धामनिया–चीताखेड़ा सड़क की बदहाली बनी हादसे की वजह, यात्री बस क्षतिग्रस्त, 30 यात्रियों की बाल-बाल बची जान, रामनगर के पास गड्ढों में फंसी बस के टूटे कमानी पत्ते व अन्य पार्ट्स, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल....
Updated : February 05, 2026 03:03 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
सामाजिक
चीताखेड़ा :- धामनिया–चीताखेड़ा सड़क मार्ग की दयनीय स्थिति एक बार फिर बड़े हादसे का कारण बनते-बनते रह गई। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे चीताखेड़ा से नीमच जा रही सांवलिया यात्री बस रामनगर के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों की चपेट में आ गई। अचानक झटकों के चलते बस के कमानी पत्ते, झूला सहित कई अहम पार्ट्स टूट गए। हालांकि बस चालक की सूझबूझ से वाहन को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बस में सवार करीब 30 यात्रियों की जान बच गई। उल्लेखनीय है कि धामनिया–चीताखेड़ा सड़क मार्ग आए दिन दुर्घटनाओं के कारण सुर्खियों में बना रहता है। मार्ग की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इस पर सफर करना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस सड़क को पूरी तरह लावारिस छोड़ दिया है। न तो नए सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जा रहे हैं और न ही अस्थायी तौर पर पेंचवर्क किया जा रहा है। बीते दिनों रामनगर के पास सड़क की पटरियां (शोल्डर) नीचे होने के कारण वाहन नीचे उतरने में असमर्थ रहे, जिससे फोर व्हीलर और टू-व्हीलर की टक्कर हो गई। इस हादसे में टू-व्हीलर चालक संजय दास बैरागी गंभीर रूप से घायल हो गया, जो उदयपुर जिला चिकित्सालय में 11 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। 30 जनवरी को चीताखेड़ा में आयोजित कांग्रेस पार्टी के धरना-प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण बाहेती ने सड़क की बदहाली और बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर पीडब्ल्यूडी को पांच दिन में सुधार नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शायद संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यदि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो भविष्य में जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता।
और खबरे
धामनिया–चीताखेड़ा सड़क की बदहाली बनी हादसे की वजह, यात्री बस क्षतिग्रस्त, 30 यात्रियों की बाल-बाल बची जान, रामनगर के पास गड्ढों में फंसी बस के टूटे कमानी पत्ते व अन्य पार्ट्स, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल....
February 05, 2026 03:03 PM
बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को दिया गया सशक्त संदेश...
February 05, 2026 02:59 PM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती मेघवाल के निधन पर किया दु:ख व्यक्त...
February 05, 2026 02:42 PM
पी.एम.एफ.एम.ई. योजना तहत हर पंचायत में उद्योग स्थापित करवाए, इस माह मत्स्य पालकों का एफ.पी.ओ. गठित कर, मत्स्य पालन से जोडे, कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा....
February 05, 2026 01:55 PM
अभियान चलाकर एक माह में सभी नामांतरण आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में सभी सीएमओ को दिए निर्देश.....
February 05, 2026 01:54 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के दो प्रकरणों में 75 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित....
February 05, 2026 01:52 PM
सैलाना में 7 हजार डस्टबीन वितरण को लेकर सियासत विधायक ने लगाए आरोप, अध्यक्ष ने कहा योजनाबद्ध तैयारी जारी...
February 05, 2026 01:40 PM
कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा राज्यपाल स्मार्ट गाँव पायरी में स्वच्छता कार्यकम आयोजित...
February 05, 2026 01:14 PM
गजब बेज्जती है भाई, अपराधी पर पुलिस ने रखा सिर्फ 1 रुपये का इनाम चारों ओर हो रही चर्चा जानिए पूरा मामला...
February 05, 2026 01:13 PM
युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर ने रच दिया इतिहास, श्री सांवरिया सेठ की पैदल यात्रा में उमड़ी भक्ति की बाढ़, हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब, धर्म के प्रति अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण, सांवरा सेठ के दरबार में विधिवत भोग अर्पित....
February 05, 2026 11:44 AM
नीमच केंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साड़ी सेंटर से पर्स चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार...
February 05, 2026 10:05 AM
राजस्थान की धरती वीर-वीरांगनाओं की धरती, परमात्मा को जानना ही मानव जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि - संत सतपाल शर्मा....
February 05, 2026 09:43 AM
पीकअप वाहन लुटने वाले आरोपी को 07 वर्ष का सश्रम कारावास....
February 05, 2026 08:29 AM
सैलाना में खरीदे गए 7 हजार डस्टबीनों के वितरण में देरी, विधायक ने कलेक्टर से की जांच व कार्रवाई की मांग...
February 05, 2026 08:22 AM
सरवानिया महाराज में मां कर्मा देवी की प्रतिमा स्थापना की मांग, समाज ने नगर परिषद को सौंपा आवेदन....
February 05, 2026 07:48 AM
प्रदेश में बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा, शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षा 20 फरवरी से होगी शुरू, शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामिल.....
February 05, 2026 03:23 AM
मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन किराये पर लेकर उन्हें गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 करोड़ 50 लाख रूपये से अधिक के 54 चार पहिया वाहन जब्त....
February 05, 2026 03:19 AM
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने किया ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण, हर खेत तक पहुंचकर फसल नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत
February 05, 2026 03:17 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता से लूट की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा, 70 लाख रूपए से अधिक की सामग्री जब्त...
February 05, 2026 03:14 AM