FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कुत्ते के विवाद के कारण एक-दूसरे के साथ मारपीट करने वाले दोनो पक्षों के 05 आरोपियों को कारावास की सजा...

  Updated : November 27, 2025 06:14 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच। श्रीमती् अंकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, नीमच द्वारा पालतु कुत्ते के भौकने व उसके काटने की बात को लेकर एक-दूसरे के के साथ मारपीट कर गंभीर चोट पँहुचाने वाले एक पक्ष के एक महिला सहित 03 कुल आरोपीगण (01) जावेद पिता जमाल खां पठान, उम्र-21 वर्ष, (02) जाकिर पिता जमाल खां पठान, उम्र-18 वर्ष व (03) सलमा पति जमाल खां पठान, उम्र-40 वर्ष, तीनो निवासी-एकता कॉलोनी, नीमच को व धारा 325/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 कें 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास व 3000-3000रू. अर्थदण्ड एवं धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 कें 06-06 माह के सश्रम कारावास व 1000-1000रू अर्थदण्ड से दण्डित किया तथा मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के 02 आरोपीगण (01) कमल पिता छोटेलाल ग्वाला, उम्र-35 वर्ष व (02) पूनमचंद उर्फ लाल पिता छोटेलाल ग्वाला, उम्र-25 वर्ष, दोनो निवासी स्कीम नंबर 9, नीमच को धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 कें 06-06 माह के सश्रम कारावास एवं कुल 3000-3000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 08 वर्ष पूर्व दिनांक 29.05.2017 को शाम के लगभग 06 स्कीम नम्बर 09, नीमच की हैं। एक पक्ष के फरियादी जावेद द्वारा थाना नीमच केंट में रिपोर्ट लिखाई एक दिन पहले एक पापड़ बेचने वाले के लड़के को उसके सामने कमल ग्वाला के कुत्ते ने काट खाया था, जिस पर उस लड़के उसको उसके पिता को फोन लगाने के लिए कहा था, इतने में कमल ग्वाला वहां आया फोन लगाने की बात को विवाद करने लगा, जिस कारण वह अपने घर चला गया था। इसी बात को लेकर अगले दिने आरोपीगण ने उसके, उसकी माता सलमा व भाई जाकिर के साथ लकड़ी व लात-घूंसों से मारपीट कर चोटे पँहुचाई थी। दूसरे पक्ष के फरियादी कमल ग्वाला द्वारा थाना नीमच केंट में रिपोर्ट लेख कराई की एक दिन पूर्व उसकी आरोपीगण से कुत्ते के भौकने की बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसको उन्होंने आपस में सुलझा लिया था, किन्तु इसी विवाद के कारण अगले दिन आरोपीगण फरसा व लकड़िया लेकर आये व उसके व उसके भाई पूनमचंद के साथ मारपीट की जिससे दोनो को चोटे आई व कमल के हाथ में फ्रैक्चर होकर उसको गंभीर चोटे आई थी। दोनो पक्षकारों द्वारा एक-दूसरे के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस द्वारा दोनो पक्षकारों के आहतगण का मेडिकल कराया गया और आवश्यक विवेचना उपरांत अभियोग-पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में दोनो पक्ष फरियादीगण व आहतगण सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे दोनो पक्षों के आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा दोनो पक्ष के आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया एवं अर्थदण्ड की सम्पूर्ण राशि को प्रतिकर के रूप में बराबर दोनो पक्ष के आहतगण को प्रदान किये जाने का आदेश भी प्रदान किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओं श्री विपिन मण्डलोई द्वारा की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कुत्ते के विवाद के कारण एक-दूसरे के साथ मारपीट करने वाले दोनो पक्षों के 05 आरोपियों को कारावास की सजा...

November 27, 2025 06:14 AM

सांदीपनि विद्यालयों में आकांक्षी नामांकन की पूर्ति सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों से हो, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश....

November 27, 2025 05:41 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 27, 2025 05:32 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 27, 2025 05:31 AM

कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ : दो माह के भंडार में रिकॉर्ड, अब तक 40 करोड़ दान राशि की गणना....

November 26, 2025 04:48 PM

बिहार चुनाव की जीत पर दिल्ली में आयोजित धन्यवाद बैठक में शामिल हुये सांसद अग्रवाल..

November 26, 2025 03:38 PM

लोहे के पलंग की फर्जी बिल्टी की आड में ट्रक कन्टेनर में ले जाई जा रही 20 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी ब्रांडेड शराब पकडी गई....

November 26, 2025 01:40 PM

उपनगर पुर में माली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 फरवरी को होगा आयोजित....

November 26, 2025 01:09 PM

ब्यावर में होने वाले विशाल निरंकारी संत समागम में चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से सैकड़ो श्रद्धालु भाग लेंगे...

November 26, 2025 01:02 PM

महात्मा फूले की 135वीं पुण्यतिथि गुरूवार को, पुष्प अर्पित कर देंगे श्रद्धांजलि...

November 26, 2025 12:13 PM

विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में विधायक श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश.…

November 26, 2025 12:11 PM

नीमच में कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कर संविधान के मूल्यों की शपथ ली...

November 26, 2025 11:32 AM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने शतप्रतिशत इम्‍यूरेशन फार्म डिजिटाईज्‍ड कार्य पूर्ण करने पर जिले के 50 बी.एल.ओ. का सम्‍मान किया, बीस महिला बीएलओं भी सम्‍मानित किया....

November 26, 2025 11:03 AM

सरवानिया पुलिस को गुम इंसान दस्तयाब करने में मिली सफलता....

November 26, 2025 10:24 AM

मध्यप्रदेश ने एसआईआर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंचा, समन्वित प्रयास और सतत संवाद से पुनरीक्षण कार्य में आई उल्लेखनीय तेजी....

November 26, 2025 12:53 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

November 26, 2025 12:46 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

November 26, 2025 12:43 AM

सांवलिया सेठ: दान पात्र राशि की गणना का चौथा चरण पूरा, अब तक 36 करोड़ निकले, सांवलिया सेठ के दान पात्र में चढ़ावा राशि की चार चरणों में गणना मंगलवार शाम तक पूरी हो गई. अगला चरण अगले बुधवार को होगा....

November 25, 2025 05:22 PM

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर शिखर पर फहराई धर्म ध्वजा...

November 25, 2025 03:58 PM