सरवानिया में निकाली 71 फिट लंबी चुनरी यात्रा, जय माँ कालिका मित्र मण्डल ने नवरात्र के आठवें दिन किया शस्त्र पूजन व यात्रा का आयोजन....
Updated : September 30, 2025 05:55 PM
बबलु माली
धार्मिक
सरवानिया महाराज :- शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर जय माँ कालिका मित्र मण्डल द्वारा माताजी मंदिर तक विशाल चुनरी यात्रा व शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। यह चुनरी यात्रा जय माँ कालिका मित्र मण्डल द्वारा नीमच सिंगोली रोड स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर से शाम 6 बजे पूजा अर्चना के साथ शुरु हुई। जिसमे माता रानी के सैकड़ों भक्त अपने हाथों में चुनरी लिए माता के जयकारो के साथ नगर के मुख्य मार्ग बस स्टेण्ड, जावी चौराहा, पिपलीचोक, सदरबाजार होते हुए कंठारिया चौक स्थित श्री कालेश्वरी माताजी मंदिर पहुचें। जहा मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और कालेश्वरी माता को 71 फिट लंबी चुनरी अर्पित कर देश-दुनिया व घर की खुशहाली के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कालिका मित्र मण्डल व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने शस्त्र पूजन किया। शस्त्र पूजन एक हिंदू परंपरा है, जिसे दशहरा या विजयादशमी के पावन अवसर पर किया जाता है, जिसमें देवी दुर्गा और मां काली की पूजा के साथ-साथ अस्त्र-शस्त्रों, औजारों, कल-पुर्जों और कलम आदि की पूजा की जाती है। यह शक्ति, साहस और आत्मरक्षा का प्रतीक है, तथा जीवन के हर क्षेत्र में विजय और समृद्धि की कामना का प्रतीक भी है। कालिका मित्र मण्डल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कालेश्वरी माताजी मंदिर पर बेहतरीन गरबे का आयोजन किया गया है जिसकी पूरे नगर में सराहना की जा रही है।
और खबरे
कोटड़ी चारभुजा नाथ मंदिर में सक्रिय बाछड़ा गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 महिलाएं गिरफ्तार, नीमच–भीलवाड़ा क्षेत्र में फैला था नेटवर्क…
March 13, 2026 04:30 PM
केविके पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन....
March 13, 2026 02:26 PM
विधायक परिहार ने किया गांव की बेटी का कन्यादान,निभाया अभिभावक और संवेदनशील जनप्रतिनिधि का धर्म....
March 13, 2026 02:24 PM
रतनगढ़ में बिजली लाइन के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान...
March 13, 2026 02:18 PM
हमारे शिक्षक–हमारे प्रेरणास्त्रोत (नीमच) बुकलेट का विमोचन...
March 13, 2026 02:10 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के एक प्रकरण में 28 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित.....
March 13, 2026 02:08 PM
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कल से, सेमिनार में खिलाड़ियों को दी आधुनिक तकनीक की जानकारी...
March 13, 2026 02:05 PM
नपा ने स्वच्छता में सहयोग देने वाली नारी शक्तियों का किया सम्मान, नारी लीड्स स्वच्छता नेतृत्व के तहत वार्ड क्र. 34 में हुआ कार्यक्रम....
March 13, 2026 02:03 PM
महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया कल नीमच में...
March 13, 2026 02:01 PM
दिल्ली में खटीक समाज के युवक की हत्या के विरोध में नीमच में आक्रोश, दोषियों को फांसी देने की मांग...
March 13, 2026 02:00 PM
देवड़िया में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 32.910 किलो अवैध अफीम बरामद, कपासन तहसील के एक घर पर दबिश, रिकॉर्ड में गड़बड़ी उजागर..
March 13, 2026 01:01 PM
गौ पूजा कर मांगा आशीर्वाद, गौशाला में किया गो पूजन, गुड चुरी और हरी घास खिलाई...
March 13, 2026 12:50 PM
भाजपा दक्षिण मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कल से, जीरन में जुटेंगे दिग्गज..
March 13, 2026 12:23 PM
संगम यूनिवर्सिटी में स्मार्ट हैकथॉन-2026 का आगाज़, 36 घंटे की कोडिंग मैराथन में उभरेंगे स्टार्टअप आइडियाज..
March 13, 2026 12:00 PM
एनडीपीएस एक्ट में वांछित अंतरराज्यीय तीन थानों का ईनामी आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्यवाही...
March 13, 2026 11:58 AM
पीपल की परिक्रमा कर महिलाओं ने की मंगल कामना, बड़ी सरवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दशा माता का पर्व...
March 13, 2026 11:52 AM
पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने सरकार प्रतिबद्ध, जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, मेघनगर बनी विजेता, मंत्री निर्मला भूरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह....
March 13, 2026 11:37 AM
खानखेडी जीरो पॉइंट पर खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जब्त...
March 13, 2026 11:21 AM
महिला सम्मान समारोह में समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान...
March 13, 2026 11:11 AM