FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सैलाना में खरीदे गए 7 हजार डस्टबीनों के वितरण में देरी, विधायक ने कलेक्टर से की जांच व कार्रवाई की मांग...

  Updated : February 05, 2026 08:22 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  राजनीति

रतलाम :- जिले के सैलाना नगर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नया विवाद सामने आया है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कलेक्टर मिशा सिंह को पत्र लिखकर नगर परिषद द्वारा खरीदे गए लगभग 7 हजार डस्टबीनों का वितरण नहीं किए जाने का मामला उठाया है। विधायक ने आरोप लगाया कि डस्टबीन खरीदे जाने के बावजूद उन्हें जानबूझकर आम नागरिकों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पत्र में विधायक डोडियार ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में सैलाना को बेहतर स्थान दिलाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में यह सामने आया कि घर-घर कचरा संग्रहण के दौरान गीले और सूखे कचरे का पृथकीकरण सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। वार्डवासियों ने जानकारी दी कि पहले वितरित किए गए हरे और नीले डस्टबीन अब टूट-फूट जाने से अनुपयोगी हो चुके हैं, जिसके कारण कचरा संग्रहण के दौरान सड़कों पर गंदगी फैल रही है। विधायक ने पत्र में उल्लेख किया कि समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद द्वारा करीब 7 हजार नए डस्टबीन खरीदे गए थे। साथ ही होटल व्यवसायों को भी बड़े डस्टबीन देने के निर्देश दिए गए थे, ताकि बाजार और होटल क्षेत्रों में गंदगी पर नियंत्रण रखा जा सके। इसके बावजूद नगर परिषद के सीएमओ और अध्यक्ष द्वारा अब तक डस्टबीनों का वितरण नहीं किया गया। विधायक ने कलेक्टर से मांग की है कि नगर परिषद को तत्काल डस्टबीन वितरण के निर्देश दिए जाएं और वितरण में हुई देरी की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों व पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राजस्थान की धरती वीर-वीरांगनाओं की धरती, परमात्मा को जानना ही मानव जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि - संत सतपाल शर्मा....

February 05, 2026 09:43 AM

पीकअप वाहन लुटने वाले आरोपी को 07 वर्ष का सश्रम कारावास....

February 05, 2026 08:29 AM

सैलाना में खरीदे गए 7 हजार डस्टबीनों के वितरण में देरी, विधायक ने कलेक्टर से की जांच व कार्रवाई की मांग...

February 05, 2026 08:22 AM

सरवानिया महाराज में मां कर्मा देवी की प्रतिमा स्थापना की मांग, समाज ने नगर परिषद को सौंपा आवेदन....

February 05, 2026 07:48 AM

प्रदेश में बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा, शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षा 20 फरवरी से होगी शुरू, शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामि‍ल.....

February 05, 2026 03:23 AM

मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन किराये पर लेकर उन्हें गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 करोड़ 50 लाख रूपये से अधिक के 54 चार पहिया वाहन जब्त....

February 05, 2026 03:19 AM

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने किया ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण, हर खेत तक पहुंचकर फसल नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत

February 05, 2026 03:17 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता से लूट की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा, 70 लाख रूपए से अधिक की सामग्री जब्‍त...

February 05, 2026 03:14 AM

वन व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, दिल्ली ले जाई जा रही बेशकीमती खैर की लकड़ी से भरा ट्रक जप्त...

February 05, 2026 03:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 05, 2026 03:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 05, 2026 03:07 AM

रामपुरा में 5 फरवरी को भव्य रूप से मनाया जाएगा अरावली सम्राट महाराजा रामा भील का जन्मोत्सव, विशाल रैली व आमसभा का आयोजन...

February 04, 2026 04:30 PM

धर्म की ध्वजा नीमच से मंडफिया धाम तक लहराई, श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में भक्ति की आई सुनामी, सर्व समाज ने किया स्वागत,अभिनंदन, आयोजक अरूल अरोरा गंगानगर ने इस वर्ष भी रच दिया इतिहास, यात्रा में भोजन, चाय, नाश्ता के साथ चिकित्सकीय सुविधा भी चली साथ - साथ, पैदल यात्रा ले चुकी है एक उत्सव का रूप, महिला, बजुर्ग, बच्चे सभी शामिल....

February 04, 2026 02:56 PM

बडोली में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर, 77 रोगियों ने लिया लाभ...

February 04, 2026 02:51 PM

ग्रामीणजन पशुपालन केसीसी का लाभ लेकर पशुपालन को बढावा दे - कलेक्‍टर, ग्राम बनड़ा एवं चचोर में रास्‍ता विवाद का तत्‍काल समाधान करें, चचोर में संकल्‍प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्‍याओं से रूबरू हुए कलेक्‍टर..

February 04, 2026 02:51 PM

खनिज का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जप्‍त....

February 04, 2026 02:49 PM

पी.एम.एफ.एम.ई.योजना का लाभ लेकर सफल उद्यमी बने चचोर के कमलेश पाटीदार, पी.एम.एफ.एम.ई.योजना तहत स्‍थापित आईल उद्योग का कलेक्‍टर ने किया निरीक्षण....

February 04, 2026 02:49 PM

जिले के राजस्‍व अधिकारियों की बैठक 12 को....

February 04, 2026 02:48 PM

जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 9 फरवरी को...

February 04, 2026 02:47 PM