FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बस स्टैंड का चौड़ीकरण नगरहित में, प्रभावित दुकानदारों को मिलेगी बड़ी दुकान - अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला....

  Updated : February 06, 2026 12:36 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

सैलाना :- नगर में बढ़ते यातायात दबाव और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सैलाना नगर परिषद द्वारा वर्तमान बस स्टैंड के चौड़ीकरण की योजना शुरू की गई है। नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने बताया कि करीब 42 लाख रुपये की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट के तहत बस स्टैंड परिसर का विस्तार किया जाएगा। इस कार्य से प्रभावित होने वाली 15 दुकानों के दुकानदारों को पीछे उपलब्ध जमीन पर पूर्व से बड़ी आकार की नई दुकानें बनाकर लागत मूल्य पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद की किसी भी दुकानदार का रोजगार छीनने की कोई मंशा नहीं है। अध्यक्ष शुक्ला ने बताया कि सैलाना का वर्तमान बस स्टैंड वर्ष 1983 में निर्मित किया गया था। इससे पहले बस स्टैंड मस्जिद चौराहे पर संचालित होता था। उस समय बस स्टैंड के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध था, लेकिन बीते चार दशकों में नगर की आबादी और यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में बस स्टैंड का विस्तार समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन से नगर को कई प्रकार के दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि चिन्हित दुकानों के पीछे वर्ष 1988 में निर्मित सुलभ शौचालय वर्तमान में जर्जर स्थिति में है, जिसे हटाया जाएगा। इसके स्थान पर 15 दुकानों का निर्माण करीब 30 फीट पीछे किया जाएगा। नई दुकानों का निर्माण कार्य छह माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। बस स्टैंड परिसर के विस्तार से बसों के खड़े होने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा, जिससे मध्यप्रदेश और राजस्थान परिवहन निगम की अनुबंधित बसें भी बस स्टैंड तक पहुंच सकेंगी। वर्तमान में कई बसें बायपास पर ही रुक जाती हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। इस योजना से आंबेडकर मार्ग स्थित करीब दस वर्षों से बंद पड़ी सब्जी मंडी को भी पुनः संचालित किए जाने की संभावना है, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि यदि समय रहते बस स्टैंड का विस्तार नहीं किया गया तो भविष्य में बस स्टैंड को नगर से बाहर स्थानांतरित करना पड़ सकता है, जिससे करीब 200 दुकानदारों के रोजगार पर संकट आ सकता है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की बैठक में विकास कार्य को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव पारित कर सीएमओ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जा चुके हैं। नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला ने नगरवासियों और प्रभावित व्यापारियों से विकास कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों की बिक्री पर कार्रवाई, 6 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित....

February 06, 2026 03:15 PM

बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बुकलेट परीक्षा के पथ पर का विमोचन संपन्न...

February 06, 2026 02:55 PM

पशुपालक घर बैठे अपने पशुओं उपचार करवाएं, 1962 पशु संजीवनी सेवाओं का ले लाभ...

February 06, 2026 02:41 PM

जिले की सभी लाड़ली लक्ष्मियों को लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करें, जिले के दूरस्थ गांव झांतला में संकल्प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर, अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को दिए निर्देश...

February 06, 2026 02:40 PM

समर्थन मूल्‍य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन आज से प्रारंभ, गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित

February 06, 2026 02:40 PM

संकल्प से समाधान के तहत नीमच में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर कल...

February 06, 2026 02:39 PM

चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहनों पर कसा शिकंजा...

February 06, 2026 02:31 PM

फैक्ट्री परिसर के पास मारपीट, जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे सहित दो युवक घायल...

February 06, 2026 02:20 PM

कंटेनर से करीब 90 किलो डोडाचूरा व दो किलो अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...

February 06, 2026 02:03 PM

सैलाना में शादी समारोहों के बीच डीजे का बढ़ता शोर बना परेशानी का कारण, छात्र-मरीज परेशान...

February 06, 2026 01:36 PM

बस स्टैंड का चौड़ीकरण नगरहित में, प्रभावित दुकानदारों को मिलेगी बड़ी दुकान - अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला....

February 06, 2026 12:36 PM

विधायक परिहार ने भाटखेडा में किया सार्वजनिक डोम (कम्युनिटी हॉल) का भूमि पूजन...

February 06, 2026 12:18 PM

बिजली चोरी की सूचना देने वालों को मिलेगा 50 हजार रूपए तक का ईनाम, पारितोषिक की 5 फीसदी राशि अथवा 25 हजार रूपए का होगा तुरंत भुगतान

February 06, 2026 04:30 AM

राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में, 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की सतत कार्रवाई, 900 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को किया गिरफ्तार....

February 06, 2026 04:23 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 06, 2026 04:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 06, 2026 04:07 AM

श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में स्पोकन इंग्लिश प्रशिक्षण का सफल समापन...

February 05, 2026 03:09 PM

धामनिया–चीताखेड़ा सड़क की बदहाली बनी हादसे की वजह, यात्री बस क्षतिग्रस्त, 30 यात्रियों की बाल-बाल बची जान, रामनगर के पास गड्ढों में फंसी बस के टूटे कमानी पत्ते व अन्य पार्ट्स, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल....

February 05, 2026 03:03 PM

बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को दिया गया सशक्त संदेश...

February 05, 2026 02:59 PM