FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नकली करेंसी के विरुद्ध मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 49 हजार के नकली नोट एवं प्रिंटर जप्त...

  Updated : January 10, 2026 03:52 AM

DESK NEWS

  अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता तथा अवैध आर्थिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की प्रतिबद्धता का प्रमाण देते हुए जिला बड़वानी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार कर उसे प्रचलन में लाने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने तत्काल समन्वय स्थापित करते हुए मटली की ओर से आ रहे एक सफेद वाहन की घेराबंदी की और तलाशी के दौरान आरोपियों से 500 रूपए के कुल 98 नकली नोट बरामद किए है, जिनके संबंध में पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि नकली नोटों को जिले में ही स्थित एक कियोस्क सेंटर पर रंगीन प्रिंटर–स्कैनर की सहायता से अत्यंत सुनियोजित तरीके से तैयार किया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कियोस्क सेंटर से उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंटर–स्कैनर, कटिंग से जुड़ी सामग्री, कैंची, टेप तथा 500 और 100 रूपए के मूल नोट जप्त किए है। आरोपी नकली करेंसी को सामान्य बाजार में चलन में लाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पुलिस ने समय रहते रोक दिया। थाना पलसूद में संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया है।साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध गतिविधि में और कितने लोग शामिल हैं तथा क्या इस नेटवर्क का संबंध किसी बड़े गिरोह से है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि राज्य में नकली मुद्रा, आर्थिक अपराध, साइबर धोखाधड़ी जैसे अपराधों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। मध्य प्रदेश पुलिस नागरिकों से भी अपील करती है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की मजबूती और आर्थिक सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

22 वर्षों बाद मां से मिला बेटा, एस.आई.आर. से चला पता चला बेटा जीवित है

January 10, 2026 04:33 PM

अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ थाना गंगरार की कार्यवाही, दो ट्रेक्टर ट्रोली बजरी जब्त...

January 10, 2026 04:28 PM

अवैध हफ्ता वसूली व तोड़फोड़ मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर...

January 10, 2026 04:25 PM

श्री मोहनराव महाडिक पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई…

January 10, 2026 04:13 PM

जीरन खण्ड के कराड़िया महाराज मंडल में कल रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन....

January 10, 2026 01:56 PM

आईटीआई जावद में प्लेसमेंट ड्राइव 12 जनवरी को....

January 10, 2026 01:49 PM

अक्षय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि.मि. मनासा में श्री बामनिया परिसमापक नियुक्त...

January 10, 2026 01:47 PM

जिले के पशुओं में सघन टीकाकरण कार्य जारी....

January 10, 2026 01:44 PM

वैद्यनाथ महादेव की कथा श्रवण करने से शरीर की व्याधियां नष्ट होती है - स्वामी अनंतराम महाराज....

January 10, 2026 01:39 PM

कलेक्टर ने नीमच एवं जावद में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का लिया जायजा....

January 10, 2026 01:13 PM

मंदाकिनी ने किया स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन, यूनेस्को टीम ने किया मंदाकिनी का स्वागत-सम्मान....

January 10, 2026 12:02 PM

गौमांस का निर्यात करने से राष्ट्र का विकास नहीं होता है - पंडित सोमनाथ शर्मा, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद, तेज शीतलहर के बावजूद कथा में उमड़े श्रद्धालु....

January 10, 2026 12:00 PM

सैलाना विधानसभा के 62 हजार मतदाताओं के लिए जरूरी सूचना, दो दिन में कराएं सत्यापन...

January 10, 2026 11:45 AM

नीमच का कचरा गंदगी डालने की ट्रैचिंग ग्राउंड हेतु 10 हेक्टेयर भूमि चीताखेड़ा हाई स्कूल के पास आवंटन हुई, मौके पर आए तहसीलदार महकमा पर आक्रोशित हुई भीड़....

January 10, 2026 11:42 AM

भारत माता चौराहा के पीछे वाली सड़क होगी सुंदर व चौड़ी, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने नपाध्यक्ष का स्वागत कर दिया धन्यवाद...

January 10, 2026 11:40 AM

भगतसिंह बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन कल, भगत सिंह बस्ती द्वारा हिन्दू सम्मेलन की व्यापक तैयारियां पूर्ण...

January 10, 2026 11:37 AM

7 प्रखंड से 32 मातृशक्ति ने प्रशिक्षण वर्ग प्राप्त किया...

January 10, 2026 11:33 AM

विधायक डोडियार ने 88 लाख रुपए की सीसी रोड का किया निरीक्षण, घटिया निर्माण पाए जाने पर विभागीय लापरवाही पर जताई नाराजगी...

January 10, 2026 11:20 AM

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग का डिजिटल सपना, पौने छह करोड़ खर्च के बाद भी ऑफलाइन मोड में फंसा सिस्टम, 2025 में नई शुरुआत लेकिन पुरानी समस्याएं बरकरार...

January 10, 2026 11:18 AM