अभियान चलाकर एक माह में सभी नामांतरण आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में सभी सीएमओ को दिए निर्देश.....
Updated : February 05, 2026 01:54 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में नगरीय निकायों द्वारा संचालित योजनाओं, निर्माण कार्यो एवं करो की वसूली आदि की समीक्षा की गई। जिसमें नगरीय निकायों निकायों के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं उपयंत्री उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने अगले एक माह अभियान चलाकर दिसम्बर 2025 तक के प्राप्त सभी नामांतरण के आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निराश्रित पशुओं एवं एग्रेसिव रोग की रोकथाम के लिए संस्था का चयन करने हेतु नगरपालिका नीमच को विशेष सम्मेलन बुलाने तथा अन्य नगरीय निकायों को नगरपालिका नीमच से एमओयू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बडे प्रोजेक्ट जैसे अमृत 2.0 के निर्माण कार्यो को समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने वैध अवैध कालोनियो के संबंध में सभी नगरीय निकायों को सर्वे करने के निर्देश दिए तथा अवैध कालोनाईजरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं शहरी विकास परियोजना अधिकारी श्री पराग जैन को निर्देशित किया। कलेक्टर नेकॉलोनाईजरों से विकास शुल्क की वसूली कर कॉलोनी, में अधोसंरचना विकास के कार्य कराने के निर्देश दिए। पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत नगर परिषद कुकड़ेश्वर, सिंगोली, सरवानिया महाराज, जावद, अठाना, डीकेन, नयागांव को निर्देशित किया, कि पीएम स्वनिधि के प्रकरण 10 फरवरी 2026 तक 100 प्रतिशत प्रकरण बैंको में भेजे तथा 28 फरवरी 2026 तक स्वीकृति कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने संकल्प से समाधान कार्यक्रम की समीक्षा में नगरीय निकायों में दर्ज आवेदनों की संख्या कम होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है, सभी निकाय आवेदन ऑन लाईन दर्ज कराए प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के अन्तर्गत जिन नगरीय निकायों द्वारा आर.आर.सी. जारी कराई गई है उनको निर्देशित किया है, वसूली की कार्यवाही पूर्ण करें। सभी नगर परिषदों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया है, कि शेष आवास निर्माण कार्य इसी माह में पूर्ण कराए। बैठक में निकायवार करो की वसूली की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए, कि वसूली की वास्तवित मांग कायम करने के लिए पुनः सर्वे करवाए औरव्यवसायिक, कृषि, आवासीय की पृथक दर निश्चित करे। मांग कायम करें तथा अभियान चलाकर, माह फरवरी 2026 अंत लक्ष्य अनुसार करो की वसूली की कार्यवाही करें। सभी नगरीय निकाय नियमित जल प्रदाय के स्त्रोतो की साफ सफाई कराए तथा प्रत्येक मंगलवार को निकाय स्तर पर जल सुनवाई करें और पानी से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। नगर परिषद मनासा को निर्देशित किया गया है, मनासा में दो दिन के बजाए एक दिन छोडकर जलापूर्ति पानी प्रदाय करे। बैठक में निर्देश दिए गये, कि स्वच्छता सर्वेक्षण अन्तर्गत सभी नगरीय निकाय आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में 3 स्टार के लिए अप्लाय करें तथा नगर परिषद मनासा 5 स्टार पर जाने की कार्यवाही करें। जिले की समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, कि नगर के सार्वजनिक स्थलो, बाजारों, गलियों में रात्री कालीन सफाई अभियान चलाए। सभी सार्वजनिक स्थानों, प्रायवेट दुकानों के दुकानदारों की दुकानों पर स्वयं के द्वारा डस्टबिन रखे जाने के निर्देश दिये गये।
और खबरे
धामनिया–चीताखेड़ा सड़क की बदहाली बनी हादसे की वजह, यात्री बस क्षतिग्रस्त, 30 यात्रियों की बाल-बाल बची जान, रामनगर के पास गड्ढों में फंसी बस के टूटे कमानी पत्ते व अन्य पार्ट्स, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल....
February 05, 2026 03:03 PM
बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को दिया गया सशक्त संदेश...
February 05, 2026 02:59 PM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती मेघवाल के निधन पर किया दु:ख व्यक्त...
February 05, 2026 02:42 PM
पी.एम.एफ.एम.ई. योजना तहत हर पंचायत में उद्योग स्थापित करवाए, इस माह मत्स्य पालकों का एफ.पी.ओ. गठित कर, मत्स्य पालन से जोडे, कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा....
February 05, 2026 01:55 PM
अभियान चलाकर एक माह में सभी नामांतरण आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में सभी सीएमओ को दिए निर्देश.....
February 05, 2026 01:54 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के दो प्रकरणों में 75 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित....
February 05, 2026 01:52 PM
सैलाना में 7 हजार डस्टबीन वितरण को लेकर सियासत विधायक ने लगाए आरोप, अध्यक्ष ने कहा योजनाबद्ध तैयारी जारी...
February 05, 2026 01:40 PM
कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा राज्यपाल स्मार्ट गाँव पायरी में स्वच्छता कार्यकम आयोजित...
February 05, 2026 01:14 PM
गजब बेज्जती है भाई, अपराधी पर पुलिस ने रखा सिर्फ 1 रुपये का इनाम चारों ओर हो रही चर्चा जानिए पूरा मामला...
February 05, 2026 01:13 PM
श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में आई भक्ति की सुनामी, उमडे हजारों लोग, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर के प्रति धर्म के प्रति आस्था, पैदल यात्रा ने रचा इतिहास, सांवरा सेठ के दरबार में लगाया भोग....
February 05, 2026 11:44 AM
नीमच केंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साड़ी सेंटर से पर्स चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार...
February 05, 2026 10:05 AM
राजस्थान की धरती वीर-वीरांगनाओं की धरती, परमात्मा को जानना ही मानव जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि - संत सतपाल शर्मा....
February 05, 2026 09:43 AM
पीकअप वाहन लुटने वाले आरोपी को 07 वर्ष का सश्रम कारावास....
February 05, 2026 08:29 AM
सैलाना में खरीदे गए 7 हजार डस्टबीनों के वितरण में देरी, विधायक ने कलेक्टर से की जांच व कार्रवाई की मांग...
February 05, 2026 08:22 AM
सरवानिया महाराज में मां कर्मा देवी की प्रतिमा स्थापना की मांग, समाज ने नगर परिषद को सौंपा आवेदन....
February 05, 2026 07:48 AM
प्रदेश में बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा, शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षा 20 फरवरी से होगी शुरू, शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामिल.....
February 05, 2026 03:23 AM
मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन किराये पर लेकर उन्हें गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 करोड़ 50 लाख रूपये से अधिक के 54 चार पहिया वाहन जब्त....
February 05, 2026 03:19 AM
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने किया ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण, हर खेत तक पहुंचकर फसल नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत
February 05, 2026 03:17 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता से लूट की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा, 70 लाख रूपए से अधिक की सामग्री जब्त...
February 05, 2026 03:14 AM