नीमच जिले ने दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता सम्पन्, मेडिकल कॉलेज, नगरीय विकास, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की उल्लेखनीय उपलब्धियां, दो वर्षो की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन....
Updated : December 18, 2025 12:01 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर नीमच जिले में अब तक किए गए विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति तथा उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं अतिथियों ने विकास एवं सेवा के दो वर्ष सरकारी की उपलब्धियां पर आधारित पुस्तकें का विमोचन किया। इस दौरान विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिह चौहान, न.पा.अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चौपड़ा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदाबाई धनगर, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा,जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश सहित सहित सभी जिलाधिकारी, समिति के सदस्यगण,पत्रकार गण मौजूद थे। प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि विगत दो वर्षों में नीमच जिले में धार्मिक, पर्यटन, औद्योगिक, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगरीय एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में उल्लैखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा , कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से नीमच जिला निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है तथा आने वाले समय में जिले को विकास के नए शिखर पर पहुंचाया जाएगा। जिला सलाहकार समिति की बैठक में सदस्य श्री हेमंत हरित, श्री आदित्य मालू, श्री बंशीलाल राठौर, श्री मधुसुदन खण्डेलवाल, श्री बगदीराम गुर्जर, श्री सत्यनारायण बडोले, डॉ.मनीष चमडीया, श्री सुनील शर्मा, श्री नरेन्द्र पाटीदार, श्री भगतराम पाटीदार, आदि भी उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, कि नीमच जिला सौर ऊर्जा के हब के रूप में देश एवं प्रदेश में पहचाना जाने लगा है। जिले की सिंगोली तह. के गांव बड़ी कवई में 300 मेगावाट क सौर प्लांट स्थापित हुआ है। इससे बिजली का उत्पादन प्रारंभ हो गया है। नीमच जिले को 350 करोड़ लागत के मेडिकल कॉलेज भवन की सौगात भी मिली है। इस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर मेडिकल की पढ़ाई भी प्रारंभ हो गई है। इस वर्ष द्वितिय सत्र में 200 छात्रमेडिकल की पढ़ाई कर रहे है। नीमच जिले में नवीन उद्योगों की स्थापना के प्रति भी निवेशकों का रुझान बढ़ा है। जिले में 150 नए एम.एस.एम.ई उद्योग स्थापित हुए है। इनमें 118 करोड़ का पूँजी निवेश होकर, 1096 व्यक्तियों को मिला रोजगार मिला है। साथ ही जिले में एमपीआईडीसी के माध्यम से 11 वृद्धद औद्योगिक ईकाईयाँ स्थापित हो रही है। इनमें 5269 करोड़ का पूजी निवेश प्रस्तावित है। और इन औद्योगिक ईकायों में 4935 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही जिले एवं प्रदेश मे गत दो वर्षों में पक्की सड़कों का जाल बिछा है। नीमच में 133 करोड़ की लागत से भाटखेड़ा, नीमच, डूंगलावदा तक डिवायडर युक्त फोरलेन सीसी सड़क निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। बघाना, हिगोरिया, ओवर ब्रिज का कार्य भी प्रगति पर है. इस मौके पर विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, ने कहा, कि जावद क्षेत्र में ए.आई.शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। क्षेत्र के 1400 बच्चें आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस की पढ़ाई कर रहे है। जावद क्षेत्र का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा है। जावद के सीएम राईज स्कूल को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है। जनसहयोग से निर्मित मोडी की बावड़ी उज्जैन संभाग की सबसे अच्छी बावड़ियों में शामिल है। नीमच से सिंगोली तक 85 कि.मी.नवीन सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। जाट से रतनगढ़ तक की सड़क का निर्माण कार्य भी स्वीकृत होकर शीघ्र प्रारंभ होने वाला है। मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू ने कहा,कि मनासा में 100 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल प्रारंभ हो गया है। साथ ही क्षेत्र में अनेकों नवीन सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गांधी सागर से मनासा, जावद, नीमच की उद्धवहन सिंचाई योजना का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है। नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार ने नीमच विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत निर्माणाधीन कार्यो की जानकारी देते हुए बताया, कि नीमच में नवीन मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण हो गया है। इस कॉलेज में 200 विद्यार्थी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे है। नवीन मण्डी चंगेरा में प्रारंभ हो गई है। साथ ही नवीन पायलेट सेंटर भी प्रारंभ हो गया है। भाटखेडा से नीमच डूंगलावदा तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। मल्हारगढ़, जीरन, चीताखेड़ा नवीन सड़क निर्माण का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होने वाला है। प्रेसवार्ता के महत्वपूर्ण बिंदु - नीमच जिला सौर ऊर्जा के हब के रूप में हुआ विकिसित. बड़ी कवई में 300 मेगावाट क सौर प्लांट से हो रहा है बिजली का उत्पादन. नीमच को मिली 350 करोड़ लागत के मेडिकल कॉलेज भवन की सौगात. एमबीबीएस की 100 सीटों पर नीमच मे हो रही है मेडिकल की पढ़ाई. जिले में 150 एम.एस.एम.ई उद्योग स्थापित -118 करोड़ का हुआ पूँजी निवेश,1096 व्यक्तियों को मिला रोजगार. 11 वृद्धद औद्योगिक ईकाईयॉं हो रही है स्थापित , 5269 करोड़ का पूजी निवेश प्रस्तावित , 4935 लोगों को मिलेगा रोजगार. जावद क्षेत्र ने आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस की शिक्षा का किया नवाचार, 1400 विद्यार्थी ले रहे है ए.आई. की शिक्षा। डिजिटल शिक्षा में भी जावद ने बनाई पहचान। मनासा में 100 बिस्तरीय नवीन सिविल अस्पताल की मिली सौगात। क्षेत्रवासियों को मिल रही है, स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ सेवाएं।
और खबरे
प्रेक्टिकल में सीखी बच्चों ने टमाटर सॉस बनाने की बारीकियां - बी.एल. डांगी...
December 18, 2025 02:15 PM
सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ दो दिवसीय भवन लोकार्पण, रंगमंचीय कार्यक्रम एवं शारीरिक प्राकृट्य उत्सव सम्पन्न...
December 18, 2025 01:29 PM
मेहता ने देवदा स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर बांटकर मनाया बेटी प्रियांशी का जन्मदिन, 160 विद्यार्थियों व 35 विधवाओं को ऊनी वस्त्र, बच्चों को खिलाई मिठाई...
December 18, 2025 12:59 PM
जिले के समग्र विकास के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे है, प्रदेश में कुपोषण निवारण के लिए अच्छे नवाचार किए जा रहे है, प्रभारी मंत्री द्वारा नीमच में 50 बच्चों को न्यूट्री बास्केट वितरित....
December 18, 2025 12:49 PM
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने जैविक हाट बाजार की सराहना की, प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने किया जैविक हाट बाजार एवं प्रदर्शनी का अवलोकन.…
December 18, 2025 12:48 PM
नवनियुक्त सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ का कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत, कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने मुंह मीठा करवाकर दी बधाई….
December 18, 2025 12:41 PM
थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पुलिस द्वारा अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया...
December 18, 2025 12:20 PM
24 घण्टे के भीतर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गये मश्रुका को जप्त करने में आलोट पुलिस को मिली सफलता....
December 18, 2025 12:17 PM
यातायात सुरक्षा की दिशा में सख्त कदम, नाबालिक वाहन चालकों व रॉन्ग पार्किंग पर रतलाम यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
December 18, 2025 12:15 PM
बेहतर कार्य करने वाली बैंकों का भारत पर्व पर होगा सम्मान, सभी बैंक अपने-अपने लक्ष्यों की मासिक समीक्षा करें, फसल बीमा शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु रिव्यू मैकेनिज्म बनाने के निर्देश, जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न...
December 18, 2025 12:04 PM
नीमच जिले ने दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता सम्पन्, मेडिकल कॉलेज, नगरीय विकास, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की उल्लेखनीय उपलब्धियां, दो वर्षो की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन....
December 18, 2025 12:01 PM
प्रभारी मंत्री निर्मला भुरिया को दिया ज्ञापन, आंगनवाड़ी रसोईयाके मानदेय बढ़ाने का किया आग्रह...
December 18, 2025 10:44 AM
राज्यपाल स्मार्ट विलेज पायरी में किसानों का जांचा स्वास्थ्य
December 18, 2025 10:26 AM
राशन सामग्री की कालाबाजारी करने वाले 05 आरोपीगण को 04-04 वर्ष का सश्रम कारावास...
December 18, 2025 09:47 AM
कृषि उपज मंडी बघाना से ट्रेक्टर-ट्राली चोरी करने वाले आरोपियों को 36 घंटे में किया गिरफ्तार, चोरी गया 10 लाख रूपयें का मश्रुका बरामद, बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता....
December 18, 2025 09:35 AM
सीबीएन ने 12.0055 किलोग्राम अवैध मैफेड्रोन के साथ स्विफ्ट कार की जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार..
December 18, 2025 06:02 AM
भावांतर योजना में कृषकों को सरसों और मूंगफली का भी लाभ दिया जायेगा, मौसम आधारित बीमा योजना शीघ्र होगी लागू, किसानों को उर्वरक की होम डिलेवरी का भी प्रयास...
December 18, 2025 03:22 AM
रात्रि में थाना स्टेशन रोड पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, रात्रि गश्त का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को दिए कड़े दिशा-निर्देश....
December 18, 2025 03:14 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 18, 2025 03:12 AM