FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पीकअप वाहन लुटने वाले आरोपी को 07 वर्ष का सश्रम कारावास....

  Updated : February 05, 2026 08:29 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  प्रशासनिक

नीमच :- राकेश कुमार शर्मा, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, जिला-नीमच द्वारा अन्य आरोपीगण के साथ मिलकर तीन व्यक्तियों के साथ चाकू व लातघूंसों से मारपीट कर अनाज से भरी हुई पीकअप गाड़ी, मोबाईल व नगद रूपयों की लूट करने वाले आरोपी लाभचन्द्र पिता वरदीचंद बावरी, उम्र-32 वर्ष, निवासी-ग्राम सोकड़ी, थाना पिपल्यामण्डी, जिला मन्दसौर को धारा 394/34 सहपठित धारा 397 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 07 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला अभियोजन अधिकारी विवेक सोमानी द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 5 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 05.01.2021 की रात्रि के लगभग 09ः30 बजे नीमच-सिंगोली रोड पर ग्राम नेवड़ के पास स्थित एस.आर. पेट्रोल पंप के पास की हैं। घटना दिनांक को फरियादी श्यामलाल पिकअप वाहन में अनाज गेहूं, चना व इसबगोल भरकर आ रहा था, जिसके साथ में दिनेश गुर्जर भी था व वाहन को ड्राईवर शाहरूख चला रहा था। जब वह एस.आर. पेट्रोल के पास पहुंचे तभी पीछे से एक मोटरसायकल पर चारो आरोपीगण आये और शाहरूख को बोला की उन्होंने भैंस को टक्कर मारकर एक्सीडेंट किया है, तो इस बात पर उसने गाड़ी रोक दी और आरोपीगण ने पिकअप के सामने मोटरसायकल को खड़ा कर दिया। आरोपीगण ने शाहरूख, श्यामलाल एवं दिनेश गुर्जर को नीचे उतारा और चाकू व लातघूंसों से तीनो के साथ मारपीट की और कहा कि जो उनके पास है चुपचाप दे दो। आरोपीगण ने तीनों से नगद रूपये व मोबाईल छीन लिए और अनाज भरी हुई पिकअप गाड़ी को लुट कर चले गये। फरियादी द्वारा थाना नीमच सिटी में दी गई सूचना के आधार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई और तीनों आहतगण का मेडिकल करवाया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने चारो आरोपीगण का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किया गया व लूट की सम्पत्ति को जप्त किया गया और विवेचना के उपरांत अभियोग-पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान दिनांक 10.05.2024 को पारित निर्णय में आरोपी नरेन्द्र बावरी को 07 वर्ष के सश्रम से दण्डित किया गया था एवं दिनांक 13.08.2024 को पारित निर्णय में आरोपी दिनेष बावरी को 07 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में एक आरोपी धरमसिंह उर्फ धर्मा उर्फ नानकिया बावरी के फरार होने से आरोपी लाभचंद्र बावरी के संबंध में विचारण उपरांत यह निर्णय पारित किया गया हैं। विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर आरोपीगण द्वारा मारपीट कर लुट किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराते हुवे उसकों कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी विवेक सोमानी द्वारा की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नीमच केंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, साड़ी सेंटर से पर्स चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार...

February 05, 2026 10:05 AM

राजस्थान की धरती वीर-वीरांगनाओं की धरती, परमात्मा को जानना ही मानव जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि - संत सतपाल शर्मा....

February 05, 2026 09:43 AM

पीकअप वाहन लुटने वाले आरोपी को 07 वर्ष का सश्रम कारावास....

February 05, 2026 08:29 AM

सैलाना में खरीदे गए 7 हजार डस्टबीनों के वितरण में देरी, विधायक ने कलेक्टर से की जांच व कार्रवाई की मांग...

February 05, 2026 08:22 AM

सरवानिया महाराज में मां कर्मा देवी की प्रतिमा स्थापना की मांग, समाज ने नगर परिषद को सौंपा आवेदन....

February 05, 2026 07:48 AM

प्रदेश में बोर्ड पैटर्न पर होगी कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा, शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षा 20 फरवरी से होगी शुरू, शासकीय, अशासकीय और मदरसा स्कूलों के विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामि‍ल.....

February 05, 2026 03:23 AM

मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन किराये पर लेकर उन्हें गिरवी रखकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 करोड़ 50 लाख रूपये से अधिक के 54 चार पहिया वाहन जब्त....

February 05, 2026 03:19 AM

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने किया ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण, हर खेत तक पहुंचकर फसल नुकसान का शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश, प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत

February 05, 2026 03:17 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता से लूट की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा, 70 लाख रूपए से अधिक की सामग्री जब्‍त...

February 05, 2026 03:14 AM

वन व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, दिल्ली ले जाई जा रही बेशकीमती खैर की लकड़ी से भरा ट्रक जप्त...

February 05, 2026 03:13 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 05, 2026 03:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 05, 2026 03:07 AM

रामपुरा में 5 फरवरी को भव्य रूप से मनाया जाएगा अरावली सम्राट महाराजा रामा भील का जन्मोत्सव, विशाल रैली व आमसभा का आयोजन...

February 04, 2026 04:30 PM

धर्म की ध्वजा नीमच से मंडफिया धाम तक लहराई, श्री सांवरिया सेठ पैदल यात्रा में भक्ति की आई सुनामी, सर्व समाज ने किया स्वागत,अभिनंदन, आयोजक अरूल अरोरा गंगानगर ने इस वर्ष भी रच दिया इतिहास, यात्रा में भोजन, चाय, नाश्ता के साथ चिकित्सकीय सुविधा भी चली साथ - साथ, पैदल यात्रा ले चुकी है एक उत्सव का रूप, महिला, बजुर्ग, बच्चे सभी शामिल....

February 04, 2026 02:56 PM

बडोली में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर, 77 रोगियों ने लिया लाभ...

February 04, 2026 02:51 PM

ग्रामीणजन पशुपालन केसीसी का लाभ लेकर पशुपालन को बढावा दे - कलेक्‍टर, ग्राम बनड़ा एवं चचोर में रास्‍ता विवाद का तत्‍काल समाधान करें, चचोर में संकल्‍प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्‍याओं से रूबरू हुए कलेक्‍टर..

February 04, 2026 02:51 PM

खनिज का अवैध परिवहन करते तीन वाहन जप्‍त....

February 04, 2026 02:49 PM

पी.एम.एफ.एम.ई.योजना का लाभ लेकर सफल उद्यमी बने चचोर के कमलेश पाटीदार, पी.एम.एफ.एम.ई.योजना तहत स्‍थापित आईल उद्योग का कलेक्‍टर ने किया निरीक्षण....

February 04, 2026 02:49 PM

जिले के राजस्‍व अधिकारियों की बैठक 12 को....

February 04, 2026 02:48 PM