डीकैन में जय भोले पेट्रोलियम का भव्य आगाज, उप-मुख्यमंत्री और संतों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा शुभारंभ...
Updated : February 06, 2026 04:07 PM
संजय जैन डीकेन
सामाजिक
डीकैन :- क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही सुविधा एवं मांग को देखते हुए नीमच–सिंगोली मार्ग पर स्थित ‘जय भोले पेट्रोलियम’ (भारत पेट्रोलियम) का भव्य शुभारंभ शनिवार, 7 फरवरी 2026 को गरिमामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में होगा। यह सौगात डीकैन नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री देवीलाल जी मुच्छारा एवं पाटीदार मेडिकल, मनासा के श्री मुकेश जी मुच्छारा के अथक प्रयासों का परिणाम है। शुभारंभ समारोह पूर्णतः आध्यात्मिक परिवेश में संपन्न होगा। कार्यक्रम को गुरुदेव श्री भीमाशंकर जी शास्त्री (धारिया खेड़ी), गुरुदेव 1008 महामंडलेश्वर श्री सुरेशानंद जी शास्त्री (निपानिया), श्री स्वामी कृष्णानंद जी महाराज (पीठाधीश्वर माँ बगलामुखी शक्तिपीठ, खाचरोद) एवं श्री सुशील जी जोशी (डीकैन) का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस गौरवमयी अवसर पर मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री जगदीश जी देवड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे, जिनमें श्री सुधीर जी गुप्ता (सांसद जावरा–मंदसौर), श्री बंसीलाल जी गुर्जर (सांसद राज्यसभा), सुश्री कविता जी पाटीदार (सांसद राज्यसभा), श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा (विधायक जावद), श्री दिलीप सिंह जी परिहार (विधायक नीमच), श्री माधव जी मारू (विधायक मनासा), डॉ. मनोज जी संघई (चिकित्सक व समाजसेवी मनासा), श्री पवन जी पाटीदार (प्रांतीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा), श्री रघुनंदन जी शर्मा (पूर्व सांसद राज्यसभा), श्री देवीलाल जी धाकड़ (पूर्व विधायक गरोठ), श्रीमती वंदना जी खंडेलवाल (जिलाध्यक्ष मां.ज.पा. नीमच), श्री निलेश जी पाटीदार (जिला उपाध्यक्ष मां.ज.पा. नीमच), श्री श्रवण जी पाटीदार (अध्यक्ष नगर परिषद डीकैन), श्रीमती सीमा अजय जी तिवारी (अध्यक्ष नगर परिषद मनासा) एवं श्री सत्यनारायण जी पाटीदार (पूर्व जनपद अध्यक्ष जावद) शामिल रहेंगे।
मुच्छारा परिवार द्वारा दी गई यह सुविधा नीमच–सिंगोली मार्ग पर आवागमन करने वाले यात्रियों एवं डीकैन के किसानों व नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। यह नया प्रतिष्ठान क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
कार्यक्रम विवरण - दिनांक: 7 फरवरी 2026, शनिवार समय: प्रातः 9:00 बजे से (प्रार्थना एवं विधि-विधान) स्थान: जय भोले पेट्रोलियम, नीमच–सिंगोली रोड, डीकैन (जिला नीमच)
और खबरे
नीमच के सगराना गोल्डक्रेस्ट प्लांट के पास मारपीट और लूट की वारदात, 7 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज...
February 06, 2026 04:44 PM
अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त...
February 06, 2026 04:38 PM
जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर सख्ती, कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...
February 06, 2026 04:36 PM
डीकैन में जय भोले पेट्रोलियम का भव्य आगाज, उप-मुख्यमंत्री और संतों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा शुभारंभ...
February 06, 2026 04:07 PM
सगराना फैक्ट्री विवाद में सियासी आरोप, सरपंच ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल....
February 06, 2026 03:39 PM
बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों की बिक्री पर कार्रवाई, 6 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित....
February 06, 2026 03:15 PM
बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बुकलेट परीक्षा के पथ पर का विमोचन संपन्न...
February 06, 2026 02:55 PM
पशुपालक घर बैठे अपने पशुओं उपचार करवाएं, 1962 पशु संजीवनी सेवाओं का ले लाभ...
February 06, 2026 02:41 PM
जिले की सभी लाड़ली लक्ष्मियों को लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करें, जिले के दूरस्थ गांव झांतला में संकल्प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर, अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को दिए निर्देश...
February 06, 2026 02:40 PM
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन आज से प्रारंभ, गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्थापित
February 06, 2026 02:40 PM
संकल्प से समाधान के तहत नीमच में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर कल...
February 06, 2026 02:39 PM
चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहनों पर कसा शिकंजा...
February 06, 2026 02:31 PM
फैक्ट्री परिसर के पास मारपीट, जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे सहित दो युवक घायल...
February 06, 2026 02:20 PM
कंटेनर से करीब 90 किलो डोडाचूरा व दो किलो अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
February 06, 2026 02:03 PM
सैलाना में शादी समारोहों के बीच डीजे का बढ़ता शोर बना परेशानी का कारण, छात्र-मरीज परेशान...
February 06, 2026 01:36 PM
बस स्टैंड का चौड़ीकरण नगरहित में, प्रभावित दुकानदारों को मिलेगी बड़ी दुकान - अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला....
February 06, 2026 12:36 PM
विधायक परिहार ने भाटखेडा में किया सार्वजनिक डोम (कम्युनिटी हॉल) का भूमि पूजन...
February 06, 2026 12:18 PM
बिजली चोरी की सूचना देने वालों को मिलेगा 50 हजार रूपए तक का ईनाम, पारितोषिक की 5 फीसदी राशि अथवा 25 हजार रूपए का होगा तुरंत भुगतान
February 06, 2026 04:30 AM
राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में, 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की सतत कार्रवाई, 900 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को किया गिरफ्तार....
February 06, 2026 04:23 AM