भारत माता चौराहा के पीछे वाली सड़क होगी सुंदर व चौड़ी, श्रीमती चोपड़ा ने कीया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने नपाध्यक्ष का स्वागत कर दिया धन्यवाद...
Updated : January 10, 2026 11:40 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिकाअध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत नीमच के इतिहास में पहली बार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का चोड़ीकरण कर शहर को सुंदर स्वरूप प्रदान किया जा रहा है!इसी के साथ डामरीकरण,सीसी रोड सहित अनेक विकास कार्य निरंतर जारी है! विकास कार्यों की इसी श्रंखला के तहत वार्ड क्रमांक 20 के अंतर्गत आने वाले भारत माता चौराहा (फोर जीरो) के पीछे पुस्तक बाजार चौराहा से से कमल चौक तक मीना बाजार वाली सड़क अब साढ़े सात फीट चौड़ी और सुंदर होकर शहर की खूबसूरत सड़क होगी! करीब 15 लाख रुपए की लागत से हो रहे सड़क चोड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का शनिवार 10 जनवरी को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने साथी पार्षदों व क्षेत्र वासियों के साथ निरीक्षण किया तथा ठेकेदार व कर्मचारियों को कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए! इस दौरान नगर पालिका पार्षद श्री आलोक सोनी,श्री योगेश कविश्वर, श्री रूपेंद्रलोक्स, श्री विनीत पाटनी, पूर्व पार्षद एवं बोहरा समाज के वरिष्ठ श्री हुशामुद्दीन डेरकी, श्री विजय जैन (मेम साहब), श्री मुकेश बाहेती, श्री विशाल जैन, कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैया लाल शर्मा, लोक निर्माण विभाग के श्री अर्जुन राठौर सहित अनेक क्षेत्रवासी नपाध्यक्ष के साथ थे! इस दौरान क्षेत्र वासियों ने चौड़ी ओर सुन्दर सड़क की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दो स्थानों पर नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा व साथी पार्षदों का पुष्पहारो से स्वागत भी किया तथा जैन समाजजनो ने इस मार्ग का नाम आचार्य शांति सागर जी के नाम से करने पर नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा का धन्यवाद भी ज्ञापित किया! निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने क्षेत्र वासियों की समस्या भी सुनी तथा कुछ दुकानदारों से दुकान से आगे तक निकले चद्दर शेड व प्लेटफार्म को थोड़ा पीछे कर सड़क निर्माण में सहयोग करने काअनुरोध भी किय! श्रीमती चोपड़ा ने डामरीकरण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की एवं ठेकेदार तथा इंजीनियर को कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए! नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि वार्ड क्रमांक 25 के अंतर्गत आने वाले टैगोर मार्ग को मॉडल रोड बनाने का प्रस्ताव पारित हो चुका है और उसी के अंतर्गत बनने वाली यह सड़क मॉडल रोड के संकल्प को पूरा करेगी! श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि इस मार्ग का नाम आचार्य शांति सागर जी महाराज के नाम से रखे जाने का प्रस्ताव पूर्व में ही परिषद द्वारा पारित किया जा चुका है! यह रोड़ कार्य पूर्ण होने के पश्चात आचार्य शांति सागर जी महाराज मार्ग कहलाएगा!
और खबरे
लग्जरी लाइफ जीने वाले रहमान डकैत का साम्राज्य खत्म, 20 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, 14 राज्यों में था खौफ...
January 11, 2026 04:16 AM
भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में एमपी देगा पूरा योगदान, प्री-बजट बैठक में रखा पक्ष, सिंहस्थ 2028 के लिए 20 हजार करोड़ के विशेष पैकेज का आग्रह....
January 11, 2026 02:35 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जीरो टॉलरेंस के साथ व्यापक कार्रवाई और जन-जागरूकता जारी..
January 11, 2026 02:21 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 11, 2026 02:16 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 11, 2026 02:15 AM
कलेक्टर ने दिए केम्पर के पानी का गुणवत्ता परीक्षण करवाने के निर्देश, पेयजल के 153 नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजे, 57 टंकियों की सफाई हुई..
January 10, 2026 04:35 PM
22 वर्षों बाद मां से मिला बेटा, एस.आई.आर. से चला पता चला बेटा जीवित है
January 10, 2026 04:33 PM
अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ थाना गंगरार की कार्यवाही, दो ट्रेक्टर ट्रोली बजरी जब्त...
January 10, 2026 04:28 PM
अवैध हफ्ता वसूली व तोड़फोड़ मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर...
January 10, 2026 04:25 PM
श्री मोहनराव महाडिक पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई…
January 10, 2026 04:13 PM
जीरन खण्ड के कराड़िया महाराज मंडल में कल रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन....
January 10, 2026 01:56 PM
आईटीआई जावद में प्लेसमेंट ड्राइव 12 जनवरी को....
January 10, 2026 01:49 PM
अक्षय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि.मि. मनासा में श्री बामनिया परिसमापक नियुक्त...
January 10, 2026 01:47 PM
जिले के पशुओं में सघन टीकाकरण कार्य जारी....
January 10, 2026 01:44 PM
वैद्यनाथ महादेव की कथा श्रवण करने से शरीर की व्याधियां नष्ट होती है - स्वामी अनंतराम महाराज....
January 10, 2026 01:39 PM
कलेक्टर ने नीमच एवं जावद में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का लिया जायजा....
January 10, 2026 01:13 PM
मंदाकिनी ने किया स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन, यूनेस्को टीम ने किया मंदाकिनी का स्वागत-सम्मान....
January 10, 2026 12:02 PM
गौमांस का निर्यात करने से राष्ट्र का विकास नहीं होता है - पंडित सोमनाथ शर्मा, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद, तेज शीतलहर के बावजूद कथा में उमड़े श्रद्धालु....
January 10, 2026 12:00 PM
सैलाना विधानसभा के 62 हजार मतदाताओं के लिए जरूरी सूचना, दो दिन में कराएं सत्यापन...
January 10, 2026 11:45 AM