FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

संघ शताब्दी वर्ष पर सरवानिया में निकला आरएसएस का विशाल पथ संचलन, सैकड़ो स्वयंसेवक हुए शामिल, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत....

  Updated : October 02, 2025 07:24 AM

बबलु माली

  सामाजिक

सरवानिया महाराज :- शहर में विजयादशमी उत्सव व संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको द्वारा विशाल पथ संचलन निकाला गया। जिसमे 200 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने कदमताल मिलाते हुए विशाल पथ संचलन में भाग लिया। इस संचलन में नन्हे व वरिष्ठ गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने सभी को आकर्षित किया। इस दौरान नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहै थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहे। पथ संचलन प्रातः 8 : 10 बजे पंचमुखी बालाजी मंदिर के समीप स्थित मैदान से ध्वज प्रणाम व संघ प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुआ। जो बस स्टैंड, मिडिल स्कूल, जावी चौराहा, पिपलीचोक, दरवाजा, सदर बाजार, हरियभेरू चोक, शिवनगर, गाड़ी लोहार बस्ती होते हुए पुनः पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन की शुरुवात मुख्य वक्ता व विभाग पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संयोजक यशवंत जी यादव, जावद खंड संघचालक माननीय घनश्याम जी शर्मा व खंड कार्यवाह विजय सिंह राणावत द्वारा भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व शस्त्र पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता यशवंत जी यादव द्वारा विजयदशमी उत्सव, संघ के शताब्दी वर्ष व पंच परिवर्तन का वर्णन अपने बौद्धिक में किया गया। श्री यादव ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आज से 100 वर्ष पूर्व पूज्य डॉ. हेडगेवार द्वारा प्रारम्भ संगठन आज विराट बट वृक्ष के रूप में पूरे देश में लगभग 83 हजार शाखाओं के माध्यम से गांव- गांव तक फैला हुआ है. शाखा के माध्यम से स्वयंसेवकों के अंदर संस्कार, देशभक्ति, अनुशासन, भारत प्रथम की भावना उत्पन्न की जाती है जिसका परिणाम है कि आज देश में बाढ़, तूफान या आपदा आये तो स्वयंसेवक सबसे पहले सहयोग हेतु पहुंचता है. उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष में संघ मजबूती के साथ परिवार व समाज को भी मजबूती देने के लिए पांच परिवर्तन का मंत्र लेकर काम कर रहा है। इनमें स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संवर्धन और नागरिक कर्तव्य हैं। पंच परिवर्तन कार्यक्रम को सुचारू रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। स्व के बोध से नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे। नागरिक कर्तव्य बोध अर्थात कानून की पालना से राष्ट्र समृद्ध व उन्नत होगा। सामाजिक समरसता व सद्भाव से ऊंच-नीच जाति भेद समाप्त होंगे। पर्यावरण से सृष्टि का संरक्षण होगा तथा कुटुम्ब प्रबोधन से परिवार बचेंगे और बच्चों में संस्कार बढ़ेंगे। समाज में बढ़ते एकल परिवार के चलन को रोक कर भारत की प्राचीन परिवार परंपरा को बढ़ावा देने की आज महती आवश्यकता है। भारत में हाल ही के समय में देश की संस्कृति की रक्षा करना, एक सबसे महत्वपूर्ण विषय के रूप में उभरा है। सम्भावना से युक्त व्यक्ति हार में भी जीत देखता है तथा सदा संघर्षरत रहता है। अतः पंच परिवर्तन उभरते भारत की चुनौतियों का समाधान करने में समर्थ है। इस पूरे संचलन के दौरान चोकी प्रभारी श्याम कुमावत पूरे दलबल के साथ मुस्तैद रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा..

March 15, 2026 01:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 15, 2026 01:50 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 15, 2026 01:47 AM

डीकेन में आज गूंजेगा सामाजिक समरसता का मंत्र, समरस समाज से ही राष्ट्र का उत्थान....

March 15, 2026 12:32 AM

नीमच जिले के बघाना क्षेत्र दादी धाम में रंग-रंगीला फाग महोत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु...

March 14, 2026 04:54 PM

मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..

March 14, 2026 04:51 PM

पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....

March 14, 2026 04:42 PM

वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...

March 14, 2026 04:12 PM

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...

March 14, 2026 04:05 PM

राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, झरनेश्वर महादेव परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान….

March 14, 2026 04:00 PM

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा आस्था का मार्ग, चीताखेड़ा में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा....

March 14, 2026 03:14 PM

मनासा विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, साढ़े ग्यारह हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा....

March 14, 2026 02:44 PM

गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...

March 14, 2026 02:36 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..

March 14, 2026 02:33 PM

स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 14, 2026 02:32 PM

भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...

March 14, 2026 02:29 PM

एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....

March 14, 2026 02:26 PM

गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..

March 14, 2026 02:24 PM

नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….

March 14, 2026 02:22 PM