FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मल्हारगढ़ में 9.10 करोड़ रुपये की लागत से संयुक्त तहसील कार्यालय का हुआ भूमि पूजन..

  Updated : January 08, 2026 04:18 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों का उद्देश्य है कि विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुँचे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा मल्हारगढ़ में 9 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त तहसील कार्यालय भवन के भूमि पूजन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि आज शासन की योजनाओं का सीधा लाभ आमजन तक पहुँच रहा है और व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एक वर्ष की समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान भी किया। उन्होंने बताया कि संयुक्त तहसील कार्यालय भवन के निर्माण से मल्हारगढ़ क्षेत्र की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार आएगा। तहसील से संबंधित सभी विभाग एक ही परिसर में संचालित होने से सेवाओं की पारदर्शिता, दक्षता और त्वरित निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। राजस्व, नामांतरण, सीमांकन, प्रमाण-पत्र सहित अन्य जनोपयोगी सेवाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। किसानों से जुड़े राजस्व प्रकरणों—खसरा-खतौनी, सीमांकन, नामांतरण एवं फसल बीमा—का शीघ्र निराकरण संभव होगा। भूमि विवादों के समाधान के लिए एकीकृत व्यवस्था विकसित होने से किसानों और ग्रामीणों को विशेष सुविधा मिलेगी। नवीन भवन में आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आधुनिक डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, ऑनलाइन सेवाएं और आधारभूत संरचनाएं उपलब्ध होने से ई-गवर्नेंस को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा कर संरचना को सरल बनाते हुए जनता को अधिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। संयुक्त तहसील कार्यालय भवन के निर्माण से नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त होंगी तथा अधिकारियों को भी बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सभी टोल प्लाजा पर एंबुलेंस मय पैरामेडिकल स्टाफ अनिवार्य रहे, मंदसौर मंडी परिसर में पोस्तादाना की बिक्री हो, कार्ययोजना बनाएं, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न...

January 09, 2026 03:19 AM

सायबर अपराधों पर मध्यप्रदेश पुलिस का कड़ा प्रहार, फर्जी ट्रेडिंग, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई.....

January 09, 2026 03:17 AM

ग्रामीण क्षेत्रों में पांच हॉर्स पॉवर तक कृषि पंप कनेक्शन मात्र 5 रूपये में....

January 09, 2026 03:10 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 09, 2026 03:08 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 09, 2026 03:07 AM

अपराध पर सख्त, जनता के लिए संवेदनशील, नीमच पुलिस के दो योद्धा...

January 08, 2026 04:42 PM

स्वर्गीय कश्मीरीलालजी स्मृति बैंडमिंटन प्रतियोगिता का समापन कल, फाइनल में अपनी कला का जौहर दिखाएंगे धार, उज्जैन और देवास के खिलाडी...

January 08, 2026 04:17 PM

बरडिया जागीर में नि:शुल्‍क आयुर्वेद स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन....

January 08, 2026 04:15 PM

सभी विभाग किसानों की समृद्धि एवं आय बढ़ाने पर विशेष फोकस कर कार्य करें, कलेक्‍टर ने ए.पी.सी.समूह की बैठक में की विभागीय समीक्षा...

January 08, 2026 04:14 PM

ग्रामीण भारत के लिए नए युग की शुरुआत है, VB-G RAM G अधिनियम, 2025 - सुश्री भूरिया.....

January 08, 2026 04:14 PM

युवा दिवस पर नीमच जिले में 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्‍कार, सांदीपनि विद्यालय नीमच में होगा जिला स्‍तरीय कार्यक्रम....

January 08, 2026 04:13 PM

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप-प्राचार्य) में योगेश दाधीच को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, पत्रकारिता एवं मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्ति पर शिक्षाजगत में हर्ष...

January 08, 2026 03:49 PM

नीमच में यातायात विभाग ने वाहनों पर लगाई रेडियम पट्टी, दुर्घटना रोकने को चलाया अभियान....

January 08, 2026 03:46 PM

महाभारत के नहीं बल्कि,रामायण के भाईयों की तरह रहना चाहिए - बालव्यास अंशिका देवी....

January 08, 2026 03:40 PM

सैलाना में फव्वारे निर्माण पर ठंडा पड़ा प्रोजेक्ट, विधायक डोडियार ने कलेक्टर को पत्र लिखा, तत्काल निर्देश की मांग...

January 08, 2026 02:01 PM

श्री मद्भागवत संसार के भय से मुक्ति दिलाती है - सोमनाथ शर्मा, तेज शीत लहर के बावजूद श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा में उमड़े श्रद्धालु.…

January 08, 2026 01:58 PM

स्वर्गीय श्री कश्मीरी लाल जी अरोरा स्मृति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का ऐतिहासिक शुभारंभ, खिलाड़ियों का बौद्धिक स्तर देखकर हर कोई चकित....

January 08, 2026 01:53 PM

24 तीर्थंकर समान 24 महात्माओं की पावन निश्रा में, चीताखेड़ा से रंभावली तीर्थ तक निकला चतुर्विध संघ....

January 08, 2026 01:48 PM

आप माता पिता को दुखी करके दुनिया में खुश रहना चाहते हैं तो यह कोरी कल्पना मात्र है - अनंत राम महाराज...

January 08, 2026 01:45 PM