FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

तीर्थ नदी और मंदिर की पवित्रता के बिना सनातन धर्म की रक्षा नहीं हो सकती है - सोमनाथ शर्मा, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा में उमड़े श्रद्धालु...

  Updated : January 12, 2026 01:59 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच । तीर्थ पर पवित्रता होने से सनातन धर्म पवित्र होगा। मंदिर पवित्र रहते हैं तो संस्कार पवित्र होंगे। नदी के पवित्र होने से मनुष्य पवित्र जल पिएगा तो उसकी बुद्धि पवित्र होगी वह संस्कारी व्यक्ति बनेगा।तीर्थ नदी और मंदिर की पवित्रता के बिना सनातन धर्म की रक्षा नहीं हो सकती है।
यह बात पंडित सोमनाथ शर्मा ने कहीं। वे श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर एवं समस्त भक्तगण के तत्वाधान में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर कानाखेड़ा के स्थापना दिवस एवं मकर संक्रांति के पावन उपलक्ष्य में श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में 8 से 14 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 4 तक आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजा बलि ने अपना सब कुछ दान करने का मन बना लिया था। दान करने से धन पवित्र होता है। कथा नियम और अनुशासन के साथ सुनना चाहिए तभी उसका पुण्य लाभ मिलता है। मंदिर से मिले फूल को धन रखने वाले स्थान पर रखना चाहिए। धन पवित्र होता है। धनवंतरि की पूजा करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है। नर्मदा नदी के किनारे यज्ञ करने से उसका फल 100 गुना पुण्य फल मिलता है। संस्कृति और संस्कारों के बिना समाज का उत्थान नहीं हो सकता है। कथा श्रवण के बाद धरती को प्रणाम करना चाहिए नहीं तो उसका पुण्य फल नहीं मिलता है। गाय की सेवा देवता की सेवा के समान होती है। गाय भाग्य विधाता है। गाय को राष्ट्र माता घोषित करना से कुछ नहीं होगा। पहले गौ माता को पालना होगा।श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में राजा भगीरथ गंगा नदी, ऐरावत हाथी, दुर्वासा ऋषि, कृष्ण जन्म, सूर्य नारायण, धनवंतरी देव ,नर्मदा नदी ,काशी विश्वनाथ ,वामन अवतार, बृहस्पति ,भगवान विष्णु सुखदेव मुनि, वृंदावन धाम,आदि विषयों के वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शुभारंभ सुबह 11बजे ग्राम काना खेड़ा स्थित प्राचीन रामोला मंदिर में पूजा अर्चना आरती के बाद हुआ। आरती पोथी पूजन में मध्य प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार,भाजपा नेता समाज सेवक महेश नागदा ,हंसराज सिंह अणत धरियावद उदयपुर ,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल तेली घाटोल बांसवाड़ा ,लोकेश शर्मा, रामेश्वर कलाल, रविकांत मेनारिया,बिजलवास, गिरदौड़ा कानाखेड़ा रेवली देवली बोरखेडी, रावत खेड़ा एवं दुल्हा खेड़ा, आदि क्षैत्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।श्रीमद्भागवत में महिलाएं लाल पीले परिधानों में सहभागी बनी थी। कई श्रद्धालु भक्त धुप में बैठकर भागवत श्रवण रहे थे। इस अवसर पर विभिन्न भजन कीर्तन की स्वर लहरियां बिखर रही थी। श्रीमद् भागवत पोथी पर पुष्प माला श्रीफल अर्पित कर श्रद्धालु भक्तों ने आशीर्वाद ग्रहण किया ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पीएम श्री शासकीय एकीकृत हाई स्कूल कुंडा में सामूहिक सूर्य नमस्कार के साथ मना स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह...

January 12, 2026 03:10 PM

जीरन में नानी बाई का मायरा कथा का दूसरा दिन, नरसी जी के भक्ति समर्पण ने किया भक्तों को भावविभोर...

January 12, 2026 02:57 PM

मध्यप्रदेश में लाखों BPL कार्ड होंगे रद्द, अपात्रों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व एक हेक्टेयर से ज्यादा जमीन वाले का BPLकार्ड नहीं बनेगा, स्वत निरस्त हो जाएगा आवेदन...

January 12, 2026 02:46 PM

कर्मकाण्डीय विप्र परिशद ने वैदिक पद्धति से किया नवनिर्वाचित मण्डी अध्यक्ष राकेश भारद्वाज का स्वागत सम्मान...

January 12, 2026 02:30 PM

बी एल धोनीतिया जिला कर सलाहकार संघ के अध्यक्ष मनोनीत...

January 12, 2026 02:29 PM

इंदौर में 15वें अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का भव्य आयोजन, रतलाम से सैलाना के पंडित जितेन्द्र नागर ज्योतिष शिरोमणि से सम्मानित...

January 12, 2026 02:17 PM

तीर्थ नदी और मंदिर की पवित्रता के बिना सनातन धर्म की रक्षा नहीं हो सकती है - सोमनाथ शर्मा, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा में उमड़े श्रद्धालु...

January 12, 2026 01:59 PM

ग्वालटोली में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन, उमड़े हिन्दू समाजजन, जय जय सियाराम और भारत माता के जयकारे से गूंजा क्षेत्र....

January 12, 2026 01:55 PM

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर बरड़ोद विद्यालय में हुआ आयोजन...

January 12, 2026 01:47 PM

अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, शिवम गुर्जर बने मध्य प्रदेश संगठन महासचिव....

January 12, 2026 01:45 PM

सी.आर.पी.एफ. के 167 नव नियुक्‍त सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सम्‍पन्‍न...

January 12, 2026 01:40 PM

जन शिक्षा केंद्र जाट में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग का हुआ कार्यक्रम हुआ...

January 12, 2026 01:31 PM

आलाखेड़ी में श्री मद भागवत कथा, भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया, हिन्दू धर्म की नींव है गौ माता सुदर्शनाचार्य, गौ शाला का अनूठा आयोजन गौ माता के लिए आ रहे है मायरे....

January 12, 2026 01:23 PM

गांव-गांव की पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण करवा दीजिए साहब...

January 12, 2026 01:10 PM

धामनिया में धर्म और एकता का संगम, एक पंगत–एक संगत के साथ हिंदू सम्मेलन सम्पन्न...

January 12, 2026 01:07 PM

24 घंटे में पुलिस ने अपहृत महिला को सकुशल बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार...

January 12, 2026 12:59 PM

राष्ट्रीय युवा दिवस पर केरियर डे विचार गोष्ठी का आयोजन...

January 12, 2026 12:11 PM

ज्ञान ज्योति कनेरा में राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित...

January 12, 2026 12:10 PM

45 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त ,दो आरोपी गिरफ्तार...

January 12, 2026 10:29 AM