स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नपा की तैयारियां प्रारंभ - सीएमओ ने स्वास्थ्य अमले की बैठक मैं की कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता गैंग करेगी सिर्फ बड़े नालों की सफाई, कचरा प्वाइंटों से कचरा समय से उठाने के दिए निर्देश...
Updated : February 07, 2026 02:15 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में अच्छी रैंक प्राप्त करने के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर तैयारी अभी से प्रारंभ कर दी गई है! शनिवार 7 फरवरी को नगर पालिका कार्यालय स्थित सीएमओ कक्ष में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने स्वास्थ्य अधिकारी,स्वच्छता निरीक्षको व स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए! समीक्षा बैठक में श्रीमती बामनिया ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि तीनों स्वच्छता गेंग को वार्ड में न लगाकर उनसे बड़े नालों की सफाई करवाई जाए व शहर में निर्धारित कचरा पॉइंट सहित अन्य स्थानों से समय पर कचरा उठाया जावे!साथ ही श्रीमती बामनिया ने शहर के नागरिकों को रीसायकल व थ्री आर पद्धति अपनाने हेतु प्रेरित करने व स्वयं अपने यहां भी उक्त पद्धति को अपनाने, नगर में प्रत्येक संरचना पर गिला व सूखा कचरा पृथक पृथक एकत्रित करने तथा नागरिकों को कचरा वाहन में गीला व सुखा कचरा अलग-अलग डालने हेतु प्रेरित करने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षको व स्वच्छता पर्यवेक्षकों को दिए! श्रीमती बामनिया ने सुचना के बावजूद बैठक में उपस्थित नहीं होने वाले स्वच्छता निरीक्षक व स्वच्छता पर्यवेक्षकों का तीन दिवस का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए! श्रीमती बामनिया ने सफाई अमले की छुट्टी पर प्रतिबंध लगाते हुए आपात स्थिति में सीएमओ से अवकाश स्वीकृत करवाने एवं सफाई कार्य के दौरान ड्रेस कोड में रहने के निर्देश भी दिए! बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक श्री भारत सिंह भारद्वाज, स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री दीपक सरसवाल, श्री सुनील कल्याणी, श्री दीपक गौहर, श्री निर्मल गोडाल,श्री ऋषि कलोसिया,श्री संजय सुल्तान, श्री रणजीत चौहान आदि उपस्थित थे!
और खबरे
सफाई व्यवस्था निरीक्षण के दौरान - सीएमओ श्रीमती बामनिया ने सड़क किनारे बंधे पशुओं को हटवाया,नर्सरी वालों को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की दी चेतावनी....
February 07, 2026 02:17 PM
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नपा की तैयारियां प्रारंभ - सीएमओ ने स्वास्थ्य अमले की बैठक मैं की कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता गैंग करेगी सिर्फ बड़े नालों की सफाई, कचरा प्वाइंटों से कचरा समय से उठाने के दिए निर्देश...
February 07, 2026 02:15 PM
हिंगोरिया बालाजी से नीमच सिटी मठ मार्ग का भूमिपूजन कल, सिटी वासियों को मिलेगी बडी सौगात, मिलेगा वैकल्पिक मार्ग, 297.87 लाख की लागत से होगा 2.55 किमी मार्ग का निर्माण...
February 07, 2026 02:12 PM
साँसद अग्रवाल ने जनसुनवाई में जनता की समस्याओं का किया समाधान, बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...
February 07, 2026 01:41 PM
मरता क्या न करता, आत्मदाह की अनुमति या न्याय? भीलवाड़ा से जयपुर तक महासंग्राम की तैयारी में जुटे प्रताड़ित किसान...
February 07, 2026 01:38 PM
प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य - स्व. नंदू सेठ की स्मृति में धमोतर बस स्टैंड पर बना जनसेवा जल मंदिर...
February 07, 2026 01:32 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत नीमच में विशाल नैत्र रोग जांच एवं मोतियाबिंद जांच शिविर 423 नेत्र रोगी लाभान्वित, कलेक्टर ने शिविर का निरीक्षण कर लिया जायजा....
February 07, 2026 12:30 PM
पिकअप-बाइक की टक्कर में एक घायल, चालक पर मामला दर्ज...
February 07, 2026 11:49 AM
सीबीएन नीमच की कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 111 ग्राम मेफेड्रोन जब्त....
February 07, 2026 03:46 AM
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती,7 जिलों में 35 कार्यों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर नोटिस, निलंबन व ब्लैकलिस्टि के निर्देश, अच्छे कार्यों की सराहना....
February 07, 2026 03:37 AM
लेसन प्लान विद्यार्थियों के साथ पूर्व से साझा करें, परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जबलपुर के छात्र आयुष के सवाल पर दिया जवाब, शासकीय सुभाष स्कूल में हुआ राज्य स्तरीय आयोजन....
February 07, 2026 03:34 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 07, 2026 03:31 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 07, 2026 03:30 AM
नीमच में भारी वाहनों के लिए नो एंट्री जोन घोषित, डीएम ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश....
February 06, 2026 05:42 PM
नीमच के सगराना गोल्डक्रेस्ट प्लांट के पास मारपीट और लूट की वारदात, 7 लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज...
February 06, 2026 04:44 PM
अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहन जब्त...
February 06, 2026 04:38 PM
जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर सख्ती, कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश...
February 06, 2026 04:36 PM
डीकैन में जय भोले पेट्रोलियम का भव्य आगाज, उप-मुख्यमंत्री और संतों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा शुभारंभ...
February 06, 2026 04:07 PM
जिला पंचायत अध्यक्ष पर सत्ता का रौब जमाने का आरोप, सरपंच ने पति को फंसाने का आरोप लगाया, थाने पर बरसीं महिला सरपंच....
February 06, 2026 03:39 PM