FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पूर्व सरपंच तुलसीराम पाटीदार (बाबूजी)का निधन, पंचतत्व में विलीन....

  Updated : October 10, 2025 09:46 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  शोक-समाचार

चीताखेड़ा :- क्षेत्र के प्रतिष्ठित गणमान्यजनों में अपना वजूद कायम रखने एवं राजनीतिक व सामाजिक और धार्मिक विचारों के व्यक्तित्व के धनी तथा साढ़े 17 सालों से ग्राम पंचायत कराड़िया महाराज पंचायत में बेहतरीन विकासशील बेबाकी से सरपंची कार्यकाल पूरा करने वाले पाटीदार समाज में वरिष्ठ एवं बाबूजी के नाम से विख्यात पूर्व सरपंच तुलसीराम पाटीदार का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निवास स्थान से चकडोर के रूप में अंतिम शवयात्रा निकाली गई। अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा हजारों लोगों का सैलाब। कराड़िया महाराज में पाटीदार समाज के वरिष्ठ भंवरलाल पाटीदार के छोटे भाई एवं प्रभुलाल, रमेश चंद्र, शांतीलाल पाटीदार के बड़े भ्राता एवं दिनेश, पप्पू लाल पाटीदार के पुज्य पिताजी तथा विजय,विनय पाटीदार के पुज्य दादाजी तुलसीराम पाटीदार का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पूर्व सरपंच तुलसीराम पाटीदार हंसमुख, मिलनसार,मृदुभाषी,सोम्य,परोपकारी, सामाजिक विचारों के कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण बाहेती, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने कांग्रेस पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर सम्मानित किया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके जाने से घर परिवार व मित्रगणों में गम का माहौल छा गया। वे अपनी बेबाकी के लिए प्रसिद्ध थे। तुलसीराम पाटीदार हमेशा गरीबों एवं जरुरतमंदों की सहायता हेतु तत्पर रहते थे। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे तुलसीराम पाटीदार ने सन् 1989 से 1994 तक तथा 2000 से 2005 , और 2015 से 2022 तक कराड़िया महाराज ग्राम पंचायत में कुल साढ़े 17 सालों तक गांव में विकास की गंगा बहाकर मूलभुत जनसमस्याओं का समाधान किया है। यहां के डेढ़ हजार वर्ष पुराना अति प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मंदिर पहुंच मार्ग पर सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य करवाया तुलसीराम पाटीदार वैसे राजनीतिक विचारधारा कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते थे है।अंतिम शवयात्रा में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य, नागरिकों, समाजजनों, रिश्तेदारों एवं इष्टमित्रों ने भाग लेकर उनको अंतिम विदाई दी। मुक्तिधाम पर आयोजित शोक सभा में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान प्रांतीय पाटीदार समाज अध्यक्ष दिन दयाल पाटीदार, रतलाम जिले के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिराम शाह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक, नीमच ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलवंत पाटीदार, मंडी पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व सरपंच मोहनसिंह तोमर, अशोक जैन सचिव, युगल किशोर टेलर, शांतीलाल राजोरा, मनसुख जैन, सरपंच चंद्र शेखर पाटीदार सहित उपस्थित हजारों महानुभावों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रेल यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा एक ही एप पर मिलेंगी टिकट, भोजन और लाइव स्टेटस जैसी सभी सुविधाएं....

January 22, 2026 03:58 PM

एमडीएमए पाउडर की जब्ती में फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये के ईनाम घोषित...

January 22, 2026 03:19 PM

धार्मिक नगरी की पहचान बना इंदिरा नगर, शहर में श्रीराम भक्ति का ऐसा दृश्य शायद ही कभी देखा हो, भगवामय हुआ सम्पूर्ण इन्दिरा नगर, मौका था श्रीरामलला प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का...

January 22, 2026 03:13 PM

घसुंडी बामनी–चेनपुरा खदान में चौपाल से शुरू हुआ चलो पंचायत, यूथ कांग्रेस ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा, गांधी भवन नीमच में बैठक के बाद गांव-गांव पहुंचकर सुनीं जनसमस्याएं, विनोद पटेल बोले- वादा खिलाफी पर युवाओं को करना होगा संघर्ष....

January 22, 2026 02:32 PM

स्वयं सहायता समूहों को अनुबंध नवीनीकरण के नाम से किया जा रहा परेशान, समूह की महिलाओ पर अतिरिक्त आर्थिक भार...

January 22, 2026 02:21 PM

जाट के नजदीक ग्रामीणों को तेंदूए के दिखाई देने से बना दहशत का माहौल, सूचना मिलते ही दौड़े वन विभाग के अधिकारी मचा हड़कंप,देर रात किया तेंदुए का सफल रेस्क्यू पहुंचाया इंदौर चिड़ियाघर....

January 22, 2026 02:17 PM

राजस्‍व एवं न.पा.की टीम ने रावणरूण्‍डी से हटाया अतिक्रमण, एक लाख रूपये मूल्‍य की 0.010 हेक्‍टेयर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्‍त....

January 22, 2026 01:34 PM

पशुपालन को बढ़ावा देने क्षीर धारा ग्रामों में जागरूकता शिविर...

January 22, 2026 01:34 PM

दिनदहाड़े लूट की गुत्थी सुलझी, चीताखेड़ा में महिला की काल्पनिक कहानी का पुलिस ने किया पर्दाफाश...

January 22, 2026 12:15 PM

बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त...

January 22, 2026 12:02 PM

बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम व बाल अधिकारों के प्रचार-प्रसार हेतु जन साहस संस्था का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध व बाल संरक्षण विषयों पर दी गई जानकारी....

January 22, 2026 11:43 AM

श्री कृष्ण ने सुदामा को लोकों की खुशियों देकर सच्ची मित्रता निभाई थी - पंकज कृष्ण महाराज, आरती के साथ कथा की हुई पूर्णाहुति....

January 22, 2026 11:22 AM

सीतामऊ में 29 से 31 जनवरी तक तीन दिवसीय द्वितीय साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन, महोत्सव में नेचर सेंसस का होगा विमोचन, प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने दी पत्रकारों को विस्तृत जानकारी...

January 22, 2026 09:48 AM

आईवीएफ तमिलनाडु द्वारा चेन्नई में सांसद अग्रवाल के साथ संवाद कार्यक्रम, कार्यक्रम में तमिलनाडु से सीधी रेल सेवा की मांग रखी....

January 22, 2026 07:46 AM

सद्भावना सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कमला चौधरी द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलमंडी की छात्राओं के लिए 20 सेट टेबल-स्टुल प्रदान किए....

January 22, 2026 07:35 AM

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, 7 जिलों में औचक निरीक्षण, खराब कार्यों पर कार्यवाही, तीन ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट एवं एक कंसलटेंट पर कार्यवाही के निर्देश...

January 22, 2026 02:54 AM

ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-II के अंतर्गत हुई कार्यवाही, दुर्लभ प्रजाति के 4 नग कछुओं के साथ आरोपी अर्पित झालानी गिरफ्तार....

January 22, 2026 02:47 AM

सूरजमुखी की खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित....

January 22, 2026 02:40 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 22, 2026 02:36 AM