FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सांदीपनि विद्यालयों में आकांक्षी नामांकन की पूर्ति सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों से हो, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश....

  Updated : November 27, 2025 05:41 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

प्रदेश में नवीन भवनों में संचालित सांदीपनि विद्यालय में मॉडल अनुसार आकांक्षी नामांकन एवं वर्तमान नामांकन की रिक्तियों के आधार पर उनके आस-पास के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों का प्रवेश कराये जाने के लिये जिला शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यों को निर्देश दिये गये हैं। निर्देश में कहा गया है कि चयनित किये गये शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की सूची में से सामान्यत: प्राथमिक विद्यालयों को अधिकतम 2 किलोमीटर दूरी तक लिया जाये। कम नामांकन वाले विद्यालयों से शत-प्रतिशत प्रवेश सांदीपनि विद्यालयों में कराया जाए। निर्देशों में कहा गया है कि जिन निकटस्त शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का प्रवेश शत-प्रतिशत सांदीपनि विद्यालयों में हो जायेगा, उन विद्यालयों को शिफ्ट करने का अनुरोध पोर्टल 3.0 पर अवश्य किया जाए। निर्देश में यह भी कहा गया है कि सांदीपनि विद्यालयों में प्रवेश के बाद शून्य नामांकन वाले विद्यालयों के शिक्षक यदि सांदीपनि विद्यालयों में अध्यापन के लिये सहमत होंगे, उन्हें वहीं रखा जायेगा। इसके बाद यदि कोई शिक्षक अन्यत्र जाना चाहते हैं, तो उन्हें कॉउंसलिंग से अन्य रिक्त पद वाले सरकारी विद्यालय में जाने का अवसर दिया जायेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है।

हमारे शिक्षक ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति - स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक एवं अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति ई-अटेंडेंस के माध्यम से नियमित कराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इस व्यवस्था की मॉनिटरिंग राज्य स्तर पर विभाग द्वारा समीक्षा के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग से विद्यालयों में पठन-पाठन की प्रक्रिया में शिक्षकों के द्वारा डिजिटल डिवाइस जैसे- कम्प्यूटर, इंटरएक्टिव पेनल तथा टेबलेट का उपयोग किया जा रहा है। प्रदेश में शिक्षकों की उपस्थिति को सटीक और सुगम तरीके से दर्ज करने के उद्देश्य से 'हमारे शिक्षक ऐप' विकसित किया गया है। यह ऐप शिक्षकों की उपस्थिति की प्रक्रिया को ऑटोमेटेड, सुरक्षित और रियल टाइम बनाता है। शिक्षक अपने मोबाइल अथवा टेबलेट के माध्यम से ऐप में लॉगइन करके अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। ऐप स्वत: लोकेशन, दिनांक, समय और फेस की पहचान को रिकॉर्ड करता है। इससे उपस्थिति वेरीफाइड हो जाती है। इसके अलावा लीव मैनेजमेंट शिक्षक ऐप के माध्यम से अवकाश के लिये आवेदन किया जा सकता है। संबंधित लीव का रिकॉर्ड ऑनलाइन रूप से संधारित होगा। शिक्षक सेवा संबंधी लंबित प्रकरण और समस्या को इस ऐप पर दर्ज कर सकते हैं। प्रशिक्षक संबंधी सूचना एवं प्रशिक्षण में उपस्थिति की जानकारी इसमें दर्ज की जा सकती है। यह ऐप शिक्षक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के मकसद से तैयार किया गया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कुत्ते के विवाद के कारण एक-दूसरे के साथ मारपीट करने वाले दोनो पक्षों के 05 आरोपियों को कारावास की सजा...

November 27, 2025 06:14 AM

सांदीपनि विद्यालयों में आकांक्षी नामांकन की पूर्ति सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों से हो, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश....

November 27, 2025 05:41 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 27, 2025 05:32 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 27, 2025 05:31 AM

कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ : दो माह के भंडार में रिकॉर्ड, अब तक 40 करोड़ दान राशि की गणना....

November 26, 2025 04:48 PM

बिहार चुनाव की जीत पर दिल्ली में आयोजित धन्यवाद बैठक में शामिल हुये सांसद अग्रवाल..

November 26, 2025 03:38 PM

लोहे के पलंग की फर्जी बिल्टी की आड में ट्रक कन्टेनर में ले जाई जा रही 20 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी ब्रांडेड शराब पकडी गई....

November 26, 2025 01:40 PM

उपनगर पुर में माली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 फरवरी को होगा आयोजित....

November 26, 2025 01:09 PM

ब्यावर में होने वाले विशाल निरंकारी संत समागम में चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से सैकड़ो श्रद्धालु भाग लेंगे...

November 26, 2025 01:02 PM

महात्मा फूले की 135वीं पुण्यतिथि गुरूवार को, पुष्प अर्पित कर देंगे श्रद्धांजलि...

November 26, 2025 12:13 PM

विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में विधायक श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश.…

November 26, 2025 12:11 PM

नीमच में कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कर संविधान के मूल्यों की शपथ ली...

November 26, 2025 11:32 AM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने शतप्रतिशत इम्‍यूरेशन फार्म डिजिटाईज्‍ड कार्य पूर्ण करने पर जिले के 50 बी.एल.ओ. का सम्‍मान किया, बीस महिला बीएलओं भी सम्‍मानित किया....

November 26, 2025 11:03 AM

सरवानिया पुलिस को गुम इंसान दस्तयाब करने में मिली सफलता....

November 26, 2025 10:24 AM

मध्यप्रदेश ने एसआईआर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंचा, समन्वित प्रयास और सतत संवाद से पुनरीक्षण कार्य में आई उल्लेखनीय तेजी....

November 26, 2025 12:53 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 26, 2025 12:46 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 26, 2025 12:43 AM

सांवलिया सेठ: दान पात्र राशि की गणना का चौथा चरण पूरा, अब तक 36 करोड़ निकले, सांवलिया सेठ के दान पात्र में चढ़ावा राशि की चार चरणों में गणना मंगलवार शाम तक पूरी हो गई. अगला चरण अगले बुधवार को होगा....

November 25, 2025 05:22 PM

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर शिखर पर फहराई धर्म ध्वजा...

November 25, 2025 03:58 PM