - उड़ीसा कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे।
2010 - डॉ. टी आर विनोद, पंजाबी के प्रसिद्ध आलोचक।
2005 - वी. सी. पाण्डे - अरुणाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के राज्यपाल थे।
1993 - ललई सिंह यादव - सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होंने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया।
1992 - राधारमण मित्र - बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
1942 - शचीन्द्रनाथ सान्याल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

7 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव -
वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती,7 जिलों में 35 कार्यों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, निलंबन व ब्लैकलिस्टि के निर्देश, अच्छे कार्यों की सराहना....

February 07, 2026 03:37 AM

लेसन प्लान विद्यार्थियों के साथ पूर्व से साझा करें, परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जबलपुर के छात्र आयुष के सवाल पर दिया जवाब, शासकीय सुभाष स्कूल में हुआ राज्य स्तरीय आयोजन....

February 07, 2026 03:34 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 07, 2026 03:31 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 07, 2026 03:30 AM

नीमच में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री जोन घोषित, डीएम ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश....

February 06, 2026 05:42 PM

नीमच के सगराना गोल्डक्रेस्ट प्लांट के पास मारपीट और लूट की वारदात, 7 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज...

February 06, 2026 04:44 PM

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त...

February 06, 2026 04:38 PM

जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर सख्ती, कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...

February 06, 2026 04:36 PM

डीकैन में जय भोले पेट्रोलियम का भव्य आगाज, उप-मुख्यमंत्री और संतों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा शुभारंभ...

February 06, 2026 04:07 PM

जिला पंचायत अध्यक्ष पर सत्ता का रौब जमाने का आरोप, सरपंच ने पति को फंसाने का आरोप लगाया, थाने पर बरसीं महिला सरपंच....

February 06, 2026 03:39 PM

बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों की बिक्री पर कार्रवाई, 6 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित....

February 06, 2026 03:15 PM

बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बुकलेट परीक्षा के पथ पर का विमोचन संपन्न...

February 06, 2026 02:55 PM

पशुपालक घर बैठे अपने पशुओं उपचार करवाएं, 1962 पशु संजीवनी सेवाओं का ले लाभ...

February 06, 2026 02:41 PM

जिले की सभी लाड़ली लक्ष्मियों को लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करें, जिले के दूरस्थ गांव झांतला में संकल्प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर, अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को दिए निर्देश...

February 06, 2026 02:40 PM

समर्थन मूल्‍य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन आज से प्रारंभ, गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित

February 06, 2026 02:40 PM

संकल्प से समाधान के तहत नीमच में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर कल...

February 06, 2026 02:39 PM

चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहनों पर कसा शिकंजा...

February 06, 2026 02:31 PM

फैक्ट्री परिसर के पास मारपीट, जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे सहित दो युवक घायल...

February 06, 2026 02:20 PM

कंटेनर से करीब 90 किलो डोडाचूरा व दो किलो अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

February 06, 2026 02:03 PM