ग्वालटोली में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन, उमड़े हिन्दू समाजजन, जय जय सियाराम और भारत माता के जयकारे से गूंजा क्षेत्र....
Updated : January 12, 2026 01:55 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच। सकल हिंदू समाज- सुदर्शन बस्ती, ग्वालटोली, लोहार बस्ती, स्कीम नंबर 36 ए बी नीमच द्वारा हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने हेतु बस्ती में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसके अंतर्गत क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा एवं कलशयात्रा निकाली गई जो प्रातः 11:30 बजे श्री रिद्धि सिद्धि गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई। ढोल ढमाके, डीजे, बैंड, ध्वजा के साथ शोभायात्रा नाका चौराहा, हाईवे रोड, प्रजापति मोहल्ला, बंगाली कॉलोनी होते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में पहुंची। इस शोभायात्रा में सुदर्शन बस्ती में निवासरत सकल हिंदू समाज के सैकड़ो परिवारजन सम्मिलित हुए,जो डीजे की धुन पर बज रहे भजनों व देशभक्ति के गीतों पर नाचते गाते चल रहे थे। इस दौरान सभी ने जय जय सियाराम और भारतमाता के जयकारे लगाए। शोभायात्रा के पश्चात श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सर्वप्रथम मंच पर अतिथियों ने भारतमाता व श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना कर पुष्प वर्षा की। इसके पश्चात विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कुछ बालिकाओं ने पंच परिवर्तन की मनमोहक रंगोली बनाई, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रही। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री कैलाश मालवीय, मातृशक्ति की जिला चिकित्सा अधिकारी निरुपमा झा, महंत शंभूजी गिरी महाराज- चामुंडा माता मंदिर मल्हारगढ़, कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश अहीर सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्यजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने आरएसएस के इतिहास की जानकारी देने के साथ देश में वर्तमान समय में बन रही स्थिति पर चिंता जताई और कहां की सभी हिंदुओं को एकजुट होना होगा। अलग-अलग जातियों में बटने की बजाय सभी हिंदू एक साथ आए तभी हमारा देश सुरक्षित रह पाएगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ एक जुट रहने का पाठ पढ़ाये। अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात भारतमाता की आरती की गई। उसके पश्चात आयोजन स्थल पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में हिंदू समाजजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अंत में मंच पर मनमोहक प्रस्तुति देने वाले विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं पंच परिवर्तन की रंगोली बनाने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश अहीर ने आभार माना।
और खबरे
अवैध गतिविधियों की सूचना हेतु विशेष मोबाइल नंबर जारी, पुलिस अधीक्षक के संरक्षण में संचालित रहेगा...
February 18, 2026 02:25 PM
बारिश और ओले वृष्टि से फसलों में नुकसान, किसान हुए चिंतित, निंबाहेड़ा और आसपास के गांवों में हुई अचानक मावठ की बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है....
February 18, 2026 02:22 PM
आस्था,श्रद्धा और जिम्मेदारी का संगम,मुकाम-समराथल-पीपासर मेले में पर्यावरण सेवकों ने कचरा बीनकर व दुकानदारों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का दिया सशक्त संदेश, पांच दिवसीय मेले में जन-जागरूकता का संदेश देकर सांचौरी-मालाणी शाखा के पर्यावरण सेवक वापस लौटे....
February 18, 2026 02:19 PM
सरवानिया महाराज में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन से शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील...
February 18, 2026 02:07 PM
स्कोडा कार से 45 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार...
February 18, 2026 01:13 PM
जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने ली किसान उत्पादक संगठनों की बैठक....
February 18, 2026 01:05 PM
जिले में शांति एवं सदभाव के साथ त्यौहार मनाने की परम्परा हमेशा कायम रहे - श्री चंद्रा परीक्षाओं के मददेनजर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा- एस.पी., जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न...
February 18, 2026 12:55 PM
पी.एम. श्रमयोगी मानधन योजना तहत नीमच में शिविर 20 व 21 फरवरी को असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन....
February 18, 2026 12:54 PM
हमारी आंगनवाडी पोषण भी पढाई भी के तहत जिले की 66 आंगनवाडी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन.....
February 18, 2026 12:51 PM
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न...
February 18, 2026 12:50 PM
उपखण्ड अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण...
February 18, 2026 12:38 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, ऋषि मंगरी मेले में आमजन को किया जागरूक, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी....
February 18, 2026 12:37 PM
फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही..
February 18, 2026 10:43 AM
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM
आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...
February 18, 2026 09:39 AM
नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 10 लाख नए पीएम आवास, बच्चों को स्कूलों में मिलेगा दूध और 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती...
February 18, 2026 09:36 AM
सुवासरा में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 10 हजार रुपये...
February 18, 2026 08:24 AM
जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण...
February 18, 2026 06:37 AM