नीमच केंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साड़ी सेंटर से पर्स चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार...
Updated : February 05, 2026 10:05 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- पुलिस महानिदेशक भोपाल (म.प्र.) द्वारा चलाए जा रहे चोरी के अपराधों में आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमचकेंट टीम ने थाना नीमचकेंट के अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मशरूका बरामद किया है। घटना दिनांक 02.02.2026 की है। फरियादिया अवनी जोशी, निवासी कुकड़ेश्वर ने थाना नीमचकेंट पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी वीर पार्क रोड स्थित राधिका साड़ी सेंटर नामक दुकान है। दोपहर करीब 1.30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आए, जिन्होंने पहले दुपट्टा खरीदा और 300 रुपये देकर चले गए। कुछ देर बाद दोनों पुनः दुकान पर आए और 300 रुपये तक की साड़ी दिखाने को कहा। इसी दौरान जब फरियादिया दुकान के अंदर साड़ी लेने गई, तब दोनों आरोपियों ने काउंटर के पास दराज में रखा खाकी ब्राउन रंग का पर्स, जिसमें 500-500 रुपये के नोटों में कुल 50 हजार रुपये रखे थे, चोरी कर लिया और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा करीब 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया तथा साइबर सेल नीमच से तकनीकी सहायता प्राप्त की गई। मुखबिर की सूचना पर दिनांक 04.02.2026 को कार्यवाही करते हुए आरोपी 01. नदीम पिता मोहम्मद हमीद मुसलमान, उम्र 30 वर्ष, निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा तथा 02. सलमान पिता निसार मुसलमान, उम्र 34 वर्ष, निवासी मोर मगरी हाल मुकाम गांधीनगर चित्तौड़गढ़, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों से चोरी गया मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी - नदीम पिता मोहम्मद हमीद मुसलमान, उम्र 30 वर्ष, निवासी कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा, राजस्थान। सलमान पिता निसार मुसलमान, उम्र 34 वर्ष, निवासी मोर मगरी हाल मुकाम गांधीनगर चित्तौड़गढ़, राजस्थान।
महत्वपूर्ण योगदान - उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, प्रधान आरक्षक मनोज भाटी, साइबर सेल नीमच टीम एवं थाना नीमचकेंट की टीम का सराहनीय योगदान रहा।
और खबरे
कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा राज्यपाल स्मार्ट गाँव पायरी में स्वच्छता कार्यकम आयोजित...
February 05, 2026 01:14 PM
गजब बेज्जती है भाई, अपराधी पर पुलिस ने रखा सिर्फ 1 रुपये का इनाम चारों ओर हो रही चर्चा जानिए पूरा मामला...
February 05, 2026 01:13 PM
श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में आई भक्ति की सुनामी, उमडे हजारों लोग, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर के प्रति धर्म के प्रति आस्था, पैदल यात्रा ने रचा इतिहास, सांवरा सेठ के दरबार में लगाया भोग....
February 05, 2026 11:44 AM
नीमच केंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साड़ी सेंटर से पर्स चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार...
February 05, 2026 10:05 AM
राजस्थान की धरती वीर-वीरांगनाओं की धरती, परमात्मा को जानना ही मानव जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि - संत सतपाल शर्मा....
February 05, 2026 09:43 AM
पीकअप वाहन लुटने वाले आरोपी को 07 वर्ष का सश्रम कारावास....
February 05, 2026 08:29 AM
सैलाना में खरीदे गए 7 हजार डस्टबीनों के वितरण में देरी, विधायक ने कलेक्टर से की जांच व कार्रवाई की मांग...
February 05, 2026 08:22 AM
सरवानिया महाराज में मां कर्मा देवी की प्रतिमा स्थापना की मांग, समाज ने नगर परिषद को सौंपा आवेदन....
February 05, 2026 07:48 AM
प्रदेश में बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा, शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षा 20 फरवरी से होगी शुरू, शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामिल.....
February 05, 2026 03:23 AM
मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन किराये पर लेकर उन्हें गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 करोड़ 50 लाख रूपये से अधिक के 54 चार पहिया वाहन जब्त....
February 05, 2026 03:19 AM
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने किया ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण, हर खेत तक पहुंचकर फसल नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत
February 05, 2026 03:17 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता से लूट की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा, 70 लाख रूपए से अधिक की सामग्री जब्त...
February 05, 2026 03:14 AM
वन व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, दिल्ली ले जाई जा रही बेशकीमती खैर की लकड़ी से भरा ट्रक जप्त...
February 05, 2026 03:13 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 05, 2026 03:11 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 05, 2026 03:07 AM
रामपुरा में 5 फरवरी को भव्य रूप से मनाया जाएगा अरावली सम्राट महाराजा रामा भील का जन्मोत्सव, विशाल रैली व आमसभा का आयोजन...
February 04, 2026 04:30 PM
धर्म की ध्वजा नीमच से मंडफिया धाम तक लहराई, श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में भक्ति की आई सुनामी, सर्व समाज ने किया स्वागत,अभिनंदन, आयोजक अरूल अरोरा गंगानगर ने इस वर्ष भी रच दिया इतिहास, यात्रा में भोजन, चाय, नाश्ता के साथ चिकित्सकीय सुविधा भी चली साथ - साथ, पैदल यात्रा ले चुकी है एक उत्सव का रूप, महिला, बजुर्ग, बच्चे सभी शामिल....
February 04, 2026 02:56 PM
बडोली में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, 77 रोगियों ने लिया लाभ...
February 04, 2026 02:51 PM
ग्रामीणजन पशुपालन केसीसी का लाभ लेकर पशुपालन को बढावा दे - कलेक्टर, ग्राम बनड़ा एवं चचोर में रास्ता विवाद का तत्काल समाधान करें, चचोर में संकल्प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर..
February 04, 2026 02:51 PM