श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में आई भक्ति की सुनामी, उमडे हजारों लोग, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर के प्रति धर्म के प्रति आस्था, पैदल यात्रा ने रचा इतिहास, सांवरा सेठ के दरबार में लगाया भोग....
Updated : February 05, 2026 11:44 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
धार्मिक
नीमच। नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अरोरा की सनानत धर्म के प्रति गहरी आस्था ने श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में भक्ति की सुनामी ला दी। चार फरवरी नीमच से शुरू हुई पैदल यात्रा का गुरूवार दोपहर को मंडफिया धाम में समापन हुआ। श्री सांवरिया सेठ को महाप्रसादी का भोग लगाया गया। नीमच से मंडफिया धाम सांवरिया सेठ तक निकली पैदल यात्रा ने इतिहास रच दिया है। पैदल यात्रा में महिलाएं, बच्चें और बुजुर्ग हर समाज के लोग उमडे। करीब 100 किलोमीटर दूरी तक धर्म की ध्वजा लहराई और सांवरा सेठ के नारे गूंजते रहे।
दरअसल धर्म पर अधर्म की जीत की प्रतिक पैदल यात्रा की शुरूआत पिछले वर्ष 2025 से हुई थी। नीमच के समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर 4 फरवरी 2024 की घटना ने समाज को स्तब्ध किया था, वहीं उनके बेटे अरुल अरोरा के इस प्रण ने उस नकारात्मकता को एक वृहद धार्मिक आयोजन में बदल दिया। 4 फरवरी 2024 को धर्म के रक्षक अरोरा अरोरा गंगागगर की हस्ती मिटाने का षडयंत्र हुआ था, उसी दिन धर्म की ध्वजा फहराने के लिए पैदल यात्रा की शुरूआत हुई, जो एक उत्सव का रूप ले चुकी है। बुधवार 4 फरवरी सुबह सांवरा सेठ की विशेष पूजा अर्चना के साथ पैदल यात्रा की शुरूआत हुई। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। यात्रा का रात्रि ठहराव राजस्थान के निम्बाहेडा में हुआ। जहां पर प्रसिद्ध गायक छोटूसिंह राणवा ने देर रात तक भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तों का मंत्रमुग्ध कर दिया। फिर गुरूवार सुबह चाय पानी के साथ यात्रा की शुरूआत हुई, जो गुरूवार दोपहर तक पहुंची। विद्वान पंडित आचार्य विक्रम शर्मा शास्त्री द्वारा सेठों के सेठ सांवरा सेठ को प्रसादी का भोग लगवाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर, उनके सुपुत्र अरूल अरोरा गंगानगर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। भगवान को भोग लगाने के बाद महाप्रसादी वितरण हुआ। अरूल अरोरा ने भक्तों को महाप्रसादी परोसी। हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। धर्म विरोधी ताकतें हुई परास्त, भक्ति के मार्ग का उदय— मालवा में धर्म की रक्षा के लिए तत्पर समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर 4 फरवरी 2024 को प्राण घातक हमला नीमच के लायंस पार्क पर हुआ था। समाजसेवी अशोक अरोरा (गंगानगर) की हत्या के लिए सरेराह, भरे बाजार धर्म विरोधी आदतन अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियारों से हमला किया था, लेकिन धर्म की रक्षा करने वाले सनातनियों की भगवान चार हाथों से रक्षा करते है, यह बात सच साबित हुई। धर्म विरोधी ताकतें परास्त हो गई। समाजसेवी अशोक अरोरा के सुपुत्र अरूल अरोरा गंगानगर ने उसी दिन प्रण ले लिया था कि हर वर्ष 4 फरवरी के दिन घटनास्थल वाले चौराहे लायंस पार्क से ही धर्म का कारवां शुरू होगा। 4 फरवरी 2025 को पैदल यात्रा पहली बार निकली और इस वर्ष यात्रा का दूसरा वर्ष है। यात्रा में करीब 100 किलोमीटर दूरी तक हिंदू सनातन धर्म का ढंका बजता है और एमपी— राजस्थान के हजारों सांवरा के दीवाने झूम उठते है।
आस्था की विजय का सफर - संकल्प की शक्ति: अशोक अरोरा गंगानगर पर हुए हमले के ठीक एक साल बाद, उसी स्थान (लायंस पार्क) से यात्रा शुरू करना यह संदेश देता है कि डर पर आस्था भारी है।
सनातन का जयघोष - 100 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सांस्कृतिक एकता और हिंदू धर्म की एकजुटता का प्रतीक बन गई है।
सांवरा सेठ की भक्ति: "सांवरा के दीवाने" जिस तरह इस यात्रा में शामिल होते हैं, वह नीमच और मालवा क्षेत्र की कृष्ण भक्ति की गहरी जड़ों को प्रदर्शित करता है।"अधर्म चाहे कितना भी अत्याधुनिक क्यों न हो, धर्म की ध्वजा और भक्तों का विश्वास अंततः उसे परास्त कर ही देता है।"
सर्व समाज में उत्साव, पलक पावड़े बिछाकर किया पैदल यात्रियो - श्री सांवरिया मित्र मंडल और अरूल अरोरा गंगानगर द्वारा निकाली गई श्री सांवरिया पैदल यात्रा को लेकर हर समाज में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सर्व समाज ने पलक पावड़े बिछाकर जगह—जगह पर पैदल चल रहे यात्रियों का स्वागत किया गया। सकल ब्राहृमण समाज, अग्रवाल समाज, जैन समाज, क्षत्रीय/राजपूत, यादव समाज, अहीर समाज, पार्षद दल नीमच नगरपालिका, गुर्जर समाज, ग्वाला समाज, पंजाबी समाज, बंजारा समाज, वैश्य समाज, स्वर्णकार समाज, कुचबंदिया समाज, माली समाज, राठौर समाज, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, महोश्वरी समाज, साईं बाबा मित्र मंडल, कालू बैरागी मित्र मंडल कनावटी, सायाजी होटल कनावटी, फूलमाली सैनी, प्रेस क्लब, बजरंग दल, नीमच रेडिमेट गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन, केटीवी मित्र मंडल, हेल्पिंग हेंड संस्था, जायसवाल समाज सहित सर्व समाज के अध्यक्ष व उनके पदाधिकारियों ने श्री सांवलिया सेठ पैदल यात्रा का जगह—जगह स्वागत किया। कहीं पर फूलों की बारिश की तो कहीं पर भक्तों को शीतल पेयजल पदार्थ वितरित किए।
और खबरे
धामनिया–चीताखेड़ा सड़क की बदहाली बनी हादसे की वजह, यात्री बस क्षतिग्रस्त, 30 यात्रियों की बाल-बाल बची जान, रामनगर के पास गड्ढों में फंसी बस के टूटे कमानी पत्ते व अन्य पार्ट्स, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल....
February 05, 2026 03:03 PM
बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विद्यालय में जागरूकता शिविर आयोजित, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को दिया गया सशक्त संदेश...
February 05, 2026 02:59 PM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती मेघवाल के निधन पर किया दु:ख व्यक्त...
February 05, 2026 02:42 PM
पी.एम.एफ.एम.ई. योजना तहत हर पंचायत में उद्योग स्थापित करवाए, इस माह मत्स्य पालकों का एफ.पी.ओ. गठित कर, मत्स्य पालन से जोडे, कलेक्टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा....
February 05, 2026 01:55 PM
अभियान चलाकर एक माह में सभी नामांतरण आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें, कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में सभी सीएमओ को दिए निर्देश.....
February 05, 2026 01:54 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के दो प्रकरणों में 75 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित....
February 05, 2026 01:52 PM
सैलाना में 7 हजार डस्टबीन वितरण को लेकर सियासत विधायक ने लगाए आरोप, अध्यक्ष ने कहा योजनाबद्ध तैयारी जारी...
February 05, 2026 01:40 PM
कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा राज्यपाल स्मार्ट गाँव पायरी में स्वच्छता कार्यकम आयोजित...
February 05, 2026 01:14 PM
गजब बेज्जती है भाई, अपराधी पर पुलिस ने रखा सिर्फ 1 रुपये का इनाम चारों ओर हो रही चर्चा जानिए पूरा मामला...
February 05, 2026 01:13 PM
श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में आई भक्ति की सुनामी, उमडे हजारों लोग, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा गंगानगर के प्रति धर्म के प्रति आस्था, पैदल यात्रा ने रचा इतिहास, सांवरा सेठ के दरबार में लगाया भोग....
February 05, 2026 11:44 AM
नीमच केंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साड़ी सेंटर से पर्स चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार...
February 05, 2026 10:05 AM
राजस्थान की धरती वीर-वीरांगनाओं की धरती, परमात्मा को जानना ही मानव जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि - संत सतपाल शर्मा....
February 05, 2026 09:43 AM
पीकअप वाहन लुटने वाले आरोपी को 07 वर्ष का सश्रम कारावास....
February 05, 2026 08:29 AM
सैलाना में खरीदे गए 7 हजार डस्टबीनों के वितरण में देरी, विधायक ने कलेक्टर से की जांच व कार्रवाई की मांग...
February 05, 2026 08:22 AM
सरवानिया महाराज में मां कर्मा देवी की प्रतिमा स्थापना की मांग, समाज ने नगर परिषद को सौंपा आवेदन....
February 05, 2026 07:48 AM
प्रदेश में बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा, शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षा 20 फरवरी से होगी शुरू, शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामिल.....
February 05, 2026 03:23 AM
मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन किराये पर लेकर उन्हें गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 करोड़ 50 लाख रूपये से अधिक के 54 चार पहिया वाहन जब्त....
February 05, 2026 03:19 AM
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने किया ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण, हर खेत तक पहुंचकर फसल नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत
February 05, 2026 03:17 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता से लूट की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा, 70 लाख रूपए से अधिक की सामग्री जब्त...
February 05, 2026 03:14 AM