राज्यपाल स्मार्ट विलेज पायरी में किसानों का जांचा स्वास्थ्य
Updated : December 18, 2025 10:26 AM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
कृषि
बड़ीसादड़ी :- कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौडगढ द्वारा राज्यपाल स्मार्ट विलेज पहल कार्यक्रम के तहत् एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन चयनित गाँव पायरी पंचायत समिति बडीसादडी में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. मनीष धाकड़, आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुंझवा ने शिविर में आए रोगियों का परीक्षण किया। डॉ. मनीष बबेरवाल, चिकित्सा अधिकारी बोहड़ा ने सर्दी जुकाम, खासी, सांस, खुजली, गैस आदि दर्द की दवा एवं शिविर में रोगियो को मौके पर बी.पी. की जांच व शुगर की भी जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयां एवं आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने बताया कि राज्यपाल स्मार्ट विलेज कार्यक्रम के अन्तर्गत पायरी गाँव का चयन किया गया जिसमें कृषक हितार्थ अनेक गतिविधियों संचालित की जा रही है। इसी क्रम में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गाँव के व्यक्तियो को स्वस्थ रहने के नुस्खे व पोषण संबंधित जानकारी दी एवं उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, ईकेवाईसी, खाते की नकल, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, उन्नत कृषि यन्त्रों पर अनुदान आदि की जानकारी के साथ ही आ रही समस्याओं का निवारण किया गया। कार्यकम सहायक संजय कुमार धाकड़ ने केन्द्र द्वारा संचालित कृषक हितार्थ योजनाओं की जानकारी के साथ ही प्रथम पंक्ति प्रदर्शन, कृषक प्रशिक्षण, प्रक्षेत्र परीक्षण, कृषि में नवीनतम तकनीकी के समावेश की जानकारी के साथ ही प्राकृतिक खेती अपनाने की आवश्यकता प्रतिपादित की। कार्यक्रम में पायरी अरुणोदय संस्थान बाड़ी प्रतिनिधि महेश पंवार ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए सभी योजनाओं का लाभ लेने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में श्री गजेन्द्र कुमार शर्मा, नर्सिंग अधिकारी, संजय सालवी सी एच ओ, भूमिका डोडियार, ए.एन.एम., आशासहयोगिनी एवं बाडी प्रोजेक्ट के लाल सिंह, लालसिंह मीणा भी शिविर में उपस्थित थे। शिविर में 127 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। अन्त में श्री संजय कुमार धाकड, कार्यक्रम सहायक ने स्वास्थ्य शिविर में पधारे अधिकारी, चिकित्सक एवं कृषक एवं कृषक महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
और खबरे
प्रेक्टिकल में सीखी बच्चों ने टमाटर सॉस बनाने की बारीकियां - बी.एल. डांगी...
December 18, 2025 02:15 PM
सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ दो दिवसीय भवन लोकार्पण, रंगमंचीय कार्यक्रम एवं शारीरिक प्राकृट्य उत्सव सम्पन्न...
December 18, 2025 01:29 PM
मेहता ने देवदा स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर बांटकर मनाया बेटी प्रियांशी का जन्मदिन, 160 विद्यार्थियों व 35 विधवाओं को ऊनी वस्त्र, बच्चों को खिलाई मिठाई...
December 18, 2025 12:59 PM
जिले के समग्र विकास के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे है, प्रदेश में कुपोषण निवारण के लिए अच्छे नवाचार किए जा रहे है, प्रभारी मंत्री द्वारा नीमच में 50 बच्चों को न्यूट्री बास्केट वितरित....
December 18, 2025 12:49 PM
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने जैविक हाट बाजार की सराहना की, प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने किया जैविक हाट बाजार एवं प्रदर्शनी का अवलोकन.…
December 18, 2025 12:48 PM
नवनियुक्त सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ का कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत, कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने मुंह मीठा करवाकर दी बधाई….
December 18, 2025 12:41 PM
थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पुलिस द्वारा अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया...
December 18, 2025 12:20 PM
24 घण्टे के भीतर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गये मश्रुका को जप्त करने में आलोट पुलिस को मिली सफलता....
December 18, 2025 12:17 PM
यातायात सुरक्षा की दिशा में सख्त कदम, नाबालिक वाहन चालकों व रॉन्ग पार्किंग पर रतलाम यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
December 18, 2025 12:15 PM
बेहतर कार्य करने वाली बैंकों का भारत पर्व पर होगा सम्मान, सभी बैंक अपने-अपने लक्ष्यों की मासिक समीक्षा करें, फसल बीमा शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु रिव्यू मैकेनिज्म बनाने के निर्देश, जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न...
December 18, 2025 12:04 PM
नीमच जिले ने दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित किए, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता सम्पन्, मेडिकल कॉलेज, नगरीय विकास, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त की उल्लेखनीय उपलब्धियां, दो वर्षो की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन....
December 18, 2025 12:01 PM
प्रभारी मंत्री निर्मला भुरिया को दिया ज्ञापन, आंगनवाड़ी रसोईयाके मानदेय बढ़ाने का किया आग्रह...
December 18, 2025 10:44 AM
राज्यपाल स्मार्ट विलेज पायरी में किसानों का जांचा स्वास्थ्य
December 18, 2025 10:26 AM
राशन सामग्री की कालाबाजारी करने वाले 05 आरोपीगण को 04-04 वर्ष का सश्रम कारावास...
December 18, 2025 09:47 AM
कृषि उपज मंडी बघाना से ट्रेक्टर-ट्राली चोरी करने वाले आरोपियों को 36 घंटे में किया गिरफ्तार, चोरी गया 10 लाख रूपयें का मश्रुका बरामद, बघाना पुलिस को मिली बडी सफलता....
December 18, 2025 09:35 AM
सीबीएन ने 12.0055 किलोग्राम अवैध मैफेड्रोन के साथ स्विफ्ट कार की जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार..
December 18, 2025 06:02 AM
भावांतर योजना में कृषकों को सरसों और मूंगफली का भी लाभ दिया जायेगा, मौसम आधारित बीमा योजना शीघ्र होगी लागू, किसानों को उर्वरक की होम डिलेवरी का भी प्रयास...
December 18, 2025 03:22 AM
रात्रि में थाना स्टेशन रोड पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, रात्रि गश्त का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को दिए कड़े दिशा-निर्देश....
December 18, 2025 03:14 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
December 18, 2025 03:12 AM