FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जलकुंभी से भी संक्रामक रोग फैलने का खतरा - डॉ.पृथ्वीसिंह वर्मा....

  Updated : January 07, 2026 10:20 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच के नालों में जलकुंभी संक्रामक रोगों का कारण बन सकती है, जो महामारी का रूप भी ले सकती है।
उक्त आशय का बयान जारी करते हुए नगरपालिका के पूर्व स्वास्थ्य सभापति डॉ.पृथ्वीसिंह वर्मा ने कहा कि जलकुंभी से पानी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जिसके कारण बैक्टीरिया और कीटाणु पनपते हैं जो दूषित जल से होने वाले रोग जैसे हैजा, टाइफाइड, पेचिश, पीलिया और पेट खराबी से उत्पन्न कई रोग पैदा करते हैं। इसके जल के सम्पर्क में आने से त्वचाजनित रोग और फंगल इंफेक्शन और जलन भी होती है। इसके दूषित पानी में रहने से मछलियां और अन्य जलजीव भी मर जाते हैं। यह पानी मच्छर और अन्य बीमारियों का प्रजनन स्थल बन जाता है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि जलकुंभ से पास की कॉलोनियों और बस्ती के कुएं और नलकूप भी दूषित हो सकते हैं। इन्दौर में हुई दूषित पानी से सैंकडों लोग बीमार हो गए और बीस से अधिक लोग मृत्यु का शिकार हो गए। इस कारण विकासनगर, हुडको, जवाहर नगर, शास्त्री नगर, एकता कॉलोनी, स्कीम नं.9 और नीमच सिटी के लोगों में डर का माहौल है, कहीं जलकुंभी के दूषित जल से वे इसकी चपेट में नहीं आ जाएं। इन नालों के पानी से आसपास के खेतों में उगाई जाने वाली सब्जियों की खेती की सिंचाई भी होती है। उस पानी में जलकुंभी के अलावा शहर की नालियों का दूषित जल भी मिला होता है जो इनमें उगाई और सिंचित खेतों की सब्जियों को सौ प्रतिशत तक प्रदूषित कर रही हैं। इन खेतों की सब्जियों से दुर्गध भी आती है। सब्जी खाने वालों को पता नहीं रहता कि यह सब्जी नाले के पानी से सिंचित है या कुंए के पानी से। अनजाने ही वे सब्जियों के मार्फत अपने घर में बीमारी खरीद कर ला रहे हैं।
डॉ.वर्मा ने कहा कि नीमच नगरपालिका अध्यक्ष पिछले तीन साल से इन नालों की सफाई करवाने की बात कह रही हैं, मगर आज तक एक फीट भी नालों की सफाई नहीं हुई है, बल्कि प्रदुषण हजार गुना बढा है। डॉ.वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन को इसे प्राथमिकता के आधार पर लेकर इन नालों की सफाई करवाना चाहिए और ऐसी व्यवस्था करना चाहिए कि इन नालों के पानी से सिंचाई नही ंहो और ये नाले प्रदूषित नहीं हों, वरना एक दिन नीमच शहर भी किसी महामारी की चपेट में आ सकता है। बरसात का मौसम निकल गया है, इन नालों को फिर से भरने की संभावना इस कारण नहीं है। यही उचित समय है इन नालों से जलकुंभी हटाई जाए और इनकी सफाई की जाए।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

स्वर्गीय श्री कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का ऐतिहासिक शुभारंभ, खिलाड़ियों का बौद्धिक स्तर देखकर हर कोई चकित....

January 08, 2026 01:53 PM

24 तीर्थंकर समान 24 महात्माओं की पावन निश्रा में, चीताखेड़ा से रंभावली तीर्थ तक निकला चतुर्विध संघ....

January 08, 2026 01:48 PM

आप माता पिता को दुखी करके दुनिया में खुश रहना चाहते हैं तो यह कोरी कल्पना मात्र है - अनंत राम महाराज...

January 08, 2026 01:45 PM

सैलाना स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस लापता, पार्षद ने कलेक्टर को पत्र लिखकर लगाई शिकायत, आपातकालीन सेवाओं पर संकट...

January 08, 2026 01:06 PM

कड़ाके की ठंड में सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, चौपाटी पर पहुंच फास्ट फूड वालों को दिए डस्टबिन रखने के निर्देश...

January 08, 2026 01:02 PM

मोटर साईकिल पर 01 किलो 375 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

January 08, 2026 12:59 PM

पिकअप वाहन से 750 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...

January 08, 2026 12:58 PM

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापूनगर में एसएमसी–एसडीएमसी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न...

January 08, 2026 12:56 PM

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर बावल में आस्था और राष्ट्रभक्ति का संगम, हिंदू सम्मेलन व कलश यात्रा का आयोजन....

January 08, 2026 10:51 AM

नकल करते पकड़े गए तो रद्द होगा पूरा रिजल्ट, बोर्ड परीक्षा को लेकर मंडल के कड़े निर्देश...

January 08, 2026 10:47 AM

सीआरपीएफ ने वीर बलिदानियों को किया नमन....

January 08, 2026 10:44 AM

एडिप एवं वयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण वितरण एवं परीक्षण शिविर का आयोजन...

January 08, 2026 10:06 AM

कलश यात्रा के साथ नगर में हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ...

January 08, 2026 08:05 AM

ग्रीन को पावर प्रोजेक्ट में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 150 श्रमिकों ने लिया स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ...

January 08, 2026 08:02 AM

झांतला मंडल में 11 जनवरी को होगा विराट हिन्दू सम्मेलन 13 गांवों की होगी सहभागिता, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू होगा सम्मेलन,सन्तों के आशीर्वचन व ग्राम वासियों का होगा सामूहिक,सहभोज, पूरे ग्राम को भगवा पताकों व बैनर पोस्टरों से, दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया....

January 08, 2026 07:10 AM

मल्हारगढ़ में 9.10 करोड़ रुपये की लागत से संयुक्त तहसील कार्यालय का हुआ भूमि पूजन..

January 08, 2026 04:18 AM

शासकीय कार्यालयों में बगैर वैध दस्तावेज के वाहन नहीं चल सकेंगे, दुर्घटना में क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करने सरकार का बड़ा फैसला, बीमा, फिटनेस व परमिट अनिवार्य, परिवहन विभाग ने जारी किए आदेश...

January 08, 2026 03:17 AM

सीपीआर और त्वरित कार्यवाही बनी जीवनरक्षक कवच, विगत पांच दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस ने कई अनमोल जिंदगियाँ बचाईं....

January 08, 2026 03:10 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 08, 2026 03:07 AM