जिले की सभी लाड़ली लक्ष्मियों को लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करें, जिले के दूरस्थ गांव झांतला में संकल्प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर, अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को दिए निर्देश...
Updated : February 06, 2026 02:40 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- जिले की जावद विकासखंड के ग्राम झांतला मे शुक्रवार को संकल्प से समाधान अभियान के तहत क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए और उनकी समस्या का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को दिए हैं। इस शिविर में झांतला के श्री राजेश वर्मा ने गांव के बड़े नाले की सफाई करवाने, गांव से सिंगोली रोड तक की सड़क का चौडीकरण एवं दुरूस्त करवाने, नया पुराना जलाशय की मरम्मत एवं सुधार नहरों की मरम्मत एवं सुधार करवाने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव को तत्काल जेसीबी लगवा कर, मुख्य नाले की सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को नया पुराना तालाब के सुधार एवं मरम्मत तथा नहरों का आवश्यक सुधार और तालाब का सुव्यवस्थित रख रखाव करवाने के निर्देश दिए।
जिले की सभी लाड़ली लक्ष्मियों को लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करें - शिविर में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा को तीन लाड़ली लक्ष्मी छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति का भुगतान शेष होने की समस्या बताई। इस पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे जिले की सभी लाड़ली लक्ष्मियों को छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा कर ले और भुगतान से शेष रही छात्रवृत्ति का भुगतान अविलंब सुनिश्चित करें। ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर ने जल निगम की पाईपलाईन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का गुणवत्तापूर्ण सुधार कार्य करवाने और घर के अंदर तक नीला पाइप पहुंचाकर, जल आपूर्ति करवाने के निर्देश जल निगम महाप्रबंधक को दिए हैं।
कृषि के साथ ही पशुपालन कर अपनी आय बढ़ाए - कलेक्टर - इस अवसर पर ग्रामीणों और किसानों से रूबरू होते हुए कलेक्टर ने कहा, कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार जिले में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष केसीसी अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत सभी पशुपालकों के केसीसी जारी करवाए जा रहे हैं। सभी पशुपालक पशुपालन केसीसी के लिए आवेदन करें और केसीसी के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर उन्नत पशुपालन को बढ़ावा दे, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में सहयोग करें।
सभी सरपंच, सचिव गांव में अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करें - कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने रेतपूरा के ग्रामीणों की मांग पर सभी सरपंच सचिवों से कहा, कि वे अपनी ग्राम पंचायत के माध्यम से क्षेत्र में मृत पशुओं के समुचित निपटान एवं अपशिष्ठ प्रबंधन के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर, वहां अपशिष्ट प्रबंधन की सुव्यवस्थित व्यवस्था करें। कलेक्टर ने एमपीईबी कार्यालय के पास स्थित बस्ती में नल से जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को तत्काल मौके पर भेज कर नल से जलापूर्ति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
झांतला में पुनः प्रारंभ होगी प्रसूति की सुविधा - झांतला के ग्रामीणों ने शिविर में कलेक्टर को अवगत कराया, कि पहले गांव में गर्भवती महिलाओं की प्रस्तुति की सुविधा उपलब्ध थी, जो अब नहीं है। इस पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए, कि वे आवश्यक संसाधनों की अविलंब व्यवस्था कर, झांतला में गर्भवती महिलाओं की प्रसूति की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिससे, कि क्षेत्र के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सके।
पशुओं का एफ.एम.डी. टीकाकरण करवाएं - शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा, कि जिले में पशुओं में नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान का अभियान चलाया जा रहा हैं। साथ ही पशुओं में होने वाले मुंह पका खुर पका रोग से बचाव के लिए एफएमडी टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। सभी पशुपालक अपने पशुओं का एफएमडी टीकाकरण अवश्य करवाए।
स्वास्थ्य शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ - संकल्प से समाधान अभियान के तहत आयोजित झांतला कलस्टर स्तरीय शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर लगाया गया। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, बी.पी.शुगर की जांच कर, नि:शुल्क दवाईयां वितरित की उन्होंने पशुपालकों से पशुओं की नस्ल सुधार के लिए पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान अवश्य करवाने का आव्हान किया। कलेक्टर ने जिले की सभी ग्राम पंचायत क्षेत्र में पी.एम.एफ.ई. योजना के तहत सूक्ष्म खाद्य उद्योग इकाइयों की स्थापना करने पर बल देते हुए ग्रामीणजनों से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव , एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी, सरपंच श्रीमती पूजा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि जिला अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
और खबरे
अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त...
February 06, 2026 04:38 PM
जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर सख्ती, कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...
February 06, 2026 04:36 PM
डीकैन में जय भोले पेट्रोलियम का भव्य आगाज, उप-मुख्यमंत्री और संतों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा शुभारंभ...
February 06, 2026 04:07 PM
सगराना फैक्ट्री विवाद में सियासी आरोप, सरपंच ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल....
February 06, 2026 03:39 PM
बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों की बिक्री पर कार्रवाई, 6 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित....
February 06, 2026 03:15 PM
बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बुकलेट परीक्षा के पथ पर का विमोचन संपन्न...
February 06, 2026 02:55 PM
पशुपालक घर बैठे अपने पशुओं उपचार करवाएं, 1962 पशु संजीवनी सेवाओं का ले लाभ...
February 06, 2026 02:41 PM
जिले की सभी लाड़ली लक्ष्मियों को लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करें, जिले के दूरस्थ गांव झांतला में संकल्प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर, अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को दिए निर्देश...
February 06, 2026 02:40 PM
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन आज से प्रारंभ, गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्थापित
February 06, 2026 02:40 PM
संकल्प से समाधान के तहत नीमच में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर कल...
February 06, 2026 02:39 PM
चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहनों पर कसा शिकंजा...
February 06, 2026 02:31 PM
फैक्ट्री परिसर के पास मारपीट, जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे सहित दो युवक घायल...
February 06, 2026 02:20 PM
कंटेनर से करीब 90 किलो डोडाचूरा व दो किलो अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
February 06, 2026 02:03 PM
सैलाना में शादी समारोहों के बीच डीजे का बढ़ता शोर बना परेशानी का कारण, छात्र-मरीज परेशान...
February 06, 2026 01:36 PM
बस स्टैंड का चौड़ीकरण नगरहित में, प्रभावित दुकानदारों को मिलेगी बड़ी दुकान - अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला....
February 06, 2026 12:36 PM
विधायक परिहार ने भाटखेडा में किया सार्वजनिक डोम (कम्युनिटी हॉल) का भूमि पूजन...
February 06, 2026 12:18 PM
बिजली चोरी की सूचना देने वालों को मिलेगा 50 हजार रूपए तक का ईनाम, पारितोषिक की 5 फीसदी राशि अथवा 25 हजार रूपए का होगा तुरंत भुगतान
February 06, 2026 04:30 AM
राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में, 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की सतत कार्रवाई, 900 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को किया गिरफ्तार....
February 06, 2026 04:23 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 06, 2026 04:08 AM