गौमांस का निर्यात करने से राष्ट्र का विकास नहीं होता है - पंडित सोमनाथ शर्मा, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद, तेज शीतलहर के बावजूद कथा में उमड़े श्रद्धालु....
Updated : January 10, 2026 12:00 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- राजा परीक्षित ने अपने राज्य में होने वाले गौ अत्याचार को रोकने के लिए स्वयं तलवार उठा ली थी। राज्य में किसी भी नियम को लागू करने के लिए स्वयं राजा को पहल करना चाहिए । गौ सेवा करना साक्षात भगवान की सेवा करना होता है। गौमांस का निर्यात करने से राष्ट्र का विकास नहीं होता है। देशवासियों ने गौ रक्षा के लिए मतदान किया था गौ मांस निर्यात के लिए नहीं, चिंतन का विषय है।यह बात पंडित सोमनाथ शर्मा ने कहीं। वे श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर एवं समस्त भक्तगण के तत्वाधान में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर कानाखेड़ा के स्थापना दिवस एवं मकर संक्रांति के पावन उपलक्ष्य में श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में 8 से 14 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 4 तक आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा के बिना किसी भी राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है। श्री कृष्ण भगवान के यहा 20 लाख गायों का पालन होता था। भगवान सच्चे भाव के भुखे होते हैं। जब द्रोपदी ने श्री कृष्ण को अपनी लाज बचाने रक्षा के लिए पुकारा तो द्रोपदी की लाज बचाने के लिए श्री कृष्ण ने वस्त्र बनकर उनकी रक्षा की थी। पूरे देश में स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरणा देनी थी तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं झाडू उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया था। पवित्र भारत का इरादा पूरा करना है तो राजा को पहल करनी होगी और पवित्र भारत का संकल्प लेकर पवित्र भारत बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा। भोजन करने वाले के पवित्र भाव हो तो दुर्योधन के छप्पन भोग को छोड़कर श्री कृष्ण भगवान ने विधुरानी के केले छिलके भी स्वीकार कर लेते हैं। भगवान भाव के भूखे होते हैं स्वाद के नहीं। नारी शक्ति के जीवन में जब कभी भी विपत्ति आए तो गोविंद के रूप में भगवान को पुकारो वे अवश्य किसी भी रूप में सहायता कर रक्षा करते हैं। 12 वर्ष तक मछुआरे से जो मछली मारने का पाप होता है वह एक दिन में देशी गाय के कमर पर हाथ फेरने से नष्ट हो जाता है। किसान के खेत में एक दिन ट्रैक्टर चलाने से जो का फल लगता है वह शाम को गाय के कमर पर हाथ फेरने से नष्ट हो जाता है। महात्मा गांधी कहते थे चरखा चलाने से शांति आएगी लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलडोजर चलाने से क्रांति आ रही है वही सच्ची शांति और राष्ट्र का सम्मान है। श्री मद्भागवत ज्ञान गंगा राष्ट्र कथा चतुर्थ श्लोक की कथा, कमल की नाभि से ब्रह्मा अवतार, तपस्या, विदुर, श्रृंगी ऋषि राजा परीक्षित उत्तरा गर्भरक्षा, अश्वत्थामा, मदिरापान त्याग, तक्षक नाग, सुखदेव मुनिआदि विषयों के वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शुभारंभ सुबह 11बजे ग्राम काना खेड़ा स्थित प्राचीन रामोला मंदिर में पूजा अर्चना आरती के बाद हुआ। आरती पोथी पूजन में बिजलवास, गिरदौड़ा कानाखेड़ा रेवली देवली बोरखेडी, रावत खेड़ा एवं दुल्हा खेड़ा, आदि क्षैत्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।
श्री मद्भागवत में महिलाएं लाल पीले परिधानों में सहभागी बनी थी। कई श्रद्धालु भक्त धुप में बैठकर भागवत श्रवण रहे थे। इस अवसर पर विभिन्न भजन कीर्तन की स्वर लहरियां बिखर रही थी। श्रीमद् भागवत पोथी पर पुष्प माला श्रीफल अर्पित कर श्रद्धालु भक्तों ने आशीर्वाद ग्रहण किया । श्रीमद् भागवत में सहभागी श्रद्धालु तेज शीत लहर के बावजूद भी निरंतर कथा श्रवण का पुण्य लाभ लिया। श्री कृष्ण जन्म आज मनेगा - श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा के मध्य आज 11 जनवरी रविवार को कृष्ण जन्म प्रसंग के महत्व पर महाराज श्री प्रकाश डालेंगे।
और खबरे
आस्था के केंद्र मोड़ी माता मंदिर में चरमराई सफाई व्यवस्था, धर्मशाला व यात्री प्रतीक्षालय के बाहर गंदगी का अंबार, श्रद्धालु परेशान, नवरात्रि से पहले सफाई की मांग तेज....
March 04, 2026 06:58 AM
शीतला सप्तमी से पूर्व अव्यवस्थित पड़ा शीतला माता मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उठी चिंता, नागरिकों ने नगर परिषद से की तत्काल साफ-सफाई की मांग....
March 04, 2026 05:42 AM
मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग, वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार....
March 04, 2026 12:26 AM
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस का मेगा एक्शन, तीन सप्ताह में 3 करोड़ 73 लाख से अधिक कीमत के 1835 गुम/चोरी मोबाइल बरामद, साइबर विश्लेषण से मिली ऐतिहासिक सफलता....
March 04, 2026 12:20 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 04, 2026 12:08 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 03, 2026 11:56 PM
काम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, खीमला हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में कार्यरत बिहारी श्रमिक की मौत, होली के दिन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...
March 03, 2026 05:08 PM
मौत के मुहाने से लौटाया जीवन, इंस्टाग्राम वीडियो देख MP पुलिस की तत्परता, एक घंटे में खेत से मिला युवक....
March 03, 2026 03:37 PM
सागवान की 2900 किलो अवैध लकड़ी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
March 03, 2026 03:26 PM
जंगली जानवरों को अवैध पकडनें वाले पिंजरे में मृत गाय के मिलने की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...
March 03, 2026 03:22 PM
रचा कीर्तिमान फरवरी में 1.82 मिलियन टन माल लदान, किसी वित्तीय वर्ष में फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...
March 03, 2026 03:19 PM
बहुचर्चित अजयराज सिंह झाला हत्या काण्ड, हत्या के फरार मुख्य आरोपी को शरण देने व फरारी में मदद करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों का 5 दिन का पीसी रिमाण्ड प्राप्त..
March 03, 2026 03:18 PM
खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, रतनगढ़ और मोरवन में 5 फर्मों पर छापा, 19 नमूने लिए ...
March 03, 2026 03:06 PM
होलिका का प्रसंग यह सिखाता है अहंकार और अन्याय क्षणिक होते हैं, भक्त प्रहलाद की अटूट श्रद्धा हमें यह संदेश देती है विपरीत परिस्थितियों में भी विश्वास अडिंग रखना - पंडित श्री प्रवीण शास्त्री....
March 03, 2026 01:26 PM
नीमच जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्थापित
March 03, 2026 12:05 PM
चार करोड़ से बनने वाली 3.5 किलोमीटर सड़क 9 माह में भी नहीं बना पाया ठेकेदार, चलाए मान भी नहीं बनी है सड़क, आवरी माता का नवरात्र में लगने वाले मेले पर अधूरी सड़क के कारण मंडराया संकट...
March 03, 2026 11:55 AM
नीमच में दिनदहाड़े सोना चोरी का चंद घंटों में पर्दाफाश, 65 ग्राम सोना बरामद, मनगढ़ंत कहानी रचने वाला मुनीम ही निकला चोर...
March 03, 2026 10:29 AM
सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त....
March 03, 2026 09:40 AM
बरखेड़ा कला पुलिस की कार्रवाई, जिला बदर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार...
March 03, 2026 06:00 AM