मेहता ने देवदा स्कूल में विद्यार्थियों को स्वेटर बांटकर मनाया बेटी प्रियांशी का जन्मदिन, 160 विद्यार्थियों व 35 विधवाओं को ऊनी वस्त्र, बच्चों को खिलाई मिठाई...
Updated : December 18, 2025 12:59 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
जन्मदिन
बड़ीसादड़ी। उपखंड के देवदा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी प्रकाश चन्द्र मेहता तथा भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने अपनी बेटी प्रियांशी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य करते हुए 160 विद्यार्थियों और 35 विधवा महिलाओं को स्वेटर, कंबल व अन्य ऊनी वस्त्र वितरित किए। कड़ाके की ठंड में अच्छी गुणवत्ता के स्वेटर, जैकेट व मौजे पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। कंबल प्राप्त कर बुजुर्ग विधवा महिलाओं ने बेटी प्रियांशी को आशीर्वाद दिया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सदैव भलाई के कार्य करते रहना चाहिए। भामाशाह धनपाल मेहता ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संस्कारित व होनहार बच्चे ही देश को आगे बढ़ाते हैं। मेहता ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था प्रधान कमलेश कुमार वैष्णव, एसएमसी अध्यक्ष उदयलाल सुथार, राधेश्याम सुथार, अमृतराम सुथार व मनुलाल चारण ने मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र मेहता, भामाशाह धनपाल मेहता, सुनीता मेहता पुत्र मोहित व बेटी प्रियांशी का पगड़ी पहनाकर, उपरना व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। जन्मदिन के अवसर पर मेहता परिवार ने सभी बच्चों को मिठाई भी वितरित की। कार्यवाहक संस्था प्रधान कमलेश कुमार वैष्णव ने बेटी प्रियांशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मेहता परिवार के प्रति आभार जताया। होनहार बेटी प्रियांशी ने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन करने का आह्वान किया। कमलेश कुमार वैष्णव ने बताया कि भामाशाह धनपाल मेहता पिछले 13 वर्षों में 35 हजार से अधिक विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र वितरित कर चुके हैं। उन्होंने इस सेवा भावना को सराहनीय बताया। संस्था प्रधान महेंद्र कुमार जैन ने विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को ऊनी वस्त्र प्रदान करने पर मेहता परिवार के प्रति साधुवाद अर्पित किया। इस अवसर पर रामलक्ष्मण नागर, जगदीश चन्द्र सुथार, शिक्षिका रुचि दवे, रेखा पोखरना, प्रितिका सोलंकी, अमृतराम सुथार, राधेश्याम सुथार, राधेश्याम ओड़, मनुलाल चारण, जेठी बाई चारण, धनकी बाई चारण, लाली बाई ओड़, लक्ष्मी बाई व मांगी बाई सेन सहित अन्य उपस्थित रहे। आभार शारीरिक शिक्षक जगदीश शर्मा ने जताया व संचालन पूरणदास वैष्णव ने किया।
और खबरे
विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नगरवासियों से की 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने की अपील....
June 28, 2026 01:41 PM
नवाचारों ने बदली शिक्षा की दिशा, बच्चों ने रचे सफलता के नए कीर्तिमान...
June 28, 2026 01:40 PM
अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा कल नीमच दौरे पर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल...
June 28, 2026 01:39 PM
नीमच में 39.23 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय निर्माण के लिए, लेआउट कार्य पूर्ण, शीघ्र होगा निर्माण प्रारंभ....
June 28, 2026 01:38 PM
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी कल नीमच दौरे पर, 950 मेगावाट की सौर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण...
June 28, 2026 01:36 PM
कल्याणपुरा में एक दिवसीय एकल अभियान संच खेड़ी की बैठक का आयोजन...
June 28, 2026 01:32 PM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कल नीमच आएंगे...
June 28, 2026 01:31 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा ने नीमच एवं खिमला में मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा अधिकारियों को दिए निर्देश....
June 28, 2026 01:29 PM
गौशाला के लिए खुदाई के दौरान निकली प्राचीन देवी प्रतिमा, क्षेत्र में खुशी का माहौल...
June 28, 2026 06:38 AM
चेन स्नेचिंग की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चैन बरामद...
June 28, 2026 06:29 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
June 28, 2026 06:22 AM
स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत- ग्राम पंचायत जाट में बदहाली, ग्रामीणों को खुद उठानी पड़ रही है, सफाई की जिम्मेदारी, ग्राम जाट से पत्रकार सत्यनारायण सुथार की विशेष खबर...
June 27, 2026 04:28 PM
चोरी एवं नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी भी गिरफ्तार...
June 27, 2026 04:22 PM
फसलों के बीज में टीका लगाएं, उपचारित करके बुवाई करें किसान, कम लागत में अधिक उत्पादन, दीमक-रोग से भी बचाव - डॉ रतनलाल सोलंकी...
June 27, 2026 04:19 PM
पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, सुसाइड नोट में दरबार एंड दरबार के मालिक समेत तीन लोगों पर प्रताड़ना के आरोप...
June 27, 2026 04:16 PM
श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, सेवा कार्यों व नवीन सत्र की कार्ययोजना पर हुआ मंथन..
June 27, 2026 04:15 PM
भीलवाड़ा मे एक शाम छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों ने रखी बेबाक राय, शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए दिए सुझाव....
June 27, 2026 04:13 PM
सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत पुलिस थाना कुकडेंश्वर सिथत ग्राम मोया में ग्रामीणजन एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को किया गया जागरूक...
June 27, 2026 04:10 PM
हाट मैदान टंकी का पेयजल वितरण एक दिन आगे बढ़ाया...
June 27, 2026 04:08 PM