FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई नकबजनी, लूट, डकैती एवं वेयरहाउस चोरी के मामलों का खुलासा एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद.....

  Updated : January 07, 2026 03:03 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों पर निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विगत् दो दिनों में पुलिस ने अलग-अलग जिलों में हुई नकबजनी, लूट एवं संगठित चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा कर संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 01 करोड़ रूपए से अधिक की चोरी व लूटी गई संपत्ति बरामद की है।
प्रमुख कार्यवाहियां : जबलपुर - जिले के पनागर क्षेत्र में घटित लूट की गंभीर घटना को पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं स्थानीय जानकारी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि, घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन एवं मोबाइल फोन बरामद किए है।
मंदसौर - जिले के दलौदा क्षेत्र में स्थित वेयरहाउस से हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान यह सामने आया कि चोरी की वारदात योजनाबद्ध तरीके से की गई है, जिसमें वेयरहाउस की डुप्लीकेट चाबियों का उपयोग किया गया तथा रात्रि के समय सीसीटीवी कैमरों को निष्क्रिय कर चोरी को अंजाम दिया गया है।पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम ने घटनास्थल, आसपास के सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए गिरोह की पहचान की। विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान लगभग 300 क्विंटल गेहूँ, चोरी में प्रयुक्त 03 पिकअप वाहन, तथा डुप्लीकेट चाबियाँ जब्त की गईं। कुल जब्त सम्‍पति की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है।
मैहर - नकबजनी की एक घटना में पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर 05 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात जब्‍त किए है।
भोपाल - जिले के थाना कोलार रोड क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई नकबजनी की गंभीर घटना का पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया क्रिएटर के सूने घर को निशाना बनाकर करीब 04 लाख रुपये के कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य सामान की चोरी की गई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं सटीक तकनीकी विवेचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया तथा चोरी गयी संपूर्ण संपत्ति बरामद की।
मंडला - जिले में डकैती की घटना पर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को जबलपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार तथा नगद राशि सहित5लाख 77 हजार रूपए की संपत्ति बरामद की है।
अनुपपुर - जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोक्टर एंड गैम्बल कंपनी (P&G) के गोदाम में नकबजनी की घटना का पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 06 लाख रुपये का चोरी किया सामान बरामद किया है।

मध्यप्रदेश पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना एवं डायल-112 को दें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सीपीआर और त्वरित कार्यवाही बनी जीवनरक्षक कवच, विगत पांच दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस ने कई अनमोल जिंदगियाँ बचाईं....

January 08, 2026 03:10 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 08, 2026 03:07 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 08, 2026 03:04 AM

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद, तेज शीतलहर के बावजूद 2 किलोमीटर पैदल चले श्रद्धालु....

January 07, 2026 03:44 PM

भक्त की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं - भगवान पंडित गोविंद उपाध्याय....

January 07, 2026 03:43 PM

शासकीय जमीन में फर्जीवाडा कर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले मामले में एक और पटवारी और किसान पर प्रकरण दर्ज....

January 07, 2026 03:40 PM

एआई से सशक्त हुई पत्रकारिता, जावद में हुआ कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन...

January 07, 2026 03:36 PM

निकुंभ (बड़ी सादड़ी) में महिला कृषक गोष्ठी में जी राम जी विधेयक के बताए लाभ....

January 07, 2026 03:13 PM

निरज अचार फैक्ट्री का दूषित पानी फिर बना खतरा प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग...

January 07, 2026 03:11 PM

28 जनवरी को आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन एंव 15 फरवरी को महा शिवरात्रि के निमंत्रण पत्र का किया विमोचन, नगर में हिन्दू सम्मेलन और महा शिवरात्रि को लेकर जबरदस्त उत्साह का वातावरण...

January 07, 2026 02:58 PM

पन्चकल्याणक महामहोत्सव के पात्रों का चयन 11 जनवरी को होगा

January 07, 2026 02:54 PM

इंसपेक्टर ने अंधविश्वास पर सागवान फिल्म बनाई, देशभर में 16 जनवरी को होगी रिलीज, राजस्थान के प्रतापढ जिले में रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना की कहानी सहित अंधविश्वास के हर पहलु सागवान में समाहित....

January 07, 2026 02:28 PM

धाकड़ समाज की टी–20 क्रिकेट प्रतियोगिता में उमड़ा खेल उत्साह, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन....

January 07, 2026 02:16 PM

बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के परिणामों में भारी अनियमितता का आरोप एनएसयूआई निम्बाहेड़ा ने परीक्षा नियंत्रक के नाम सौंपा ज्ञापन...

January 07, 2026 02:14 PM

वैष्णव बैरागी समाज 9 जनवरी को मनाएगा जगतगुरु रामानंदाचार्य जी की जयंती...

January 07, 2026 02:04 PM

02 राज्यो में चोरी के अपराधो में फरार 02 अन्तर्राज्जीय चोर एवं 02 आरोपीयों को मनासा पुलिस ने बल्क मात्रा मे अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार...

January 07, 2026 02:02 PM

सीबीएन, मध्य प्रदेश इकाई ने 8,055 किलो से अधिक मादक पदार्थ किया नष्ट....

January 07, 2026 01:47 PM

पेयजल व्यवस्था को लेकर एक्शन में नगर पालिका, अब तक 13 पेयजल टंकियों की करायी गई सफाई, प्रतिदिन पेयजल के नमूने लेकर की जा रही है जांच...

January 07, 2026 01:44 PM

श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त, बेटी है तो कल है बेटी अपनी होती है कभी पराया नहीं होती - गुरुदेव सरकार...

January 07, 2026 12:13 PM