FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राशन सामग्री की कालाबाजारी करने वाले 05 आरोपीगण को 04-04 वर्ष का सश्रम कारावास...

  Updated : December 18, 2025 09:47 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच। श्रीमान् राकेश कुमार शर्मा, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, नीमच द्वारा राशन की खाद्य सामग्री का परिवहन कर उसको शासकिय उचित मूल्य की दूकान पर नहीं पँहुचाकर उसकी कालाबाजारी करने वाले 05 आरोपीगण (1) जसवंतसिंह पिता मानसिंह चौहान, उम्र-43 वर्ष, निवासी-ग्राम जमुनियारावजी, थाना मनासा, जिला नीमच, (2) सद्दाम मेव पिता उस्मान मेव, उम्र-26 वर्ष, निवासी-जोशी मोहल्ला, मल्हारगढ़, जिला मंदसौर, (3) आसिफ मेव पिता एहमद हुसैन मेव, उम्र-33 वर्ष, निवासी-पुराना बाजार, मल्हारगढ़, जिला मंदसौर, (4) लोकेश उर्फ सोनू पिता कैलाश तिवारी, उम्र-26 वर्ष, निवासी-शांतिनगर, नीमच सिटी, जिला नीमच एवं (5) मेहरबानसिंह पिता पीरूसिंह परमार, उम्र-51 वर्ष, निवासी-ग्राम बेरागढ़, थाना देवास, जिला देवास को धारा 407/120बी भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 04-04 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000-5000रू. अर्थदण्ड से एवं धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अंतर्गत 02-02 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000-5000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।  प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री विवेक सोमानी द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन-पत्र एवं सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 31.01.2022 को ग्राम मांगरोल व बोरदियाकलां स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जितेन्द्र नागर, डीपीएनयू दीपक महेश्वरी एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी आर. एन. दिवाकर की संयुक्त टीम जाँच करने पँहुची,। जहा पर जाँच किये जाने पर राशन सामग्री 190 क्विंटल 86 किलोग्राम गेहूं, 11 किलोग्राम शक्कर एवं 706 किलोग्राम नमक जो कि विनायक रोड़ लाईन्स, देवास के ट्रक क्रमांक एम.पी. 09 एच.जी. 0305 से दिनांक 25.01.2022 को उपरोक्त दुकानों के लिये भर कर भेजा गया था वह वहां पर नहीं पँहुचा हैं। जाँच टीम द्वारा वेयर हाउस नागरिक आपूर्ति प्रदाय केन्द्र पर पहुंचकर भी जाँच की गयी, जिसके अनुसार उक्त खाद्य सामग्री को ट्रक के चालकगण आसिफ व सद्दाम को विनायक रोड़ लाईन्स के कमिशन ऐजेन्ट आरोपीगण जसवंतसिंह एवं लोकेश के माध्यम से भिजवायी गई थी, किन्तु खाद्य सामग्री उक्त राशन दुकानों पर नहीं पहुंचायी गयी। जाँच में दोषी पाये जाने पर आरोपीगण के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई। विवेचना में यह पाया गया कि श्री विनायक रोड़ लाईन्स, देवास का प्रोपराईटर मेहरबानसिंह परमार एवं दोनो कमीशन ऐजेन्ट जसवंत चौहान व लोकेश तिवारी तथा दोनो चालक सद्दाम खां व आसिफ मेव के द्वारा शासकिय उचित मूल्य की दुकान पर भेजी जाने वाली खाद्य सामग्री का परिवहन किये जाने के दौरान उसकी अफरा-तफरी कर कालाबाजारी कर दी गई तथा उसको दुकानों पर नहीं पँहुचाया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण को गिरफ्तार किया जाकर आवश्यक अनुसंधान के उपरांत अभियोग-पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्र्रस्तुत किया गया। विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में जाँच दल एवं विवेचक सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराया जाकर आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा यह पाते हुवे कि आरोपीगण द्वारा आम लोगों के वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री का बेईमानीपूर्ण रूप से दुर्विनियोग किया गया हैं, जिससे की वह खाद्य सामग्री आमजन एवं गरीब लोगों को प्राप्त नहीं हो सकी हैं, इसलिये आरोपीगण को उपरोक्तानुसार कठोर दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओं विवेक सोमानी द्वारा की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

प्रेक्टिकल में सीखी बच्चों ने टमाटर सॉस बनाने की बारीकियां - बी.एल. डांगी...

December 18, 2025 02:15 PM

सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ दो दिवसीय भवन लोकार्पण, रंगमंचीय कार्यक्रम एवं शारीरिक प्राकृट्य उत्सव सम्पन्न...

December 18, 2025 01:29 PM

मेहता ने देवदा स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर बांटकर मनाया बेटी प्रियांशी का जन्मदिन, 160 विद्यार्थियों व 35 विधवाओं को ऊनी वस्त्र, बच्चों को खिलाई मिठाई...

December 18, 2025 12:59 PM

जिले के समग्र विकास के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे है, प्रदेश में कुपोषण निवारण के लिए अच्‍छे नवाचार किए जा रहे है, प्रभारी मंत्री द्वारा नीमच में 50 बच्‍चों को न्‍यूट्री बास्‍केट वितरित....

December 18, 2025 12:49 PM

प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने जैविक हाट बाजार की सराहना की, प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने किया जैविक हाट बाजार एवं प्रदर्शनी का अवलोकन.…

December 18, 2025 12:48 PM

नवनियुक्त सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ का कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत, कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने मुंह मीठा करवाकर दी बधाई….

December 18, 2025 12:41 PM

थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पुलिस द्वारा अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

December 18, 2025 12:20 PM

24 घण्टे के भीतर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गये मश्रुका को जप्त करने में आलोट पुलिस को मिली सफलता....

December 18, 2025 12:17 PM

यातायात सुरक्षा की दिशा में सख्त कदम, नाबालिक वाहन चालकों व रॉन्ग पार्किंग पर रतलाम यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

December 18, 2025 12:15 PM

बेहतर कार्य करने वाली बैंकों का भारत पर्व पर होगा सम्मान, सभी बैंक अपने-अपने लक्ष्यों की मासिक समीक्षा करें, फसल बीमा शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु रिव्यू मैकेनिज्म बनाने के निर्देश, जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न...

December 18, 2025 12:04 PM

नीमच जिले ने दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता सम्पन्, मेडिकल कॉलेज, नगरीय विकास, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की उल्लेखनीय उपलब्धियां, दो वर्षो की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन....

December 18, 2025 12:01 PM

प्रभारी मंत्री निर्मला भुरिया को दिया ज्ञापन, आंगनवाड़ी रसोईयाके मानदेय बढ़ाने का किया आग्रह...

December 18, 2025 10:44 AM

राज्यपाल स्मार्ट विलेज पायरी में किसानों का जांचा स्वास्थ्य

December 18, 2025 10:26 AM

राशन सामग्री की कालाबाजारी करने वाले 05 आरोपीगण को 04-04 वर्ष का सश्रम कारावास...

December 18, 2025 09:47 AM

कृषि उपज मंडी बघाना से ट्रेक्टर-ट्राली चोरी करने वाले आरोपियों को 36 घंटे में किया गिरफ्तार, चोरी गया 10 लाख रूपयें का मश्रुका बरामद, बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता....

December 18, 2025 09:35 AM

सीबीएन ने 12.0055 किलोग्राम अवैध मैफेड्रोन के साथ स्विफ्ट कार की जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार..

December 18, 2025 06:02 AM

भावांतर योजना में कृषकों को सरसों और मूंगफली का भी लाभ दिया जायेगा, मौसम आधारित बीमा योजना शीघ्र होगी लागू, किसानों को उर्वरक की होम डिलेवरी का भी प्रयास...

December 18, 2025 03:22 AM

रात्रि में थाना स्टेशन रोड पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, रात्रि गश्त का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को दिए कड़े दिशा-निर्देश....

December 18, 2025 03:14 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

December 18, 2025 03:12 AM