विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने उठाया मुद्दा, नगरीय प्रशासन विभाग ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए 7 परिषदों को फंड पर सहमति दिखाई, सीएम राइज (सांदीपनी) स्कूल को दो शिफ्ट में संचालित करने की जरूरत पर दिया जोर, नगर परिषदों को मिलेंगे 1-1 करोड़....
Updated : December 08, 2025 01:38 PM
बबलु माली
राजनीति
जावद। मध्यप्रदेश विधानसभा में तृतीय अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा के दौरान जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने अपने क्षेत्र से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों को बेहद मजबूती के साथ सदन में रखा। उन्होंने कहा कि यह अनुपूरक बजट आवास, लाड़ली बहना, सिंचाई, पंचायत, उद्योग व शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संतुलित प्रावधानों के साथ ग्रामीण और शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम है। इसी क्रम में उन्होंने जावद की नगर परिषदों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और सीएम राइज स्कूल को दो शिफ्ट में संचालित करने की मांग सदन में प्रमुखता से रखी।
जावद की सातों नगर परिषदों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1–1 करोड़ - सखलेचा ने बताया कि नगर परिषदों के बिजली खर्च को कम करने एवं भविष्य में स्वयं ऊर्जा उत्पादन की दिशा में कार्य करने के लिए नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जावद क्षेत्र की सभी सात नगर परिषदों को एक–एक करोड़ रुपये दिए जाने पर सहमति बनी है।
उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल निकायों को बिजली व्यय से राहत देगी बल्कि आने वाले वर्षों में शहरी विकास गति भी तेज करेगी।यदि निकाय अपने स्तर पर ऊर्जा उत्पादन कर सकेंगे तो विकास कार्यों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा, आर्थिक मजबूती बढ़ेगी, सखलेचा ने सदन में कहा।.सीएम राइज (सांदीपनी) स्कूल दो शिफ्ट में चलाने की मांग। शिक्षा व्यवस्था को विकास का आधार बताते हुए सखलेचा ने कहा कि उनकी विधानसभा में स्थापित सीएम राइज स्कूलों को शुरुआत के कुछ महीनों में ही आईएसओ सर्टिफिकेशन तक मिला, जो सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता का प्रमाण है।
बढ़ती छात्रसंख्या और मांग को देखते हुए उन्होंने सदन में विद्यालय को दो शिफ्ट में संचालित करने की मांग रखी, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा का अवसर मिल सके।
उन्होंने कहा - उद्देश्य यह है कि गांव और गरीब का बच्चा भी उसी स्तर पर शिक्षा पाए, जिसकी व्यवस्था निजी संस्थानों में होती है। कैलाश विजयवर्गीय ने की सखलेचा की शिक्षा पहल की खुली तारीफ संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में सखलेचा लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। अच्छे नंबर से पास होने वाले विद्यार्थियों को कंप्यूटर देने से लेकर AI शिक्षा और विदेश अध्ययन तक उनके प्रयास प्रेरणादायी हैं।” विधानसभा में अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा में जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने स्पष्ट किया कि ऊर्जा आत्मनिर्भर नगर परिषद व दो शिफ्ट का सीएम राइज स्कूल आने वाले समय में क्षेत्र को शिक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर मजबूत आधार देंगे। सदन में उठाए गए दोनों प्रस्ताव जावद क्षेत्र की भविष्य की दिशा निर्धारित करने वाले माने जा रहे हैं।
और खबरे
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 26, 2026 12:37 AM
भीलवाड़ा में गौमाता के नाम पर कामधेनु सर्किल विकसित करने की मांग, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन...
February 25, 2026 04:26 PM
पांच हजार, दस हजार, बीस हजार नहीं, पूरे अस्सी हजार से अधिक सफ़ल आपरेशन, वरिष्ठ नैत्र चिकित्सक डॉ सुरेश भदादा को लार्जर देन लाइफ कार्यों के लिए भेंट किया गया, लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड - समाज सेवा रत्न सम्मान....
February 25, 2026 04:25 PM
मादक पदार्थ तस्करी में 6 साल से फरार 5 हजार का नीमच जिले का ईनामी बदमाश गिरफ्तार...
February 25, 2026 04:02 PM
नपा की पीआईसी बैठक में 271 करोड़ से अधिक का बजट सर्वसहमति से पारित, बजट में पारित राशि से लगेंगे शहर को विकास के नए पंख - श्रीमती चोपड़ा....
February 25, 2026 02:01 PM
ग्राम झांतला के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में जुड़ा नया अध्याय, 26 फरवरी को श्री लादू लाल जैन, झांतला लेंगे दीक्षा, श्री जैन की गोद भराई व भव्य बिंदोली निकाली गई....
February 25, 2026 01:54 PM
बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने, सिटी नाला सौन्दर्यीकरण एवं बघाना हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण शीघ्र कराने को लेकर विधानसभा में गरजे विधायक परिहार...
February 25, 2026 01:47 PM
करंट लगने से हुई मृत्यु के मामले में जिला कलेक्टर से आर्थिक सहायता की गुहार..
February 25, 2026 01:43 PM
पुलिस थाना भदेसर द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र में कार्यवाही, मादक पदार्थ की तस्करी में करीब 21 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार..
February 25, 2026 01:41 PM
चोरी का माल खरीदने वाले सुनार से खुर्द बुर्द माल (चांदी की सिल्ली व सोने का टुकड़ा) बरामद....
February 25, 2026 01:40 PM
11 टन से अधिक लाल खैर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार..
February 25, 2026 01:37 PM
जर्जर विद्युत पोल गिरने से महिला गंभीर घायल, विद्युत विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग...
February 25, 2026 01:26 PM
स्कूल प्रवेश के लिए नई आयु सीमा घोषित, कक्षा-1 में एडमिशन के लिए अब 6 साल की उम्र अनिवार्य...
February 25, 2026 12:58 PM
द्वितीय फाग महोत्सव के अंतर्गत, ग्वालटोली में श्री श्याम संकीर्तन संपन्न, भजनों पर खूब नाचे भक्त….
February 25, 2026 12:57 PM
मादक पदार्थ तस्करी में 6 साल से फरार 5 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस की कार्यवाही....
February 25, 2026 12:52 PM
श्री बड़े बालाजी मंदिर में किंजल पाराशर के भजनों के साथ पंचम फाग महोत्सव 27 को...
February 25, 2026 12:45 PM
त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए-जिला कलक्टर, आगामी त्योहारों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित...
February 25, 2026 12:02 PM
कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में राहत देने 20485 करोड़ का बजट प्रावधान, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के लिए 343 करोड़ की राशि....
February 25, 2026 11:47 AM
लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए नियमित विभागीय लेखा प्रशिक्षण का आयोजन....
February 25, 2026 11:44 AM