फैक्ट्री परिसर के पास मारपीट, जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे सहित दो युवक घायल...
Updated : February 06, 2026 02:20 PM
जुगल राठौर नीमच
घटना
नीमच :- फैक्ट्री परिसर के पास शुक्रवार को मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान के बेटे गौरव चौहान सहित दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव चौहान अपने पिता के गनमैन के साथ कार से फैक्ट्री परिसर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों से कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक रंगदारी की नीयत से पहुंचे थे, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने हमला किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर करीब 30 से 35 लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि भीड़ के हाथों में लाठियां, लोहे की रॉड और पत्थर थे। दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई तथा स्कॉर्पियो वाहन के कांच भी तोड़ दिए गए।
रंगदारी और पुरानी रंजिश को लेकर आरोप-प्रत्यारोप - जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने सगराना की सरपंच रानीदेवी के देवर महेंद्र सिंह पर घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फैक्ट्री से अवैध वसूली को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री से जुड़े लोगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा था, जिसके चलते आक्रोश फैला। पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है।
घायलों का इलाज जारी, पुलिस मौके पर तैनात - घटना में घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी मौके पर पहुंचे। अस्पताल और घटनास्थल पर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रकरण दर्ज, जांच जारी - पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं तथा सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
और खबरे
अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त...
February 06, 2026 04:38 PM
जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर सख्ती, कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...
February 06, 2026 04:36 PM
डीकैन में जय भोले पेट्रोलियम का भव्य आगाज, उप-मुख्यमंत्री और संतों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा शुभारंभ...
February 06, 2026 04:07 PM
सगराना फैक्ट्री विवाद में सियासी आरोप, सरपंच ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल....
February 06, 2026 03:39 PM
बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों की बिक्री पर कार्रवाई, 6 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित....
February 06, 2026 03:15 PM
बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बुकलेट परीक्षा के पथ पर का विमोचन संपन्न...
February 06, 2026 02:55 PM
पशुपालक घर बैठे अपने पशुओं उपचार करवाएं, 1962 पशु संजीवनी सेवाओं का ले लाभ...
February 06, 2026 02:41 PM
जिले की सभी लाड़ली लक्ष्मियों को लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करें, जिले के दूरस्थ गांव झांतला में संकल्प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर, अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को दिए निर्देश...
February 06, 2026 02:40 PM
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन आज से प्रारंभ, गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्थापित
February 06, 2026 02:40 PM
संकल्प से समाधान के तहत नीमच में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर कल...
February 06, 2026 02:39 PM
चित्तौड़गढ़ यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले वाहनों पर कसा शिकंजा...
February 06, 2026 02:31 PM
फैक्ट्री परिसर के पास मारपीट, जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे सहित दो युवक घायल...
February 06, 2026 02:20 PM
कंटेनर से करीब 90 किलो डोडाचूरा व दो किलो अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
February 06, 2026 02:03 PM
सैलाना में शादी समारोहों के बीच डीजे का बढ़ता शोर बना परेशानी का कारण, छात्र-मरीज परेशान...
February 06, 2026 01:36 PM
बस स्टैंड का चौड़ीकरण नगरहित में, प्रभावित दुकानदारों को मिलेगी बड़ी दुकान - अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला....
February 06, 2026 12:36 PM
विधायक परिहार ने भाटखेडा में किया सार्वजनिक डोम (कम्युनिटी हॉल) का भूमि पूजन...
February 06, 2026 12:18 PM
बिजली चोरी की सूचना देने वालों को मिलेगा 50 हजार रूपए तक का ईनाम, पारितोषिक की 5 फीसदी राशि अथवा 25 हजार रूपए का होगा तुरंत भुगतान
February 06, 2026 04:30 AM
राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में, 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की सतत कार्रवाई, 900 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी को किया गिरफ्तार....
February 06, 2026 04:23 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 06, 2026 04:08 AM