FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रदेश में बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा, शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षा 20 फरवरी से होगी शुरू, शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामि‍ल.....

  Updated : February 05, 2026 03:23 AM

DESK NEWS

  शिक्षा

प्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एंव 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी। परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी और 28 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 12 हजार 920 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 25 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। राज्‍य शिक्षा केंद्र ने मंगलवार को इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन परीक्षाओं में शासकीय विद्यालयों के साथ-साथ निजी स्कूलों एवं मदरसों के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। इस वर्ष 1 लाख 10 हजार 615 शासकीय, निजी शालाओं एवं मदरसों के लगभग 24 लाख 90 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इ‍समें से 522 निजी विद्यालयों के 20 हजार 736 विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार भाषा विषय के पृथक प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। अन्य विषयों के प्रश्न पत्र राज्य द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तकों के आधार पर बनाए गए हैं।
पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का सत्यापन - परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए स्‍कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष पहल की गई है। विशेष आईटी पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल से विद्यार्थियों का सत्यापन, परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, केन्द्राध्यक्षों की मैपिंग, सामग्री वितरण, रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र जारी करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही उपस्थिति दर्ज करने, मूल्यांकन कार्य एवं अंकसूची जारी करने की व्यवस्था भी इसी पोर्टल से की जाएगी।
प्रत्‍येक पात्र विद्यार्थी को मिलेगा परीक्षा देने का अवसर - संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाएगा। कोई विद्यार्थी यदि किसी कारणवश परीक्षा तिथि तक पंजीकृत नहीं हो पाया है, तो उसे भी परीक्षा में शामिल करने के निर्देश केन्द्राध्यक्षों को दिए गए हैं। ऐसे विद्यार्थियों की तकनीकी जानकारी परीक्षा उपरांत दर्ज की जाएगी। परीक्षा में 86 हजार 109 शासकीय शालाओं, 23 हजार 980 अशासकीय शालाओं एवं 525 मदरसों के विद्यार्थी भाग लेंगे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सैलाना में खरीदे गए 7 हजार डस्टबीनों के वितरण में देरी, विधायक ने कलेक्टर से की जांच व कार्रवाई की मांग...

February 05, 2026 08:22 AM

सरवानिया महाराज में मां कर्मा देवी की प्रतिमा स्थापना की मांग, समाज ने नगर परिषद को सौंपा आवेदन....

February 05, 2026 07:48 AM

प्रदेश में बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा, शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षा 20 फरवरी से होगी शुरू, शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामि‍ल.....

February 05, 2026 03:23 AM

मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन किराये पर लेकर उन्हें गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 करोड़ 50 लाख रूपये से अधिक के 54 चार पहिया वाहन जब्त....

February 05, 2026 03:19 AM

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने किया ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण, हर खेत तक पहुंचकर फसल नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत

February 05, 2026 03:17 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता से लूट की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा, 70 लाख रूपए से अधिक की सामग्री जब्‍त...

February 05, 2026 03:14 AM

वन व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, दिल्ली ले जाई जा रही बेशकीमती खैर की लकड़ी से भरा ट्रक जप्त...

February 05, 2026 03:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 05, 2026 03:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 05, 2026 03:07 AM

रामपुरा में 5 फरवरी को भव्य रूप से मनाया जाएगा अरावली सम्राट महाराजा रामा भील का जन्मोत्सव, विशाल रैली व आमसभा का आयोजन...

February 04, 2026 04:30 PM

धर्म की ध्वजा नीमच से मंडफिया धाम तक लहराई, श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में भक्ति की आई सुनामी, सर्व समाज ने किया स्वागत,अभिनंदन, आयोजक अरूल अरोरा गंगानगर ने इस वर्ष भी रच दिया इतिहास, यात्रा में भोजन, चाय, नाश्ता के साथ चिकित्सकीय सुविधा भी चली साथ - साथ, पैदल यात्रा ले चुकी है एक उत्सव का रूप, महिला, बजुर्ग, बच्चे सभी शामिल....

February 04, 2026 02:56 PM

बडोली में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर, 77 रोगियों ने लिया लाभ...

February 04, 2026 02:51 PM

ग्रामीणजन पशुपालन केसीसी का लाभ लेकर पशुपालन को बढावा दे - कलेक्‍टर, ग्राम बनड़ा एवं चचोर में रास्‍ता विवाद का तत्‍काल समाधान करें, चचोर में संकल्‍प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्‍याओं से रूबरू हुए कलेक्‍टर..

February 04, 2026 02:51 PM

खनिज का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जप्‍त....

February 04, 2026 02:49 PM

पी.एम.एफ.एम.ई.योजना का लाभ लेकर सफल उद्यमी बने चचोर के कमलेश पाटीदार, पी.एम.एफ.एम.ई.योजना तहत स्‍थापित आईल उद्योग का कलेक्‍टर ने किया निरीक्षण....

February 04, 2026 02:49 PM

जिले के राजस्‍व अधिकारियों की बैठक 12 को....

February 04, 2026 02:48 PM

जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 9 फरवरी को...

February 04, 2026 02:47 PM

मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत जिले में इस माह सात नैत्र जांच एवं उपचार शिविरों का आयोजन....

February 04, 2026 02:42 PM

सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन...

February 04, 2026 02:15 PM