सैलाना विधानसभा के 62 हजार मतदाताओं के लिए जरूरी सूचना, दो दिन में कराएं सत्यापन...
Updated : January 10, 2026 11:45 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
सैलाना :- विधानसभा क्षेत्र सैलाना में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत लगभग 62 हजार मतदाताओं के पिता के नाम में मामूली अंतर पाए जाने के कारण उनके नाम सत्यापन हेतु संबंधित बीएलओ (BLO) की आईडी पर भेजे गए हैं। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा केवल दो दिन का समय निर्धारित किया गया है। तहसीलदार सैलाना कुलभूषण शर्मा ने बताया कि सत्यापन के लिए मतदाता का आधार कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में यदि कोई बीएलओ मतदाताओं से आधार कार्ड की प्रति या जानकारी मांगता है, तो मतदाताओं को पूरा सहयोग करना चाहिए। मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क कर आधार कार्ड की फोटो साझा कर सकते हैं या स्वयं उपस्थित होकर आधार कार्ड दिखा सकते हैं, ताकि समय रहते नाम का सत्यापन किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में सत्यापन नहीं हुआ, तो मतदाता को अपना नाम मतदाता सूची से हटने से बचाने के लिए तहसील में दस्तावेजों के साथ पेश होना पड़ेगा। पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध न होने की स्थिति में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की भी संभावना है। तहसीलदार शर्मा ने कहा कि यह प्रक्रिया भले ही थोड़ी असुविधाजनक हो, लेकिन इसका उद्देश्य गलत तरीके से मतदाता सूची में जुड़े नामों को हटाना है। उन्होंने सभी मतदाताओं से समय रहते सहयोग करने की अपील की है।
और खबरे
लग्जरी लाइफ जीने वाले रहमान डकैत का साम्राज्य खत्म, 20 सालों से पुलिस को दे रहा था चकमा, 14 राज्यों में था खौफ...
January 11, 2026 04:16 AM
भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में एमपी देगा पूरा योगदान, प्री-बजट बैठक में रखा पक्ष, सिंहस्थ 2028 के लिए 20 हजार करोड़ के विशेष पैकेज का आग्रह....
January 11, 2026 02:35 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, जीरो टॉलरेंस के साथ व्यापक कार्रवाई और जन-जागरूकता जारी..
January 11, 2026 02:21 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 11, 2026 02:16 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 11, 2026 02:15 AM
कलेक्टर ने दिए केम्पर के पानी का गुणवत्ता परीक्षण करवाने के निर्देश, पेयजल के 153 नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजे, 57 टंकियों की सफाई हुई..
January 10, 2026 04:35 PM
22 वर्षों बाद मां से मिला बेटा, एस.आई.आर. से चला पता चला बेटा जीवित है
January 10, 2026 04:33 PM
अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ थाना गंगरार की कार्यवाही, दो ट्रेक्टर ट्रोली बजरी जब्त...
January 10, 2026 04:28 PM
अवैध हफ्ता वसूली व तोड़फोड़ मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर...
January 10, 2026 04:25 PM
श्री मोहनराव महाडिक पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई…
January 10, 2026 04:13 PM
जीरन खण्ड के कराड़िया महाराज मंडल में कल रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन....
January 10, 2026 01:56 PM
आईटीआई जावद में प्लेसमेंट ड्राइव 12 जनवरी को....
January 10, 2026 01:49 PM
अक्षय क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि.मि. मनासा में श्री बामनिया परिसमापक नियुक्त...
January 10, 2026 01:47 PM
जिले के पशुओं में सघन टीकाकरण कार्य जारी....
January 10, 2026 01:44 PM
वैद्यनाथ महादेव की कथा श्रवण करने से शरीर की व्याधियां नष्ट होती है - स्वामी अनंतराम महाराज....
January 10, 2026 01:39 PM
कलेक्टर ने नीमच एवं जावद में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का लिया जायजा....
January 10, 2026 01:13 PM
मंदाकिनी ने किया स्वाभिमान भोज रसोई का अवलोकन, यूनेस्को टीम ने किया मंदाकिनी का स्वागत-सम्मान....
January 10, 2026 12:02 PM
गौमांस का निर्यात करने से राष्ट्र का विकास नहीं होता है - पंडित सोमनाथ शर्मा, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद, तेज शीतलहर के बावजूद कथा में उमड़े श्रद्धालु....
January 10, 2026 12:00 PM
सैलाना विधानसभा के 62 हजार मतदाताओं के लिए जरूरी सूचना, दो दिन में कराएं सत्यापन...
January 10, 2026 11:45 AM